Home Blog Page 4410

रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी 92 लोगों की मौत

0
Russian military plane crashes
Russian military plane crashes

मॉस्को। सीरिया जा रहा रूस का सैन्य विमान TU-154 रविवार सुबह काला सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 92 लोगों की मौत हो गयी। विमान में 84 यात्री समेत रूस के चर्चित और सेना के अधिकारिक बैंड एलेक्सांद्रो एनसेंबल के सदस्य, नौ पत्रकार और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘रेड आर्मी क्वायर’ के नाम से विख्यात यह म्युजिकल ग्रुप नववर्ष पर सीरिया स्थित रूसी वायुसैनिक अड्डे पर आयोजित होनेवाले एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था।
विमान सवारों में सैनिकों के साथ नववर्ष का जश्न मनाने के लिए जा रहे ‘रेड आर्मी क्वायर’ के सदस्य भी थे। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने रूसी समाचार एजेंसियों को बताया कि दक्षिणी शहर आदलर में ईंधन भरने के बाद वहां से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद रूसी विमान टीयू-154 काला सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 25 मिनट (भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 55 मिनट) पर उड़ान भरने के केवल दो मिनट बाद रडार से लापता हो गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव को हादसे की जांच के लिए सरकारी आयोग का नेतृत्व करने का आदेश दिया। विमान ने पश्चिमी सीरिया में रूस के हमीमिम वायुसैनिक अड्डे के लिए अपनी नियमित उड़ान भरी थी।
सीरिया के विनाशकारी गृहयुद्ध में अपने सहयोगी और देश के राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थन में रूस सीरिया में सैन्य अभियान चला रहा है और इसके तहत हवाई हमलों को अंजाम देने के लिए रूस इसी रूसी वायुसैनिक अड्डे का इस्तेमाल करता है। मंत्रालय ने बताया कि विमान में चालक दल के आठ सदस्य भी सवार थे।
विमान में यात्रियों के अलावा नौ मीडियाकर्मी भी सवार थे, जिनमें सरकारी चैनलों — पर्वी कनाल, एनटीवी और ज्वेज्दा के तीन..तीन सदस्य थे। आशंका है कि हवाई परिवहन सुरक्षा में उल्लंघन के कारण ही दुर्घटना हुई।

जयपुर : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट मामले में तीन और अरेस्ट

jaipur high profile sex racket : three more arrested by SOG

जयपुर। राजस्थान पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने अश्लील क्लिपिंग बनाकर प्रतिष्ठित लोगों से करोड़ों रूपए ऐंठने वाले गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

चिली में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी

0
earthquake in Chile
earthquake in Chile

सैनटियागो (चिली)। क्रिसमस के दिन आए भीषण भूकंप के बाद चिली के अधिकारियों ने रविवार को तटवर्ती क्षेत्रों को खाली कराने का आदेश जारी किया है, साथ ही सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है। हालांकि चिली के राष्ट्रीय आपात कार्यालय ओएनईएमआई के अनुसार इसकी तीव्रता 7.6 रही।
भूकंप का अधिकेन्द्र दक्षिण हिस्से में स्थित चिलोए द्वीप में था, जहां कई राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं। भूकंप के अधिकेन्द्र से निकटतम आबादी वाली क्षेत्र कास्त्रो है जहां करीब 40,000 लोग रहते हैं। चिली की राजधानी सैनटियागो भूकंप अधिकेन्द्र से करीब 1,000 किलोमीटर की दूरी पर है।
चिली की मीडिया के ट्वीट के अनुसार, सड़कें टूट गई हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है। टेलीफोन और इंटरनेट फिलहाल काम कर रहे हैं। हवाई के होनोलुलु स्थित प्रशांत सुनामी केन्द्र का कहना है कि कुछ तटवर्ती क्षेत्रों में सुनामी लहरों का खतरा है।

पाक सरकार ने 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

0
The Government of Pakistan released 220 Indian fishermen
The Government of Pakistan released 220 Indian fishermen

कराची। पाकिस्तान ने 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया जिन्हें कथित तौर पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा गया था। इससे कुछ ही घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।

ये सद्भावना पहलें सीमापार आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव के बावजूद हुई है। मोदी ने ट्वीट करके शरीफ को जन्मदिन की शुभकामना दी।

मोदी एक साल पहले बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के लाहौर में रूक गए थे और पाकिस्तानी नेता शरीफ से उनके जन्मदिन पर मुलाकात की थी। पाकिस्तान ने मोदी की शुभकामना पर प्रतिक्रिया स्वरूप मालिर जेल में बंद 220 मछुआरों को रिहा करके दी।

जेल अधीक्षक हसन सेहतो ने कहा कि मछुआरों को ‘सद्भावना’ के तहत रिहा किया गया। उन्होंने कहा कि मछुआरों को कथित तौर पर अवैध रूप से पाकिस्तानी जलसीमा में घुसने और मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया और उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।’’ सेहतो ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय ने 220 मछुआरों को रिहा करने का आदेश जारी किया और इनको सोमवार को सीमा पार करने की उम्मीद है।’’

यह घटनाक्रम उरी में सितम्बर में भारतीय सेना के ठिकाने पर पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव के बीच हुआ।

पाकिस्तान और भारत अक्सर एक दूसरे के मछुआरों को जलसीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं। छोड़े जाने से पहले मछुआरे जेलों में महीनों और कभी कभी सालों बिताते हैं।

सारा की मां सीमा सिंह को मंत्री रामूवालिया ने 3 महीने चुप रहने की दी नसीहत!

Sara's mother Seema Singh alleges jail minister ramuwalia
Sara’s mother Seema Singh alleges jail minister ramuwalia

लखनऊ। अपनी बेटी सारा की मौत को लेकर इंसाफ की लड़ाई लड़ रही सीमा सिंह ने प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। सीमा ने कहा है कि रामूवालिया ने उनके घर आकर उन्हें चुनाव के कारण तीन महीने तक चुप रहने को कहा।