Home Blog Page 4472

रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर 10% चढ़ा

Reliance Communications shares growth 10 per cent
Reliance Communications shares growth 10 per cent

नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर बुधवार को कारोबार में करीब 10 फीसदी तक चढ़ा। आर कॉल ने कनाडा की ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ टावर कारोबार में हिस्सेदारी बेचने के लिए एक बाइंडिंग पैक्ट (बाध्यकारी समझौते) पर हस्ताक्षर किए हैं।

 
रिलायंस कम्युनिकेशन अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप का हिस्सा है। इन दोनों पक्षों ने अक्टूबर में एक नॉन बाइंडिंग पैक्ट (गैर बाध्यकारी समझौते) पर हस्ताक्षर किए थे। इस डील के बाद ही आर कॉम के शेयर्स में उछाल देखने को मिला है।
 
इस सौदे की शर्तों के अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस को 11,000 करोड़ रुपए अग्रिम भुगतान के रुप में प्राप्त होंगे। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए करेगी। इस सौदे से रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर्स में 10 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला।

सोना 100 रुपये चमका, चांदी 650 रुपये की छलाँग

0

Gold Rs 100  and silver Rs 650 strong

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में आयी तेजी से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 100 रुपये चमककर 27,950 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। ग्राहकी आने से चाँदी भी 650 रुपये की छलाँग लगाकर 39,650 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बोली गयी।

 

लंदन से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सोना हाजिर 2.65 डॉलर की बढ़त के साथ 1,134.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा की 1.7 डॉलर की तेजी के साथ 1,133.6 डॉलर प्रति औंस रहा। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आयी गिरावट के कारण आज पीली धातु को बल मिला है। आम तौर पर डॉलर के कमजोर पडऩे से सोने में बढ़त देखी जाती है क्योंकि अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात सस्ता हो जाता है जिससे माँग बढऩे के कारण इसके भाव बढ़ जाते हैं। 
 
इस बीच लंदन में चाँदी हाजिर 16.3 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। स्थानीय बाजार में गत दिवस की गिरावट से उबरता हुआ सोना स्टैंडर्ड 100 रुपये की तेजी के साथ 27,950 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 27,800 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। हालाँकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,000 रुपये पर टिकी रही। 
 
मंगलवार को कीमतों में भारी गिरावट के बाद कम भाव पर आयी ग्राहकी से आज चाँदी हाजिर 650 रुपये चमककर 39,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। चाँदी वायदा भी 630 रुपये ऊपर 39,675 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। वहीं, सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 70 हजार तथा 71 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
 
कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक तेजी से पीली धातु को बल मिला है जबकि चाँदी की औद्योगिक माँग आने से उसमें बढ़त देखी गयी है। उन्होंने कहा कि आगे भी दोनों कीमती धातुओं के दाम स्थानीय माँग तथा वैश्विक बाजार पर निर्भर करेंगे।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे :
सोना स्टैंडर्ड (प्रति दस ग्राम)———–27,950
सोना बिटुर (प्रति दस ग्राम)————27,800
चांदी हाजिर (प्रति किलोग्राम)———-39,650
चांदी वायदा (प्रति किलोग्राम)———-39,675
सिक्का लिवाली (प्रति सैकड़ा)———-70,000
सिक्का बिकवाली (प्रति सैकड़ा)———71,000
गिन्नी (प्रति आठ ग्राम)—————24,000

घर को नया लुक देकर नए साल का करें स्‍वागत

Please welcome the new year with a new look home
Please welcome the new year with a new look home

नए साल आने में कुछ ही दिन बचे है अगर आपने अपने घर की तैयारी शुरू नहीं की हैंto जल्दी से शुरू हो जाएँ। नए साल आते ही सब एक दूसरे से वादा करने लग जाते है और कई लोग तो अपने घरो में ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करते है। नए साल 2017 में रचनात्मक चीजों और अलग डिजाइनों से घर को सजाने का समय आ गया है, ताकि घर आकर्षक लगे।

– घर को पुरानी कलाकृतियों से सजा कर ऐतिहासिक और भव्य लुक दिया जा सकता है. यह आपकी असाधारण शैली को पारंपरिकता के टच के साथ दिखाती है.

– मैटेलिक यानी धातु से बनी हुई चीजें, कलाकृतियां कमरे की सजावट में चार चांद लगा सकती हैं. लेकिन ऐसा करते समय रंगों का खास ध्यान रखें.

