Home Blog Page 4517

लंदन: हिजाब से एक मुस्लिम महिला को घसीटा

0
London In a Muslim woman was dragged hijab
London In a Muslim woman was dragged hijab

लंदन। लंदन के एक भीड़भाड़ वाले शॉपिंग क्षेत्र में 20 साल के आसपास की उम्र वाली एक ब्रिटिश महिला को दो किशोरों ने गिरा दिया और उसका हिजाब पकडक़र उसे घसीटा। अधिकारियों ने उसे नफरत आधारित अपराध करार दिया है।

पूर्व लंदन के चिंगफोर्ड में यह महिला अकेली जा रही थी तब उसे इन दोनों किशोरों ने उसका पीछा किया। स्काटलैंड यार्ड इस हफ्ते के शुरू में हुई इस वारदात के बारे में लोगों से सूचना देने की अपील कर रही है।

मेट्रोपोलिटन पुलिस नेे एक बयान में कहा है, ‘लंदन एम्बुलेंस सेवा ने घायल 20 साल के आसपास की उम्र वाली एक महिला को मौके पर मदद पहुंचायी। यह खबर मिली कि दो अज्ञात पुरूष उसके पास पहुंचे । उन्होंने उसका हिजाब खींच लिया और फिर उसे धक्का दिया। ’

बयान में कहा गया है, ‘‘संदिग्ध दो श्वेत थे और उनकी उम्र्र 17 से 19 के बीच थे। उन्होंने काले कपड़े पहन रखे थे । वैसे अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है ।’’ यूरोपीय संघ जनमत संग्रह के बाद ब्रिटेन में नफरत वाले अपराधों के आरोपों में वृद्धि हुई है।

हिमाचल से आईएसआईएस का संदिग्ध आॅपरेटिव गिरफ्तार

ISIS suspect arrested in kullu district of Himachal
ISIS suspect arrested in kullu district of Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान 23 वर्षीय आबिद के रूप में हुई और इसे दुनिया की सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस का कथित समर्थक बताया जा रहा है।

कासगंज में कब्जे के विवाद में पांच की हत्या, एक घायल

five killed and one injured in firing between two groups over land dispute in Kasganj
five killed and one injured in firing between two groups over land dispute in Kasganj

एटा/कासगंज। गंगा द्वारा छोड़ी गई जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास में कासगंज जिले के सुन्नगढ़ी थानाक्षेत्र में दो गांवों के निवासियों में फायरिंग की घटना हुई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

वृंदावन की कुंज गली में आंखों से गायब हो जाते हैं चश्मे

monkey enjoying frooti at top of building after snating spect of one of the visitor in vrindavan
monkey enjoying frooti at top of building after snating spect of one of the visitor in vrindavan

सबगुरु न्यूज-वृंदावन। सुनने में अजब लग रहा होगा। लेकिन यह सच है कि वृंदावन की कुंज गलियां कभी भगवान श्री कृष्ण की माखन चोरी की घटनाएं मशहूर हुआ करती थी, वहीं कुंज गलियां पिछले एक दशक से आंखों पर चश्मा लगाकर जाने वालों की आंखों से चश्मे गायब होने के लिए भी मशहूर हो गई हैं।

ऑस्कर से बाहर हुई भारतीय फिल्म विसरनई

visaranai india's official entry to oscars 2017, out of the race
visaranai india’s official entry to oscars 2017, out of the race

मुंबई। 89वें आस्कर पुरस्कारों में भारत की चुनौती उस वक्त पूरी हो गई, जब विदेशी भाषा की फिल्म के सेक्शन में भेजी गई भारतीय फिल्म विसरनई इस दौड़ से बाहर आ गई।