Home Blog Page 4339

फ्लिपकार्ट को 2016 में हर रोज 14 करोड़ रुपये का नुकसान

flipkart lost rs 14 crore per day in 2016
flipkart lost rs 14 crore per day in 2016

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2016 दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के लिए काफी खराब रहा। इस वित्त वर्ष के दौरान कंपनी को हर रोज 14 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

जानकारी के मुताबकि बेंगलुरु बेस्ड कंपनी ने टैलेंट और नए कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए काफी पैसा खर्च किया, जिससे उसके घाटे में बढ़ोतरी हुई।

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के अनुसार ऑनलाइन रिटेल मार्केट में तेजी से बढ़ने वाले फ्लिपकार्ट का सीधा मुकाबला अमेरिका की दिग्गज कंपनी एमेजॉन से है। आपको बता दें कि बीते वित्त वर्ष में फ्लिपकार्ट अपना रेवेन्यू बढ़ाकर 15,403 करोड़ रुपये तक ले जाने में सफल रही। सिंगापुर में रजिस्टर्ड फ्लिपकार्ट की होल्डिंग कंपनी की रेग्युलेटरी फाइलिंग्स से यह जानकारी मिली है।

वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ सुस्त पड़ गई थी और उसके मार्जिन में भी गिरावट देखने को मिली। वित्त वर्ष 2014-2015 में कंपनी का रेवेन्यू 10,245 करोड़ रुपये था और उसका मार्जिन नेगेटिव 25 पर्सेंट तक चला गया था।

वित्त वर्ष 2015-16 में सैलरी और स्टॉक बेस्ड कॉम्पेंसेशन 124 पर्सेंट बढ़कर 1,880 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का बिजनेस प्रमोशन खर्च भी दोगुना होकर 1,100 करोड़ रुपये रहा। इस वजह से उसके लॉस में बढ़ोतरी हुई। इस खबर के लिए ईमेल से पूछे गए सवालों का फ्लिपकार्ट ने जवाब नहीं दिया।

बेंगलुरु बेस्ड कंपनी ने 2015 में आखिरी बार फंड जुटाया था और तब उसकी कीमत 15 अरब डॉलर लगाई गई थी। कंपनी के सीईओ बिन्नी बंसल ने बीते माह कहा था, ‘हम फिस्कल इयर 2018 में तेज ग्रोथ के साथ दाखिल होने जा रहे हैं।’

साथी अध्यापक को जहर देने की आरोपी शिक्षिका अरेस्ट

lady teacher arrested for poisoning fellow teacher in varanasi
lady teacher arrested for poisoning fellow teacher in varanasi

वाराणसी। साथी अध्यापक को जहर देकर मार डालने की आरोपी शिक्षिका ममता दूबे को लंका पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बुनियादी उद्योगों की रफ्तार नवंबर में 4.9 प्रतिशत बढ़ी

Basic industries grew at 4.9 percent in November
Basic industries grew at 4.9 percent in November

नई दिल्ली। कोयला, इस्पात और बिजली समेत अलग-अलग क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर नवंबर 2016 में 4.9 प्रतिशत रही।

इन बुनियादी उद्योगों मेंं कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट तथा बिजली उत्पादन क्षेत्र की इकाइयां शामिल हैं। बुनियादी उद्योग क्षेत्र की वृद्धि दर नवंबर 2015 में 0.6 प्रतिशत और अक्तूबर 2016 में 6.6 प्रतिशत थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़े के मुताबिक बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 4.9 प्रतिशत रही जो पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि के दौरान 2.5 प्रतिशत थी। कुल औद्योगिक उत्पादन में इस क्षेत्र का योगदान 38 प्रतिशत है।

नवंबर माह में कोयला, इस्पात, बिजली उत्पादन में क्रमश: 6.4 प्रतिशत, 5.6 प्रतिशत तथा 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिफाइनरी और सीमेंट उत्पादन वृद्धि नवंबर 2016 में क्रमश: 2.0 प्रतिशत तथा 0.5 प्रतिशत रही। वहीं नवंबर 2015 में जहां रिफाइनरी में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी वहीं सीमेंट उत्पादन में 1.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी थी।

हालांकि आलोच्य माह में कच्चा तेल एवं प्राकृतिक गैस उत्पादन में आलोच्य माह में क्रमश: 5.4 प्रतिशत तथा 1.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

विद्या बालान महिला केंद्रित फिल्मों को महत्व मिलने से हैं खुश

Vidya Balan happy to see women centric films gaining prominence
Vidya Balan happy to see women centric films gaining prominence

मुंबई। महिला केंद्रित फिल्मों में अपने जबर्दस्त अभिनय से प्रशंसकों एवं आलोचकों से समान रूप से प्रशंसा बटोर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालान इस बात से खुश हैं कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा फिल्में बनाई जा रही हैं और दर्शकों का सकारात्मक उत्साह मिल रहा है।

सोना 133 रुपये तेज

Rs 133 gold fast
Rs 133 gold fast

नई दिल्‍ली। सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में आज सोने की कीमत 133 रुपये की तेजी के साथ 27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

एमसीएक्स में सोने के अप्रैल डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 133 रुपये अथवा 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 11 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार सोने के फरवरी 2017 महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 83 रुपये अथवा 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 27,528 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 391 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों की लिवाली से सोने की वायदा कीमतों में तेजी आई लेकिन वैश्विक बाजारों के बंद होने से संकेतों के अभाव के कारण लाभ कुछ सीमित हो गया।