Home Blog Page 4340

साल के पहले दिन सेंसेक्स 31 अंक टूटकर बंद हुआ

Sensex fell 31 points to close the first day of the year
Sensex fell 31 points to close the first day of the year

मुंबई। सुस्त कारोबार में नए साल के पहले कारोबारी दिन आज बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 31 अंक टूटकर 26,595 अंक पर आ गया। कर्ज दरों में कटौती से बैंकिंग शेयरों में गिरावट आई। ब्याज दरें घटने से बैंकों का मुनाफा प्रभावित होने की आशंका है। निवेशकों ने हालिया लाभ वाले शेयरों में मुनाफा काटा।

नोटबंदी से दिसंबर में विनिर्माण क्षेत्र में दिसंबर में जोरदार गिरावट आई है। इससे बिकवाली बढ़ी। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रख से खुलने के बाद अंत में 31.01 अंक या 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 26,595.45 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 26,720.98 से 26,447.06 अंक के दायरे में रहा। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 415.78 अंक चढ़ा था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 6.30 अंक या 0.08 प्रतिशत के नुकसान से 8,179.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,212 से 8,133.80 अंक के दायरे में रहा। बैंकिंग क्षेत्र में एचडीएफसी लि. के शेयर में सबसे अधिक 3.45 प्रतिशत का नुकसान रहा। एसबीआई का शेयर 2.46 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.37 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.73 प्रतिशत तथा एचडीएफसी बैंक 0.57 प्रतिशत नीचे आया।

काजोल, धनुष अभिनीत ‘वीआईपी 2’ का पहला पोस्टर जारी

first poster unveiled of Kajol-dhanush starrer VIP 2
first poster unveiled of Kajol-dhanush starrer VIP 2

मुंबई। दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर काजोल और धनुष अभिनीत फिल्म ‘वीआईपी 2’ का पहला पोस्टर साझा किया है। बत्तीस वर्षीय फिल्मकार ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी किया।

सिरोही में तैयार होंगे ‘सुल्तान’, होगा ‘दंगल’

newly elected office bearer and members of siorhi district wrestling association
newly elected office bearer and members of siorhi district wrestling association

सबगुरु न्यूज-सिरोही। रेसलिंग में लम्बे अर्से से बडे स्तर की चेम्पियनशिप नहीं करवा सके सिरोही जिले में बडी चेम्पियनशिप हो सकती हैं। शीघ्र ही यहां पर स्थानीय स्तर पर रेसलर तैयार करने पर भी काम किया जाएगा। जिला कुश्ती संघ के पुनर्गठन के बाद यह आशा जगी है।

संजय लीला भंसाली को ‘ना’ नहीं कह सकती : प्रियंका चोपड़ा

can't say No to Sanjay Leela Bhansali : Priyanka Chopra
can’t say No to Sanjay Leela Bhansali : Priyanka Chopra

मुंबई। ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा महान कवि साहिर लुधियानवी पर बनाई जा रही एक फिल्म में काम कर रही हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने अभी इस तरह की कोई फिल्म साइन नहीं की है।

शाहरुख ने ऐश्वर्या, धनुष की अगली फिल्म का पहला लुक शेयर किया

shahrukh khan unveils first poster of Aishwarya rajinikanth Dhanush's next on mariyappan thangavelu
shahrukh khan unveils first poster of Aishwarya rajinikanth Dhanush’s next on mariyappan thangavelu

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म निर्देशक ऐश्वर्या, रजनीकांत, धनुष की अगली निर्देशित फिल्म का पहला लुक शेयर किया। तमिल भाषा में बनी यह फिल्म भारतीय पैरालम्पिक हाई जम्पर मरियप्पम थंगावेलु के वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है।