Home Blog Page 4748

राधे मां के हाथों हुआ शिर्डी पदयात्रा का शुभारंभ

mumbai to Shirdi padyatra launched by Radhe Maa
mumbai to Shirdi padyatra launched by Radhe Maa

मुम्बई। मुम्बई के पश्चिमी उपनगर में स्थित कांदिवली से शिर्डी पदयात्रा का शुभारंभ राधे मां के हाथों किया गया। इस पदयात्रा का आयोजन श्री साईं हरिहर पदयात्री मंडल द्वारा किया गया है।

लार्सन एंड टुब्रो ने 14 हजार कर्मचारियों को निकाला

Larsen & Toubro sheds out 14 thousand employees from its workforce
Larsen & Toubro sheds out 14 thousand employees from its workforce

मुंबई। देश की सबसे बड़ी अभियांत्रिकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने 14 हजार कर्मचारियों को व्यावसायिक मंदी की वजह से काम पर से निकाल दिया है। यह कटौती 11.2 के अनुसार की गई है।

बैंकों ने जोडे हाथ, कैश खतम होने से बदतर हुई स्थिति

atam in sirohi
atam in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। अपूर्ण तैयारियों के साथ नोटबंदी के  निर्णय ने अब देश को विपरीत स्थिति में खडा कर दिया हैं। बिना नोटों की सप्लाई दुरुस्त किए हुए नोटबंदी का निर्णय अब देश के अंतिम हिस्सों के लोगों पर भी भारी पडता जा रहा है।

सिरोही में भी बैंकों ने बुधवार को लगभग हाथ खडे कर दिए हैं। यहां पर बैंकों में पैसे नहीं होने से बैंकों ने अपने ग्राहकों को भी पैसे देने से इनकार कर दिया है। एटीएम और काउण्टर दोनों से ही लोगों को पर्याप्त नोट नहीं मिल पा रहे हैं। यही हालात ज्यादा दिन तक बने रहे तो निस्संदेह सुप्रीम कोर्ट की चिंता के अनुसार स्थिति विकट हो सकती है।
-दो बैंकों के एटीएम चालू
सिरोही में मात्र दो बैंकों के एटीएम चालू हैं। इनमें एसबीबीजे और एसबीआई के एटीएम में ही कैश हैं। इन्हीं के एटीएम से ही पैसा निकल रहा हैं, वो भी दो हजार रुपये के नोट। शेष एटीएम शनिवार से ही खाली हैं।
-इंतजार पांच सौ के नोटों का
अधिकांश बैंकों और बाजार को पांच सौ के नोटों का इंतजार है। दो हजार रुपये के नोटों के छुट्टे दुकानदारों पास भी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं बैंकों के पास दो हजार रुपये के भी लिमिटेड नोट हैं, जिससे वह अपने बैंक के अकाउंट होल्डर्स को राशन करके नोट दे रहे हैं। सौ, पचास, बीस और दस के नोट उपलब्ध हैं, इनसे लोगों की मांग की पूर्ति नहीं का जा पा रही है।
-अस्थि विसर्जन के लिए जाना दुविधा
नोटबंदी ने सामाजिक सिस्टम को भी अब प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बुधवार को सिरोही के एक बैंक में पैसे निकलवाने गए सरकार विभाग के कार्मिक को इस समस्या से दो-चार होना पडा। उनके पिता का देहावसान हुआ है। परिजनों के साथ अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाना है।

टिकिट वगेरह तैयार है, बैंक में कैश लेने गए तो जवाब मिला कि दो हजार ले लो। उसने मजबूरी बताई तो पांच हजार तक देने को तैयार हो गए। साथ में एटीएम कार्ड ले जाने का मशविरा भी दिया, जिससे वहां पर पैसा निकाल सकें। जबकि नोटों की कमी के कारण पूरे देश में यही हालात हैं।
-नहीं पता कब आएगा पैसा
स्थिति इतनी विकट है कि बैंक भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि उनके पास पैसा आएगा। सिरोही एसबीबीजे चेस्ट बैंक है। वहां भी पैसे नहीं आए। स्थिति यह है कि बैंकों के लिए सौ रुपये के नोटों के पांच दस लाख रुपये जमा करवाने जाने वाला ग्राहक तो जैसे इस कडकी में भगवान का रूप नजर आ रहा है।

एक व्यापारी ने बाताया कि वह बैंक में सौ-सौ के नोटों के दस लाख रुपये जमा करवाने पहुंचा तो बैंक वालों के चेहरे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

नोटबंदी के निर्णय पर 87 प्रतिशत लोग सरकार के साथ : सर्वे

demonisation : 87 percent people With government's decision : survey
demonisation : 87 percent people With government’s decision : survey

नई दिल्‍ली। नोटबंदी के बाद हुई बदइंतज़ामी पर समाज के एक वर्ग में भले आक्रोश हो, किन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के इस फैसले पर देश के 87 प्रतिशत लोग उसके साथ हैं।

महिन्द्रा कम्पनी के मालिक के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

mumbai : cheating case registered against owner of Mahindra company
mumbai : cheating case registered against owner of Mahindra company

मुंबई। महिन्द्रा कंपनी के मालिक और महिन्द्रा शो रूम के मालिक सहित तीन लोगों पर अहमदनगर के एमआईडीसी पुलिस थाने में ठगी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों पर पुरानी स्कॉपियों को नई बताकर बेचने का आरोप लगा है।