
सबगुरु न्यूज-सिरोही। सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री विजय कुमार ने कहा कि सहकारिता भारत की परम्परा और आत्मा है। भारत में ग्रामीण सहकारी बैंक बेहतरीन और ईमानदारी पूर्वक कार्य कर रहे हैं। आरबीआई को उस पर विश्वास करना चाहिए। वे सहकार भारती के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को सिरोही के सिंधी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।