Home Blog Page 4483

दिसम्बर की पार्टी सीजन में दिखे कुछ इस तरह स्पेशल

This month look more hot and elegant in parties
This month look more hot and elegant in parties

सर्दियों के मौसम में पार्टी में जाने के लिए पहने जाने वाले कपड़ों को लेकर लोग अक्सर असमंजस में रहते हैं. सर्दियों में कपड़े ऐसे होने चाहिए, जो फैशनेबल होने के साथ ही आपको गर्म भी रखें. बॉम्बर जैकेट और मखमली स्पर्श वाले वेलवेट जैकेट आदि फैशनेबल होने के साथ ही गर्माहट वाले भी होते हैं. फैशन रिसेलिंग सेवा प्रदान करने वाली कूटलूट ब्रांड की स्टाइलिस्ट जिनल खिमानी ने सर्दियों में पहने जाने वाले कपड़ों के संबंध में कुछ सुझाव दिए हैं. आगे पढ़ें और देखें पार्टी में पहने जाने के लिए ऐसे कपड़े जिससे आप आकर्षक दिखें।

वेलवेट अब सिर्फ रोमांटिक और शाम को गोथिक शैली की पार्टी में पहने जाने तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यह जीवंतता का प्रतीक बन गया है. दिन में भी इसे पहना जा सकता है. इस कपड़े से बने ट्राउजर, बूट, ब्लेजर आदि पहनने पर शाम की पार्टी में सबकी निगाहें आप पर टिकी रहेंगी.

बॉम्बर जैकेट फैशन की दुनिया में हालिया समय में छाए हुए हैं. नए डिजाइन और आकर्षक रंगों वाले ये जैकेट इस साल फैशन में बने रहेंगे. ये जैकेट आकर्षक कढ़ाई में भी उपलब्ध हैं.

चमकीले फिसलन वाली स्लिप ड्रेस शानदार डिजाइनों से सजी होने पर और भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं. इन्हें ढीले स्वेटर या लेदर जैकेट पर पहना जा सकता है.

मनकों से सजे व पीतल, सोना, चांदी या बन्र्ट गोल्ड जैसे रंगों के मैटेलिक ड्रेस शाम की पार्टी में पहने जाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त होते हैं. यह आपको स्मार्ट लुक देते हैं.

कोट या अन्य ड्रेस पर फर कॉलर बेहद जंचते है. फर वाले कोट सर्दियों में आजकल खूब पहने जा रहे हैं. गहरे रंग जैसे काला या भूरा या फिर हल्के पेस्टल रंगों के फर कॉलर वाले कोट सभी पर फबते हैं.

रफल्स विभिन्न स्टाइलों में देखने को मिल रहे हैं. ये टॉप या स्कर्ट सबके साथ उपलब्ध हैं. रॉबटरे कैवाली, डियोर और ऑस्कर डे ला रेंटा जैसे मशहूर फैशन घरानों ने भी अपने संग्रह में रफल्स को शामिल किया है. झालरदार रफल्स वाले कपड़े, टॉप, गाउन युवतियों को खास तौर पर भाते हैं.

मानसरोवर क्षेत्र में सेवाभारती के कार्यों का अवलोकन

bharti

जयपुर। राजधानी जयपुर में चल रहे सेवाभारती के प्रकल्पों का सोमवार को अखिल भारतीय स्तर के अधिकारियों में अवलोकन किया।

सूखे मेवे किस तरह से करेंगे मदद

0
Any season dry fruits are more beneficial
Any season dry fruits are more beneficial

सर्दियां हो या गर्मियां काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट और किशमिश आदि सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं। अगर आप एक दिन में कम से कम 20 ग्राम सूखे मेवे खाते हैं तो इससे हृदय रोग और कैंसर सहित कई रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

इन निष्कर्षों के लिए नॉर्वेगियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधार्थियों के नेतृत्व में पूरे विश्व के 29 प्रासंगिक अध्ययनों का विश्लेषण किया गया था, जिसमें आठ लाख प्रतिभागी शामिल थे।

शोध दल ने पाया कि नियमित तौर पर 20 ग्राम मेवों की खपत लोगों में कोरोनरी हृदय रोग, कैंसर और समयपूर्व मृत्यु के जोखिम को 30, 15 और 22 प्रतिशत तक कम कर सकती है।

रेल ट्रेक से उतर सड़क पर आया मालगाड़ी का इंजन

engine of goods train derails Come on road in sri ganganagar
engine of goods train derails Come on road in sri ganganagar

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ थर्मल पावर संयंत्र के लिए कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी मंगलवार सुबह पटरी से उतर गई।

सर्दियों में बच्चों का रखें ध्यान, अपनाए यह तरीके

सर्दियाँ शुरू होते ही आमतौर पर सबकी त्वचा में रूखापन और कई बीमारिया होती रहती है लेकिन इस समय बच्चों की त्वचा बेहद नाजुक और संवेदनशील होने के साथ ही वयस्कों की अपेक्षा पांच गुना ज्यादा तेजी से नमी खोती है। ऐसे में सर्दियों के दौरान बच्चों की त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए विशेष रूप से ऐहतियात बरतने चाहिए। आईये हम आपको बताते है कैसे रखे बच्चो की त्वचा का ख्याल?

– बच्चों के स्नान को सर्दियों में सीमित कर देना चाहिए। स्नान से बच्चों की त्वचा से धूल, गंदगी हटने के साथ प्राकृतिक तेल और नमी भी हट जाती है, हालांकि कुछ सावधानियां बरतने पर समस्याएं नहीं होंगी। बच्चे को ज्यादा समय तक नहलाने के बजाय जल्द नहलाएं। विशेष अवसरों पर बबल बाथ दे सकती हैं। सर्दियों में बच्चों को गुनगुने पानी से नहलाएं।

– पीएच बैलेंस से भरपूर सौम्य साबुन से बच्चे को नहलाएं। इससे बच्चों की त्वचा में नमी बरकरार रहती है, अगर आप खारे पानी वाले क्षेत्र में रहते हैं तो फिर सिर्फ पानी से बच्चे को नहलाने से त्वचा रूखी हो सकती है।

– सर्दियों में बच्चों की त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हीटर के इस्तेमाल से भी त्वचा रूखी हो सकती है, इसलिए बच्चों को सौम्य बेबी लोशन लगाएं।

– ऊनी टोपी सहित अन्य ऊनी कपड़े बच्चों को नहींं पहनाएं क्योंकि इससे बच्चों को उलझन, खुजली, दाने पड़ जाना और एक्जिमा तक होने की संभावना रहती है। ऊनी टोपी पहनाने से चेहरे की त्वचा रगडक़र रूखी हो सकती है, इसलिए जितना संभव हो सिंथेटिक की बजाय नैचुरल फैब्रिक्स का चयन करें। इससे बच्चों की त्वचा खुलकर सांस लेगी और पसीना भी नहीं निकलेगा।

– अपने बच्चे की त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए उन्हें औसत मात्रा में गुनगुना पानी पिलाएं। यह त्वचा को पोषित भी रखेगा।