Home Blog Page 4516

तुर्की: कार बम हमले में 13 सैनिकों की मौत, 50 घायल

Turkey in 13 killed in car bomb attack
Turkey in 13 killed in car bomb attack

इस्तांबुल। तुर्की में सैनिकों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाकर किए गए कार बम विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई और 50 घायल हुए हैं। यह विस्फोट मध्य तुर्की के कायसेरी शहर में शनिवार तड़के एरकियेस यूनिवर्सिटी के पास हुआ।

हादसे के वक्त सैनिक अपनी ड्यूटी समाप्त करके बस द्वारा साप्ताहिकी खरीदारी करने के लिए बाज़ार जा रहे थे। बस जब एरकियेस यूनिवर्सिटी के नजदीक पहुंची, तभी विस्फोटों से भरी एक कार बस से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज़ था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

तुर्की के उपप्रधानमंत्री वेयसी कायनाक ने कहा कि यह कार बम विस्फोट था और इसने सैनिकों को ले जा रहे बस को निशाना बनाया।

तुर्की के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इस हमले में कुछ आम नागरिक भी घायल हुए हैं।

एक सप्ताह पहले भी इस्तांबुल में फुटबॉल मैच के बाद हुए एक अन्य धमाके में 44 लोगों की मौत हुई थी। यह धमाका कुर्दिश आतंकियों ने किया था।

गोपालन राज्यमंत्री देवासी ने की जनसुनवाई

otaram dewasi  jansunwai
otaram dewasi jansunwai

सबगुरु न्यूज-सिरोही। गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने ष्षनिवार को सिरोही विधानसभा क्षेत्र के दस गांवों में जनसुनवाई करके अभाव-अभियोग सुने। देवासी ने चडुवाल, तंवरी, फाचरिया, निम्बोडा, मडिया, आकूना, टुआ, डुगरपुरा, हालीवाडा एवं सिलदर गांवों में सामने आई समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

Kawasaki 18 दिसंबर को लॉन्च करेगी ये बाइक्स

0
Kawasaki 18 December launch bikes
Kawasaki 18 December launch bikes

नई दिल्ली। जापान की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी 18 दिसंबर को अपनी दो नई मोटोक्रॉस बाइक्स KX250 और KX100 को लॉन्च करने जा रही है। यह दोनों बाइक्स सिर्फ ट्रैक यूज के लिए बनी हैं। इन्हें स्ट्रीट के लिए नहीं बनाया गया है। क्योंकि इन मोटोक्रॉस बाइक्स में हैडलाइट, इंडीकेटर और लाइसेंस प्लैट्स नहीं दी गईं। मतलब यह दोनों रोड बाइक्स के तौर पर रजिस्टर्ड नहीं हैं।

कावासाकी ने यह दोनों बाइक ऑफ रोड राइडिंग के लिए बनाई हैं। इन दोनों बाइक्स को भारत में इंपोर्ट कर बेचा जाएगा। अमेरिका में कावासाकी KX100 की कीमत 3.10 लाख रुपए और KX250 की कीमत 5.12 लाख रुपए है। भारत में इसे किस कीमत पर उतारा जाएगा अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Kawasaki  KX250
कावासाकी KX250 में फोर स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, वाटर-कूल्ड इंजन लगा है। 249CC के इस इंजन में ऑफ रोड राइडिंग के लिए काफी हाइ क्वालिटी फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट टायर में 270mm पेटल सिंगल डिस्क और रियर टायर में 240mm पेटल सिंगल डिस्क ब्रैक दिए गए हैं। एल्यूमीनियम पेरिमीटर वाले फ्रैम में बने इंजन के साथ बाइक का वजन 105kg है।

Kawasaki KX100
कावासाकी KX100 दिखने में एक दम KX250 जैसी ही है। लेकिन इसमें 99CC का छोटा इंजन लगा है। इसमें टू स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, वाटर कूल्ड इंजन लगा है। KX100 बाइक का वजन 80kg है जो कि KX250 के मुकाबले हल्की है।

IBPS CWE PO/MT VI Mains 2016 का स्कोर कार्ड यहाँ देखे

0
IBPS CWE PO/MT VI Mains 2016
IBPS CWE PO/MT VI Mains 2016

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPA) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनजमेंट ट्रेनी भर्ती परीक्षा मेंस राउंड का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। 15 जनवरी 2017 तक IBPS CWE PO/MT VI Mains का स्कोर कार्ड देख सकते है।

IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं. उसके बाद “Click here to view your scores of online main examination for CWE-PO-MT-VI” के लिंक पर क्लिक करें। नई विंडो खुलने पर फिर से “Click here to view your scores of online main examination for CWE-PO-MT-VI” के लिंक पर क्लिक करें. लिंक पर क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी।

विडो खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि संबंधी जानकारी दें. नीचे दी गई इमेज में लिखे टेक्स्ट को खाली बॉक्स में डालकर लॉग-इन करें। स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा।

EU से एफटीए पर बातचीत के लिये तिथियों की प्रतीक्षा कर रहा भारत

0
Negotiating an FTA with the EU dates Waiting for India
Negotiating an FTA with the EU dates Waiting for India

नई दिल्ली। यूरोपीय संघ ईयू के साथ काफी समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते एफटीए और नई द्विपक्षीय निवेश संधि पर आगे बातचीत के लिये भारत बैठक की तिथियों की प्रतीक्षा कर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यह बात कही।

वाणिज्य एवं उद्योग मंडल फिक्की की 89वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुये निर्मला ने कहा, ‘मैं दोनों मुद्दों पर बातचीत के लिये तिथियों की प्रतीक्षा कर रही हूं।’ ईयू के साथ प्रस्तावित वृहद व्यापार और निवेश समझौता यानी एफटीए काफी समय से लंबित है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हमने ईयू के साथ बातचीत के लिये कई बार कहा है … यह एफटीए कई स्तरों से आगे बढ़ चुका है।’’
उन्होंने संकेत दिया कि बातचीत शुरू होने में जो देरी हो रही है इसकी वजह यह भी हो सकती है कि ईयू अब निवेश संधियों को जल्द करने पर गौर कर रहा है। यूरोपीय आयोग नई द्विपक्षीय निवेश संधि को लेकर बातचीत पर चिंता व्यक्त कर चुका है।