Home Blog Page 4682

​दिल्ली के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत

4 delhi tourist killed as car falls into gorge in nainital dehradun
4 delhi tourist killed as car falls into gorge in nainital dehradun

नैनीताल/देहरादून। नैनीताल-भवानी रोड पर पाइंस के पास बीती रात लगभग दो बजे दिल्ली पर्यटकों की कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

जोधपुर में आतंकी हमला, सहमे लोग, निकली मॉक ड्रिल

mock drills to tackle terror attack in jodhpur
mock drills to tackle terror attack in jodhpur

जोधपुर। शहर के रातानाड़ा स्थित पांच बत्ती सर्कल के पास एक नामचीन होटल में बुधवार अपराह्न में आतंकी घुस आए। सूचना के साथ ही पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में वहां पहुंची।

असम में सड़क हादसा, 4 मौत, 30 घायल

4 killed, 30 injured as bus-tanker collision near golaghat district of assam
4 killed, 30 injured as bus-tanker collision near golaghat district of assam

गोलाघाट। ऊपरी असम के गोलाघाट जिलांतर्गत देरगाव के रंगामाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की तड़के सुबह एक नाइट सुपर बस और एक टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विराट टेस्ट रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंचे

 

virat kohli Third place in icc test rankings
virat kohli Third place in icc test rankings

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज (बुधवार) को टेस्ट बल्लेबाजों की वैश्विक रैंकिंग जारी की हैं। इस टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। विराट को अब तक का सबसे ऊंचा मुकाम मिला है।

मोहाली में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच इंग्लैंड को आठ विकेट से मात देकर भारत को सीरीज में 2-0 से बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोहली टी-20- रैंकिंग में पहले और वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कोहली ने भारत के लिए पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में नाबाद छह रनों का योगदान दिया था।

टेस्ट रैंकिग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पहले और इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट दूसरे स्थान पर हैं। कोहली और रूट के बीच अब सिर्फ 14 रेटिंग अंकों का अंतर रह गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत से पहले कोहली रैंकिंग में 15वें स्थान पर थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की सीरीज के के शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 405 रन बनाकर लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

टेस्ट रैंकिंग में भारत के चेतेश्वर पुजारा आठवें स्थान पर हैं और अजिंक्य रहाणे को 12वां स्थान हासिल हुआ है। मोहाली में 89 और 15 रन की पारियां खेलने के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ तीन स्थान के फायदे से शीर्ष 10 में जगह बनाते हुए नौंवे नंबर पर पहुंच गए हैं।

इस बीच भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों और आलराउंडर दोनों की रैंकिंग सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं। अश्विन ने 493 अंक के साथ टेस्ट आलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज आलराउंडर जाक कैलिस के 2008 में संन्यास लेने के बाद कोई खिलाड़ी आलराउंडरों की सूची में इतने अंक हासिल नहीं कर पाया है। अश्विन गेंदबाजों की सूची में 891 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका के बायें हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ पर 24 अंक की बढ़त बना रखी है।

अश्विन के अलावा उनके स्पिनर जोड़ीदार रविंद्र जडेजा भी गेंदबाजी और आलराउंडरों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल हैं।जडेजा गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान पर चल रहे हैं जबकि मोहाली में 90 रन की पारी खेलने के बाद वह आलराउंडरों की सूची में दो स्थान के फायदे से करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

मरूस्थल को हरा-भरा करने के लिए राजस्थान सरकार की नई पहल

Rajasthan government an incredible plans to green desert
Rajasthan government an incredible plans to green desert

उदयपुर। प्रदेश के मरूस्थलीय इलाकों में हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए राजस्थान सरकार धार्मिक संगठनों, प्रतिनिधियों की मदद लेगी।