Home Blog Page 4329

बैंक 40% नोट ग्रामीण इलाकों में पहुंचायें: RBI

in rural areas 40 percent of bank notes rbi
in rural areas 40 percent of bank notes rbi

मुंबई। नोटबंदी की वजह से गरीब और सीमांत किसानों की नकदी की समस्या को देखते हुये भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि वह कम से कम 40 प्रतिशत नकदी ग्रामीण इलाकों में पहुंचायें।

नोटबंदी के बाद नकदी उपलब्धता की 50 दिन की समयसीमा 30 दिसंबर को समाप्त हो गई लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्र हैं जहां स्थिति कठिन बनी हुई है। यही वजह है कि सरकार ने बैंकों की साप्ताहिक 24,000 रपये की नकदी निकासी सीमा को नहीं उठाया है।

रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों द्वारा की जा रही नोट आपूर्ति स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नहीं होने को देखते हुये जरूरी कदम पहले ही उठाये जा चुके हैं।

केन्द्रीय बैंक ने कहा है, बैंक अपनी करेंसी चेस्ट को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों, वाणिज्य बैंकों की ग्रामीण शाखाओं, व्हाइट लेबल एटीएम और डाकघरों में प्राथमिकता के साथ नये नोट जारी करें। यह काम प्राथमिकता के साथ होना चाहिये क्योंकि ये ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी वितरण के मुख्य चैनल हैं।

रिजर्व बैंक की तरफ से यह निर्देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गत 31 दिसंबर की शाम राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद जारी किया गया है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बैंकों से ग्रामीण इलाकों में नकदी वितरण के मामले में स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने को कहा।

रिजर्व बैंक ने सभी राज्यों के प्रत्येक जिले पर गौर किया है और उनकी जरूरतों का आकलन भी कर लिया है। इसके मुताबिक सभी जिलों में काम करने वाली करेंसी चेस्ट दिये गये अनुपात में बैंक नोट जारी करेंगे।

बायोमेट्रिक डिटेल्‍स वाला ई-पासपोर्ट को लाने की तैयारी में सरकार

Biometric e-passport
Biometric e-passport

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार जल्‍द ही बॉयोमीट्रिक जानकारियों से लैस ई-पासपोर्ट लाने की तैयारी कर रही है। साल 2017 में केंद्र सरकार की पासपोर्ट को जारी करने की योजना है। इस ई-पासपोर्ट में चिप लगे होंगे और सभी जानकारी इसमें रहेंगी।

रिपोर्टों के अनुसार, लोगों के दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार एक नया फीचर लाने की तैयारी में है। इसके तहत बायोमेट्रिक डिटेल्स से लैस ई-पासपोर्ट जल्‍द लॉन्च किए जाएंगे। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि विदेश मंत्रालय जल्द चिप वाले ई-पासपोर्ट पेश करेगा, जिससे पासपोर्ट संबंधी जानकारी की इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पुष्टि की जा सकेगी।

ई-पासपोर्ट में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होगी, जिसमें सभी सूचनाएं सुरक्षित रहेंगी। यह पासपोर्ट के डाटा पेज पर छपी होगी। इस चिप के जरिए इमिग्रेशन अधिकारी फ्रॉड का पता लगा पाएंगे। साथ ही पासपोर्ट का गलत इस्तेमाल करने से रोकने में भी मदद मिलेगी।

ई-पासपोर्ट में मोबाइल की तरह एक चिप लगा होगा। इस चिप में पासपोर्ट होल्डर का डिजिटल सिग्नेचर डाटा, नाम, नागरिकता, पासपोर्ट नंबर आदि दर्ज होंगे। इससे पासपोर्ट को प्रमाणित करने में मदद मिलेगी। सरकार पासपोर्ट में सिक्योरिटी फीचर बढ़ाने को लेकर काम कर रही है।

ई-पासपोर्ट में लगी इलेक्‍ट्रॉनिक चिप में वह सभी जानकारी होगी, जो पासपोर्ट पेज पर छपी होती है। ई-पासपोर्ट से आपका डेटा सेफ हो जाएगा। इस चिप में फिंगरप्रिंट भी दर्ज होंगे। इसे बायोमेट्रिक और डिजिटल पासपोर्ट के तौर पर भी जाना जाता है।

jio को टक्कर देने के लिए एयरटेल लाया नया प्लान, 4G डेटा फ्री

airtel offers 12 months Free 3GB 4G data each month
airtel offers 12 months Free 3GB 4G data each month

नई दिल्ली। एयरटेल ने रिलायंस जियो से मुकाबले के लिए ग्राहकों के सामने बड़ा ऑफर पेश किया है। भारती एयरटेल ने अपनी मौजूदा असीमित कॉलिंग योजना का विस्तार करते हुए इसमें 3GB का मुफ्त 4G मासिक डेटा जोड़ दिया है। एयरटेल यह सुविधा उन ग्राहकों को देगी जो अभी उसकी 4जी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

30 दिनों के अंदर शिकायतों का निपटारा करने के आदेश

tax payers in order to resolve complaints within 30 days
tax payers in order to resolve complaints within 30 days

नई दिल्ली। अब आयकर विभाग की ओर से किसी भी शिकायत का निपटान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। विभाग की नई शाखा ‘करदाता सेवा निदेशालय’ ने आयकर विभाग के सभी क्षेत्रीय प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी शिकायत किसी भी स्तर पर 30 से अधिक दिन तक लंबित न रहे। इनमे रिफंड, पैन संबंधी मुद्दों तथा आयकर से संबंधित अन्य शिकायतें शामिल हैं।

क्षेत्रीय प्रमुखों को भेजी सूचना में निदेशालय ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में समीक्षा बैठकों में किसी भी शिकायत का निपटान 30 दिन की समयसीमा में करने पर जोर दिया है। इसमें कहा गया है कि शिकायतों के निपटान में देरी की प्रमुख वजह किसी शिकायत के निपटान के लिए सक्षम अधिकारी की पहचान न हो पाना तथा हालिया सर्कुलरों या निर्देशों के बारे में जानकारी का अभाव है।

निदेशालय ने कर अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि यदि कोई शिकायत सीबीडीटी द्वारा निर्देशित किसी अधिकारी के दायरे में नहीं आती है, तो उसे पांच दिन के अंदर वापस किया जाए। निदेशालय ने सुझाव दिया है कि शिकायतों को देख रहे अधिकारी उनके पास आई शिकायत पर उचित तरीके से ध्यान दें और यह सुनिश्चित करें कि इस पर बिना किसी विलंब के कार्रवाई हो।

सीबीआई के आवेदन पर कोर्ट ने तापस पाल का रिमांड बढाया

rose Valley chit fund scam : TMC MP Tapas Pal's remand extended for three days
rose Valley chit fund scam : TMC MP Tapas Pal’s remand extended for three days

भुवनेश्वर। रोजवैली चिटफंड मामले में अधिक पूछताछ के लिए सीबीआई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पाल को और तीन दिनों के लिए रिमांड पर दे दिया है।