– नए साल में त्रिकोण, षट्भुज, वर्ग के आकार के तकिए, पैटर्न, कंबल बेशक चलन में रहेंगे. ये डिजाइन घर आए मेहमानों, रिश्तेदारों को भी आकर्षित करेंगे. आप स्‍टडी रूम या अपने बेडरूम में इनका इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

– अपने घर को बोल्ड रंगों से सजाकर ज्यादा स्टाइलिश, जीवंत और खूबसूरत बनाएं.

– घर में आपका दिल बसता है, यहां आप अपनी अपनी अनूठी शैली, और व्यक्तित्व को दर्शा सकती हैं. घर में किए गए छोटे-छोटे बदलाव भी घर को नया रंग-रूप प्रदान कर सकते हैं.

– घर को सजाने के लिए फंक्शनल, टिकाऊ उत्पाद ही खरीदें. इन उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी होती है

सर्दियों में जल्दी उठने का है इरादा, तो करें ये काम

How to wake up withour alram clock
How to wake up withour alram clock

सर्दियाँ आते ही आलास सा आ जाता है सुबह सुबह जल्दी उठने में अगर आप लेट नाईट शिफ्ट करके सुबह जल्दी उठने की सोच रहे है तो जाहिर सी बात है की आप बिना अलार्म नहीं उठ पाएंगे। कई लोग ऐसे भी हैं जो भले की वक्त पर सो जाएं, लेकिन सर्दियों में सुबह जल्दी बिस्तर से निकलने में उन्हें नानी याद आ जाती है। अगर आपको बिना अलार्म उठना है तो अपनाये यह तरीके।

ठोस वजह
अगर सुबह उठने की कोई ठोस वजह न हो, तो ये मिशन फेल है. दफ्तर जाना, जिम जाना, मॉर्निंग वॉक पर किसी खास से मुलाकात करना या फिर अपनी फेवरेट चाय पीना… दिमाग में कोई एक खास काम या वजह प्लान कर लीजिये, जिसको पूरा करने के लिए आपका जल्दी उठना ज़रूरी है. अगर कोई काम दिमाग में सेट हो जाएगा, तो आप खुद ब खुद उसे पूरा करने के लिए उठ जाएंगे. यकीन न हो तो ये ट्रिक आजमाकर देख लीजिये.

सुबह उठते ही पर्दे खोलें
जैसे ही आपके मन में अलार्म को बंद करने या उसे स्नूज़ करने का ख्याल आए, बिस्तर से बाहर कूदिये और फट से खिड़की और दरवाजें खोल दें. चेहरे पर सूरज की रौशनी पड़ते ही, आपकी नींद भाग जाएगी. अगर खुद ऐसा करना मुमकिन न लगे तो घर के किसी सदस्य से ऐसा करने को कहें.

पानी पीएं
रात को सोते वक्त अपने पास एक बोतल पानी रखें. हो सके तो तांबे के बर्तन में पानी रखें. यह सेहत के लिए बढ़िया होता है. सुबह उठते ही 1-2 ग्लास पानी गटक लीजिये. 6-8 घंटे बाद खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिजम तेज़ होगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.

अलार्म को बेड से दूर रखें
शुरुआत में अगर आपको सुबह जल्दी उठने में मुश्किल हो रही है, तो आप कुछ दिन के लिए अलार्म की मदद ले सकते हैं. लेकिन ख्याल रहे कि उसे आपने बेड से दूर रखा हो. वर्ना हर बार की तरह उसे आप बंद कर दोबारा सो जाएंगे. अलार्म दूर रखेंगे, तो उसे बंद करने के लिए बिस्तर से निकलना होगा. ऐसा करने में आपकी नींद टूट जाएगी.

क्रिकेट में भी लागू हो सकता है रेड कार्ड नियम : अनुराग ठाकुर

Red card rules can be applied in cricket : Anurag Thakur
Red card rules can be applied in cricket : Anurag Thakur

जयपुर। अब क्रिकेट में अनुशासनहीनता करने वाले खिलाडियों को अम्पायर बाहर का रास्ता दिखा सकेंगे। दरअसल फुटबॉल और हॉकी तर्ज पर क्रिकेट में भी रेड कार्ड नियम लागू करने पर मंथन चल रहा है। फिलहाल इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हरी झंडी नहीं मिली है।