
जिस्म के सौदागर पुलिस गिरफ्त में, शहडोल से ले जा रहे थे राजस्थान

साल 2016 में म्यूचुअल फंड उद्योग में जुड़े 4 लाख करोड़ रुपये

नई दिल्ली। खुदरा निवेशकों की बढ़ती रुचि तथा शेयरों में आक्रामक लिवाली से म्यूचुअल फंड उद्योग 2016 में काफी तेज रफ्तार से बढ़ा। साल के दौरान म्यूचुअल फंड उद्योग की परिसंपत्तियों में लगभग चार लाख करोड़ रुपये या 28 प्रतिशत का इजाफा हुआ। उद्योग की निगाह अगले साल 20 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने पर है।
विराट कोहली ने की मोहम्मद अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली। चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 75 रन से हराने के साथ ही विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में 14वीं जीत हासिल कर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
ऑस्ट्रेलिया ने किया फ्रांस से 12 पनडुब्बी खरीदने का सौदा

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस से 12 अत्याधुनिक पनडुब्बियां खरीदने के लिए मंगलवार को 50 अरब डालर का सौदा किया है। यह पनडुब्बियां रक्षा के साजो-सामान बनाने वाली फ्रांससी कंपनी डीसीएनएस द्वारा बनाई गई हैं।
गौरतलब है कि ये कंपनी इस वर्ष भारत की स्कॉर्पियन पनडुब्बी से संबंधित दस्तावेजों के खुलासे के विवादों के कारण चर्चा में थी।
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां यवेस ली ड्रिआन ने एलिडेड में आज सौदे के आशय से संबंधित दस्तावेजों पर अंतर सरकारी समझौते आईजीए पर हस्ताक्षर किए। आस्ट्रेलिया ने यहां एलिडेड में आधिकारिक तौर पर डीसीएनएस का मुख्यालय बनाया है।
यही कंपनी शार्टफिन बाराकुडा पनडुब्बी की डिजाइन और निर्माण कार्य करेगी। टर्नबुल ने यहां पत्रकारों से कहा कि आस्ट्रेलिया अत्याधुनिक संप्रभु पनडुब्बी क्षमता को विकसित करने में सक्षम है और यह अंतर-सरकारी समझौता आईजीए इस बात का आखिरी प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया ने अप्रैल में डीसीएनएस को पनडुब्बी खरीद का मुख्य ठेका दिया था।
नवजोत सिंह सिद्धू ने की राहुल गांधी से मुलाकात
