Home Blog Page 4521

मुंबई में सोने-चांदी के चार कारोबारियों के 120 करोड़ रुपए फ्रीज

Rs 120 crore cash seized of 4 Bullion traders in mumbai
Rs 120 crore cash seized of 4 Bullion traders in mumbai

मुंबई। प्रधानमंत्री द्वारा बड़े नोटों को चलन के बाहर करने के 8 नवम्बर के आदेश के बाद बैंक खातों में अचानक से बहुत ज्यादा पैसे जमा करने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है।

इस तरह बनाएं बाजारे की रोटी

0
bajra sabguru.com
bajra sabguru.com

क्या इन सर्दियों में आपने पटोरी और  गुड के साथ बाजरे की रोटी  खायीं है? राजस्थान और ब्रज के इलाके में बाजरा की रोटी को उरद की दाल और पटोरी के साथ खाया जाता है और बाजरे की रोटी  के मलीदा (Bajra Roti Malida ) तो कहना ही क्या! आईये आज बाजरे की रोटी बनायें.

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Bajra Ki Roti Recipe

*    बाजरे का आटा (Bajra Attaa) – 500 ग्राम
*    नमक – स्वादानुसार (यदि आप चाहें)
*    गरम पानी
*   मक्खन या घी

विधि – How to Bajra Ki Roti Recipe

बाजरे के आटे को किसी चौड़े बर्तन में छान लें. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को गूथ लें.

तवा गैस पर रख कर गरम करें. गूथे हुये आटे से 2 रोटियां बनाने लायक आटा निकाले और आटे को हाथ से मसल कर मुलायम करें, पानी डालने की आवश्यकता हो थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर नरम कर लीजिये. नरम आटे से एक रोटी का आटा निकालिये, गोल कीजिये, हथेलियों से बड़ा लीजिये.

हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगाइये. लोई को दोनों हाथों की हथेलियों की सहायता से 5-6 इंच के व्यास में बड़ा लीजिये. गरम तवे पर रोटी डालिये. सिकने के बाद पलटे से पलटिये.

यदि आप बाजरे की रोटी को हाथ से बड़ाने में कठिनाई महसूस करते हैं, तब आप दूसरे तरीके से रोटी बड़ा सकते हैं. गुथे हुये आटे थोड़ा सा आटा निकालिये, नरम कीजिये, लोई बनाइये, एक मोटा चौकोर पोलीथिन चकले पर रखिये, लोई को पोलीथिन पर रखिये, दूसरे चौकोर पोलीथिन से लोई को ढक कर हथेली की सहायता से दबा दबा कर बड़ा लीजिये. ऊपर लगी हुई पोलीथिन को हटाइये. हल्के हाथ से रोटी को उठाइये, गरम तवे पर डालिये, निचली सतह पर सिकने के बाद पलटे से पलटिये. जब रोटी की दूसरी सतह सिक जाय तो रोटी को पलटे की सहायता से उठाइये, और धीमी गैस पर, घुमा घुमा कर, दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेकिये.

गरमा गरम रोटी पर घी लगाइये. बाजरे की रोटी के साथ, चने का साग बहुत अच्छा लगता है, उरद चने की दाल का स्वाद अच्छा लगता है, सरसों के साग के साथ बाजरे की रोटी अच्छी लगती है, आप अपने मन पसन्द किसी भी सब्जी के साथ गरमा गरम करारी बाजरे की रोटी परोसिये, साथ में गुड़ और मक्खन भी रखिये और बताइये कि बाजरे की रोटी कैसी लगी?

 

 

बैंक से पैसे निकालने के लिए अनिवार्य हुआ पैन कार्ड

now PAN card is mandatory to withdraw cash from bank
now PAN card is mandatory to withdraw cash from bank

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच सौ और हजार के नोटों के चलन पर पाबंदी लगाए जाने के बाद, जिन लोगों ने बैंक में लाखों रुपए जमा किया है, उन्हें बैंक से पैसे निकालने के लिए आरबीआई ने पैनकार्ड अनिवार्य कर दिया है।

आठ माह की प्रेगनेंट पत्नी ने किया आत्मदाह, पति पर केस दर्ज

eight month pregnant woman bids self Immolation in indore, husband booked
eight month pregnant woman bids self Immolation in indore, husband booked

इंदौर। शराब पीने के आदी पति की हरकत से तंग आकर आठ माह की गर्भवती महिला ने अपनी चार साल की बेटी के सामने ही खुद पर केरोसीन डालकर आग लगाकर जान दे डाली थी, करीब डेढ़ माह बाद पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ कार्रवाई की है।

नाबालिग छात्रा के साथ रेप की कोशिश करने वाला पडोसी अरेस्ट

neighbor arrested for attempting to rape 13 year old girl in indore
neighbor arrested for attempting to rape 13 year old girl in indore

इंदौर। छत के रास्ते घर में घुसा दरिंदा पड़ोसी कमरे में पढ़ रही स्कूली छात्रा को चाकू की नोक पर धमकाकर अपने कमरे में ले गया, फिर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा।