Home Blog Page 4321

योगा शिक्षिका से 10 लाख रूपए मांगने वाला आयकर अधिकारी अरेस्ट

mumbai : Asked to pay bribe, yoga guru gets income tax officer arrested
mumbai : Asked to pay bribe, yoga guru gets income tax officer arrested

मुंबई। मुंबई में योगा शिक्षिका से 10 लाख रूपए की रिश्वत मांगने वाले आयकर अधिकारी व एक सीए को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने दोनों को 13 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

साहित्यकार राम गणेश गडकरी का पुतला मुला नदी से बरामद

4 remanded to police custody for removing statue of ram ganesh
4 remanded to police custody for removing statue of ram ganesh

मुंबई। पुणे जिले में स्थित संभाजी मैदान से गायब प्रख्यात साहित्यकार राम गणेश गडकरी के पुतला मुला नदी से बरामद किया गया है।

ट्रांसफर कराने के लिए मंत्री के नाम पर ली घूस, केस दर्ज

fraud for transfer in the name of minister Thawar chand gehlot
fraud for transfer in the name of minister Thawar chand gehlot

नागदा। केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत के नाम पर स्थानांतरण के लिए 25 हजार की रिश्वत लेने पर नागदा जिला उज्जैन में एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ है।

OMG…टेटु से होती हैँ ये बीमारियां, ना बनवाएं टेटु

tatto sabguru.com
tatto sabguru.com

टैटू बनवाना आजकल काफी ट्रेंड में है। आज के युवाओं के लिए यह स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। शरीर के लगभग हर भाग में टैटू बनाना आजकल युवाओं में काफी कॉमन हो गया है, लेकिन इनसे होने वाली परेशानियों के बारे में आज तक आपको नहीं पता होगा। तो आइए आपको बताते हैं कि टैटू बनवाने से किस तरह की परेशानियां सामने आती हैं।

टेटु बनवाने से आती हैं ये परेशानी: 

reaction sabguru.com
reaction sabguru.com
  • स्किन इंफेक्शन- टैटू बनाने के लिए जिन तत्वों का उपयोग किया जाता है। वे है कैडियम, निकिल, क्रोमियम और टाइटेनियम। ये तत्व आपके स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकते है।
  • एड्स- टैटू बनाते समया एक व्यक्ति पर यूज की गई सुई का दूसरे व्यक्ति पर यूज करने से एचआईवी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जिससे एड्स हो सकता है। इसके लिए आपको ध्यान देना होगा कि टैटू बनवाते समय नई सुई का उपयोग किया जा रहा है या नही।
  • एलर्जिक रिएक्शन- टैटू से एलर्जी के कारण रेड स्किन,जलन, सूजन और दर्द जैसी समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है।
  • हेपेटाइटिस- टैटू बनाने के लिए पुरानी सुई का यूज करने से हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ सकता है।
  • मसल्स को नुकसान होना- टैटू की कुछ डिजाइस बनाने के लिए सुइयों को बॉडी में गहराई तक चुभाया जाता है। इससें मसल्स डैमेज होने का खतरा होता है।
  • जहरीले तत्वों का खतरा:टैटू बनाने के लिए एक अलग तरह की स्याही का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि हमारी त्वचा के लिए काफी खतरनाक होती है। टैटू बनाने के लिए नीले रंग की स्याही का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें एल्यूमिनियम और कोबाल्ट होता है। नीले रंग के अलावा और रंगों में कैडियम, क्रोमियम, निकल व टाइटेनियम जैसी कई धातुएं मिली रहती हैं, जो कि त्वचा के लिए खराब होती हैं।
  • मांसपेशियों को नुकसान:कई बार आज के युवा अपनी त्वचा पर बड़े शौक से टैटू बनवा तो लेते हैं, लेकिन उसके बाद होने वाले नुकसान से अंजान रहते हैं। कुछ डिजाइन ऐसे होते हैं जिनमें  सूइयों को शरीर में गहराई तक चुभाया जाता है। जिसके चलते मांसपेशियों को काफी नुकसान पहुंचता है। विशेषज्ञों की मानें तो लोगों को शरीर के तिल वाले हिस्से पर टैटू बिल्कुल नहीं बनवाना चाहिए।

सावधानियां-

  • टैटू एक्सपर्ट- टैटू बनवाने के लिए किसी अच्छे प्रोफेशनल टैटू एक्सपर्ट के पास ही जाएं। ताकि उसके द्वारा की गई गलती का खामियाजा आपकों न भुगतना पड़े।
  • साबुन से न धोएं- टैटू बनवाने के बाद स्किन बहुत सेंसिटिव हो जाती है। इसलिए 3-4 दिन पर उस पर साबुन नहीं लगाना चाहिए। इससे स्किन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
  • ग्लव्स- यह जरुर देख लें कि टैटू एक्सप्ट ग्लव्स पहनकर ही टैटू बनाए। इससे इन्फेक्शन का खतरा टलेगा।

यह भी पढ़ें: 

डेमोक्रेसी पर पार्बोक्रेसी और प्लूटोक्रेसी हावी : घनश्याम तिवाड़ी

ssaerds.jpg

जयपुर। दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान सरकार पूरी तरह से एक व्यक्ति पर केंद्रीत हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत में अब लोकतंत्र पर प्लूटोक्रेसी और पार्बोक्रेसी हावी होती जा रही है।