
चाचा-भतीजे और बुआ-भतीजे में फंसकर रह गई यूपी : अमित शाह

BSF में निकली वैकेंसी

BSF ने वेकैंसी निकली है और आपके लिए अच्छा मौका है इसमें अप्लाई करने का। अप्लाई करने के लिए पूरी जानकारी इस प्रकार है –
वैकेंसी विवरण:-
पदों का नाम – असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एवं हेड कांस्टेबल
पदों की संख्या – 208
शैक्षिक योग्यता – 12 वीं / स्नातक डिग्री / इंजीनियरिंग डिग्री
अंतिम तिथि – 31 दिसंबर 2016
आयु सीमा – अधिकतम 18-25 साल।
सैलरी – सटीक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन देखें।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- http://www.davp.nic.in/
ईडी ने टेलर से बरामद किए 30 लाख रूपए व ढाई किलो सोना

चंडीगढ़। नोट बंदी के बाद चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीस लाख रूपये बरामद किए हैं। यह रकम चण्डीगढ़ के प्रसिद्ध टेलर के ठिकानों से बरामद हुई है।
फर्जी फेसबुक आईडी बना जेठानी को बदनाम करने की साजिश

देहरादून। राजधानी में एक महिला द्वारा अपनी जेठानी से बदला लेने के लिए अजीबोंगरीब तरीका अपनाने का मामला सामने आया।
जलवायु परिवर्तन से मुकाबले में पीछे नहीं हटना है

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने जलवायु परिवर्तन से मुकाबले पर पीछे नहीं हटने पर जोर देते हुए दुनिया के नेताओं से अपील की है कि वे पेरिस में हुए ऐतिहासिक समझौते का समर्थन और पालन करें ।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर पर कल अपने आखिरी संवाददाता सम्मेलन में बान की मून ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन से जुड़ी कार्रवाई का मतलब है नौकरियां, वृद्धि, स्वच्छ हवा और बेहतर स्वास्थ्य । दुनिया भर के नेता और हर तबके के नेता इसे समझते हैं – फॉच्र्यून 500 में शामिल कंपनियों के सीईओ से लेकर गवर्नर और मेयर तक, सभी इसे समझते हैं।’’ बान की मून ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते के पीछे के वैश्विक बल के प्रति अपना निरंतर समर्थन जाहिर किया।
उन्होंने कहा, ‘जलवायु परिवर्तन पर हुआ पेरिस समझौता एक बहुमूल्य उपलब्धि है जिसका हमें निश्चित तौर पर समर्थन और पालन करना चाहिए । इस पर पीछे नहीं हटना है ।’
महासचिव ने कहा, ‘‘कभी-कभी यह मुश्किल हो सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सहयोग ही एक ज्यादा शांतिपूर्ण एवं समृद्ध दुनिया का रास्ता हो सकता है ।’’
उन्होंने कहा कि वह दुनिया के नेताओं से यह अपील करने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे कि वे 21वीं सदी के इस अहम समझौते को मान्यता दें और अमल में लाएं ।
पिछले साल दिसंबर में पेरिस में हुए जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के दौरान 190 से ज्यादा देशों ने ग्लोबल वॉर्मिंग से निपटने के लिए कुछ महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए थे ।
बान की मून आगामी 31 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर पर 10 साल का अपना कार्यकाल पूरा करेंगे । पिछले दिनों महासचिव पद की शपथ लेने वाले पुर्तगाली नेता अंटोनियो गुटेरेस उनकी जगह लेंगे ।