
भ्रूण लिंग जांच : जयपुर में महिला डॉक्टर सहित दलाल अरेस्ट

नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया, राहुल गांधी को राहत, स्वामी की याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत देते हुए बीजेपी नेता सुब्रह्ण्यम स्वामी की याचिका को खारिज कर दिया।
नोटबंदी से कल्याणकारी योजनाओं के अधिक कोष देने में मदद मिलेगी: सरकार

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नोटबंदी से सरकार को राजस्व बढ़ाने और लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा कोष देने में मदद मिलेगी।
सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्रकारों से कहा, ‘सरकार का राजस्व बढ़ेगा। राजस्व बढ़ने से लोगों के कल्याण के लिए और कई कार्यक्रम होंगे।’
विश्व के अन्य कई देशों की तरह भारत के कम नकदी वाले अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कुछ बड़ा पाने के लिए शुरूआत में हर किसी को थोड़ी बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी। सभी लेनदेन रिकॉर्ड पर होंगे।’
गडकरी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने 50 दिन मांगे थे। मैं अब बैंकों के बाहर लोगों की छोटी होती कतार देख सकता हूं।’ उन्होंने कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता समय की जरूरत है और आने वाले दिनों में लोगों की परेशानियां और कम होंगी।
गोवा के आम आदमी पार्टी की ओर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स को भाजपा द्वारा परेशान किए जाने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोप पर गडकरी ने कहा कि वे स्वयं भाजपा के गोवा विधानसभा चुनावों के प्रभारी हैं और हमने ऐसा कुछ भी नहीं किया है।
उल्लेखनीय है कि सागरमाला पहल के तहत सरकार देश के तटीय क्षेत्रों में ‘बंदरगाह की अगुवाई में विकास’ को बल देना चाहती है। गडकरी ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि देश के सभी 12 प्रमुख बंदरगाह तथा प्रमुख पोत कंपनियों – कोचिन शिपयार्ड, शिपिंग कारपोरेशन आफ इंडिया तथा ड्रेजिंग कारपोरेशन आफ इंडिया- को इस वित्त वर्ष में लगभग 7000 करोड़ रपये का मुनाफा होगा।
मंत्री ने कहा- सभी मुनाफे में हैं .. यह क्षेत्र बदल रहा है।’ उन्होंने कहा कि इस साल गोवा को 100 क्रूज, गोवा, कोच्चि व मंगलुरू को 60-60 क्रूज व चेन्नई को 11 क्रूज मिलेंगे। इससे क्रूज पर्यटन को बल मिलेगा।
सागरमाला डेवपलमेंट कंपनी के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पहल क तहत एक लाख करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस कंपनी का गठन कंपनी कानून 2013 के तहत किया गया है और इसकी आधिकारिक शेयर पूंजी 1,000 करोड़ रुपये है।
यह नई कंपनी पोत परिवहन मंत्रालय के अधीन आएगी। कंपनी सागरमाला के तहत चिन्हित सभी परियोजनाओं में समन्वय व निगरानी के लिए नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी।
30 दिसंबर के बाद भी नोट निकालने की खुली छूट नहीं

नई दिल्ली। 30 दिसंबर को नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो जाएंगे। माना जा रहा था कि इसके बाद एटीएम और बैंकों से नोट निकालने की खुली छूट मिल जाएगी, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, नोटों की छपाई में हो रही देरी के कारण नकदी निकासी की सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।
सीमा बढ़ सकती है: केंद्र सरकार नए साल पर बैंकों से 24 हजार रुपये और एटीएम से 2,500 रुपये निकालने की सीमा को दोगुनी करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो लोग एटीएम से एक दिन में 2,500 के बजाय 5-7 हजार रुपये निकाल सकेंगे, जबकि बैंक से हफ्ते में 24 हजार निकालने की सीमा 40 से 50 हजार रुपये हो सकती है। कारोबारियों और किसानों के लिए भी प्रति सप्ताह 50 हजार रुपये निकालने की सीमा बढ़ाई जाएगी।
क्या है वजह: अधिकारी ने कहा कि नगदी निकासी को बढ़ाकर दोगुना कर दिया जाएगा, लेकिन सीमा नहीं हटाई जाएगी। इसके पीछे दो वजह हैं। पहला यह कि बैंकों तक तय सीमा में नकदी पहुंचाई जा रही है। ऐसे में सीमा को खत्म करके सरकार बैंकों की परेशानी नहीं बढ़ाना चाहती, जबकि दूसरी हकीकत ये है कि सरकार कम से कम नोट जारी करने के पक्ष में है। अधिकारी ने बताया कि बाजार में करीब सात लाख करोड़ रुपये मूल्य के नए नोट पहुंच चुके हैं। अब नोट आपूर्ति की गति को जानबूझकर धीमा किया गया है।