Home Blog Page 4482

कमजोर वैश्विक रुख और सुस्त मांग से सोना और चांदी में गिरावट

Weak global trend and sluggish demand decline in gold and silver
Weak global trend and sluggish demand decline in gold and silver

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के बीच विदेशों में कमजोरी के रख को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 50 रूपये की गिरावट के साथ 27,850 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गये।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान कम होने से चांदी की कीमत भी 1,000 रूपये की गिरावट के साथ 40,000 रूपये के स्तर से नीचे 39,000 रूपये प्रति किग्रा रह गयी। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रख के अलावा पिछले महीने कालेधन पर अंकुा लगाने के लिए कुछ बड़ी मुद्राओं को चलन से बाहर करने के बाद नकदी की समस्या उत्पन्न होने के कारण घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट आने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दवाब रहा।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने के भाव 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,132.30 डॉलर प्रति औंस रह गये। जबकि चांदी के भाव 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15.81 डॉलर प्रति औंस रह गये। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 50 .. 50 रूपये की गिरावट के साथ क्रमश 27,850 रपये और 27,700 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। कल के कारोबार में इसमें 30 रूपये की गिरावट आई थी।

हालांकि सीमित सौदों के बीच गिन्नी की कीमत 24,000 रूपये प्रति 8 ग्राम के पूर्वस्तर पर स्थिर बने रहे। सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 1,000 रपये की गिरावट के साथ 39,000 रूपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 555 रूपये की गिरावट के साथ 39,045 रपये प्रति किग्रा पर बंद हुए। दूसरी ओर चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 70,000 रूपये और बिकवाल 71,000 रूपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुई।

एम्ब्रोडरी नैकपीस से दिखे एलिगेंट

Elegant appearance of embroadry Nakpis
Elegant appearance of embroadry Nakpis

ठण्ड में अक्सर नेकपीस पहनने में नहीं आते है। अगर आपका मन है तो आप वुलन के साथ एम्ब्रोडरी नैकपीस को दाल सकती है। यह नेकपीस दिखने में भी एलिगेंट लगता है और ड्रेस पर भी परफेक्ट मैच करता है। किसी भी स्टाइल के कपड़े और एक्सेसरीज पर कढ़ाई अच्छी लगती हैं।

कलरफुल कढ़ाई वाले डेनिम जैकेट, पैंट, बैग्स हमेशा अच्छे लगते हैं. अगर आप कुछ नया प्रयोग करना चाहती हैं तो फिर इसे अपना सकती हैं. वेस्‍टर्न वाले कपड़ों पर आड़े-तिरछे रेखाओं वाली कढ़ाई और इंडियन वियर के कपड़ों पर सुंदर फूलों की कढ़ाई जंचती है.कढ़ाई वाले लेदर जैकेट, बैग या पैंट्स को भी आप खरीद सकती हैं. लेदर जैकेट को पहन आप स्मार्ट नजर आ सकती हैं. कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए सुंदर कढ़ाई वाले बैग अच्‍छे लगते हैं.क्रिस्प व्हाइट शर्ट के साथ कढ़ाई वाली स्कर्ट पहन कर आप अपनी पर्सनेलिटी में चार चांद लगा सकती हैं. यह स्टाइल एवरग्रीन है.विंटर्स में सुंदर कढ़ाई वाली जूतियां बाजारों में छाई रहती हैं. हील वाली या फ्लैट मोजरी और जूतियां भी आकर्षक लगेंगी।

नोटबंदी से परेशान बैंक कर्मियों ने आंदोलन का किया आह्वान

0
The movement of workers from the troubled bank called Notbandi
The movement of workers from the troubled bank called Notbandi

वडोदरा। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) तथा ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) ने नोटबंदी के बाद विभिन्न बैंकों तथा उनके कर्मचारियों के समक्ष आई दिक्कतों के मद्देनजर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

दोनों बैंक यूनियनों ने कहा कि इस आंदोलन के तहत 28 दिसंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद यूनियनें 29 दिसंबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र देंगी। यूनियन के सदस्य 2 और 3 जनवरी, 2017 को भी प्रदर्शन करेंगे।
एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम तथा एआईबीओए के महासचिव एस नागराजन ने बयान में कहा कि हमारे संगठनों के आह्वान के तहत हमारी इकाइयों ने सभी प्रमुख केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है।
हम रिजर्व बैंक के स्थानीय अधिकारियों से मिलकर उन्हें ज्ञापन देंगे। यूनियनों की मांग है कि सभी बैंकों और शाखाओं को करेंसी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, सभी एटीएम में पैसा डाला जाए और बैंकों को दी जाने वाली नकदी को लेकर पारदर्शिता बनाई जाए।

लिंग जांच करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन अरेस्ट

rajasthan PCPNDT cell conducts 52th decoy Operation, three arrested
rajasthan PCPNDT cell conducts 52th decoy Operation, three arrested

जयपुर। राजस्थान की प्री-कन्सेप्शन एंड प्री नेटाल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स ( पीसीपीएनडीटी) टीम ने इन्टर स्टेट कार्रवाई करते हुए लिंग जांच के आरोप में गुजरात से 65 वर्षीय डाक्टर व राजस्थान के दो दलालों को गिरफ्तार किया हैसाथ ही भ्रूण लिंग जांच के लिए ली गई डिकॉय राशि के 25 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं।

वर्कप्लेस के वातारण से है परेशान, तो यह खबर आपके लिए है

0
If you are frustate about office enviroment, then this is for you
If you are frustate about office enviroment, then this is for you

आजकल ऑफिस में वर्क के साथ साथ स्ट्रेस भी रहता है और ऐसे में कई ऑफिस में बॉस द्वारा एम्प्लोयी को परेशान भी किया जाता है जिससे कोई भी काम से फ्रस्ट्रटे हो जाता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो पढ़िए यह खबर।

किसने की ये रिसर्च-

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह जानकर हैरानी हुई कि टॉर्चर किए जाने से पुरुषकर्मी सिक लीव नहीं लेते.डेनमार्क के आरहूस यूनिवर्सिटी के बिजनेस और सोशल साइंस स्कूल के प्रोफेसर टिने मुंडबर्ग एरिक्सन ने कहा कि वास्तव में ऐसा लगता है कि महिलाओं की तुलना में

टॉर्चर का सैलरी पर भी इफेक्‍ट-

उन्होंने कहा कि साथ ही, टॉर्चर किए जाने का पुरुषों की सैलरी पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है. इससे संकेत मिलता है कि टॉर्चर किए जाने से उनकी सैलरी ग्रोथ और प्रमोशन के अवसर प्रभावित होते हैं.

काम पर भी पड़ता है इफेक्‍ट-

उन्होंने कहा कि एक तरह का टॉर्चर यह भी है कि आपके सहकर्मी या आपके टीम लीडर आपके काम करने की क्षमता में बाधा डालते हैं या महत्वपूर्ण कार्य दूसरे को दे देते हैं.

कैसे की गई ये रिसर्च-

इस रिसर्च के लिए प्राइवेट और सरकारी फील्ड के 3,000 लोगों को शामिल किया गया. इसमें सात फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें टॉर्चर किया गया. इनमें 43 फीसदी पुरुष थे.

रिसर्च के नतीजे-

एरिक्सन ने कहा कि लाख टके का सवाल यह है टॉर्चर के चलते पुरुष ऑफिस छोड़ देते हैं, जबकि महिलाएं लंबी सिक लीव पर चली जाती हैं. इससे स्पष्ट होता है कि पुरुष तथा महिलाएं टॉर्चर से अलग-अलग तरीके से निपटती हैं.”