Home Blog Page 4515

नोटबंदी के बाद बनी फर्जी कंपनियों पर आयकर की नजर

demonetisation : income tax department eye on fictitious companies
demonetisation : income tax department eye on fictitious companies

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से अब तक दिल्ली में 1197 नई कम्पनियां रजिस्टर की गई हैं। इनमें से से 470 कम्पनियों के फर्जी होने का शक है।

हंगामा-2 में आयुष्मान और दिशा पतानी की जोड़ी

ayushmann khurrana and disha patani in hungama 2
ayushmann khurrana and disha patani in hungama 2

मुंबई। सिक्वल बनने वाली फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है।

Airtel उपभोक्ताओं को देगा अनलिमिटेड कॉलिंग

0
Airtel will consumers unlimited calling
Airtel will consumers unlimited calling

नई दिल्ली। एअरटेल के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखरी है। एअरटेल अब अपने ग्राहकों लिए जल्द ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री बात करने का प्लान शुरू करने जा रही है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, एअरटेल यह प्लान अपने पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए शुरू करने वाली है। खबर के अनुसार, 549 रुपए में कंपनी का कोई भी पोस्टपेड उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर देश में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकता है।

ये फायदे भी मिलेंगे:
रिपोर्ट के अनुसार, 549 रुपए का प्लान खरीदने वालों को एक महीने के लिए अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉल्स और रोमिंग में इनकमिंग फ्री होगी। इसके साथ ही 2जीबी 4जी डेटा या बिना 4जी वाले उपभोक्ताओं के लिए एक जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में 100 एसएमएस रोज फ्री रहेंगे। इतना ही नहीं उपभोक्ता विंक म्यूजिक और विंक मूवीज को फ्री में सब्सक्राइब कर सकेंगे।

799 का प्लान लेने वाले उपभोक्ताओं को भी 549 वाले प्लान का लाभ मिलेगा। लेकिन उन्हें 549 वाले प्लान से दोगुना डेटा मिलेगा।

इसके अलावा जिस उपभोक्ता ने कोई छोटा प्लान लेकर 549 के प्लान का फायदा लेना चाहता है उसके लिए भी कंपनी एक 199 बूस्टर प्लान लाएगी। इस प्लान के तहत लोग एअरटेल टू एअरटेल पर लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ARO परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

0
Allahabad High Court issued ARO exam admit card
Allahabad High Court issued ARO exam admit card

सहायक समीक्षा अधिकारी एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है ,कैंडिडेट्स इलाहबाद की ऑफिसियल वेबसाइट (www.allahabadhighcourt.in) से अपने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 18 दिसम्बर 2016 को सहायक समीक्षा अधिकारी का एग्जाम होगा।

Lenovo ने लांच किया K6 Note

0
Lenovo also launched K6 Note
Lenovo also launched K6 Note

Lenovo ने अपनी किलर एंटरटेनर नोट सीरीज लेनोवो K6 Note की नई जनरेशन की घोषणा की। यह नई जनरेान एडवांस्ड थएटरमैक्स के साथ रिफाईंड एंटरटेनमेंट ईकोसिस्टम प्रदान करती है, जिससे बेहतर एवं रोचक ऑडियो-विज्युअल अनुभव, लंबी बैटरी लाईफ, एवं 13.97 सेमी. (5.5) फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है।

लेनोवो के-6 नोट 15000 रिटेल स्टोरों पर डार्क ग्रे, गोल्ड एवं सिल्वर रंगों में 3GB+32GB और 4GB+64GB में मात्र 13,999 रुपए में उपलब्ध हो जाएगा।

ग्राहक बजाज फाईनेंस एवं होम क्रेडिट से 0 फीसदी ब्याज पर ईएमआई ऑफर प्राप्त कर सकते हैं।  के-6 नोट में 4G एलटीई कनेक्टिविटी के साथ क्वालकोम स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का पीडीएएफ रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, स्लिम ऑल-मेटल यूनिबॉडी डिजाईन एवं एन्ड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम है।

यह स्मार्टफोन जबरदस्त तीव्रता वाली परफॉर्मेंस, बेहतर कनेक्टिविटी तथा शानदार कैमरा अनुभव प्रदान करता है। सुधीन माथुर, एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर, लेनोवो मोबाईल बिजनेस ग्रुप, इंडिया ने कहा कि विभिन्नता बेहतर लगती है, इसीलिए हमने लेनोवो के-6 नोट पेश किया है।

यह हमारी सबसे सफल के-फ्रेंचाईज़ी पर निर्मित है और इसमें बेहतर विशेषताएं जैसे थिएटरमैक्स तथा डॉल्बी एटमॉस भी हैं, जो इस पीढ़ी के मल्टीमीडिया अनुभव को नए चरण तक ले जाकर मनोरंजन को नई परिभाषा देते हैं। हम ऑफलाईन रिटेल चैनल में के-सीरीज पहली बार पेश कर रहे हैं, ताकि हमारे अधिकांश ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ मल्टीमीडिया एवं स्मार्टफोन का अनुभव मिल सके।