Home Blog Page 4835

राजकोट टेस्‍ट: कोहली ने आउट होकर भी बनाया रिकॉर्ड

kohli makes history after getting hit wicket against england
kohli makes history after getting hit wicket against england

राजकोट। भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय पारी 488 रन पर सिमट गयी और इंग्‍लैंड से 49 रन पीछे रह गयी। इंग्‍लैंड अपनी दूसरी पारी खेल रही है। पहले टेस्‍ट में टीम इंडिया से काफी गलती हुई है और इसका फायदा इंग्‍लैंड की टीम को मिला।

खेल के पहले दिन भारतीय टीम ने चार महत्‍वपूर्ण कैच छोड़े और इसका खामियाजा इंग्‍लैंड की टीम को हुआ और तीन-तीन खिलाडियों ने शतक जमाया और मेहमान टीम को बड़ा स्‍कोर बनाने का मौका मिल गया। हालांकि खेल के दूसरे दिन भरतीय टीम के बल्‍लेबाजों ने शानदार बल्‍लेबाजी की और दो-दो शतक लगे। इन सब से अलग हट कर दूसरे दिन सभी को कप्‍तान विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्‍मीदें थीं, लेकिन कोहली ने अपनी एक बड़ी गलती के कारण स्‍कोर नहीं बना पाये और उन्‍हें जल्‍द ही पवेलियन लौटना पड़ा। कोहली से जो चूक हुई वो कोई नयी नहीं है। इससे पहले भी कई खिलाडियों ने ऐसी गलती की है, लेकिन भारत की बात करें तो कोहली से जो चूके हुई वह लंबे समय 14 साल के बाद हुई है।

दरअसल विराट कोहली अजिंक्‍य रहाणे के आउट होने के बाद मैदान पर बल्‍लेबाजी के लिए आये थे। उस समय टीम का स्‍कोर महज 120 रन था। टीम इंडिया इंग्‍लैंड से काफी पिछड़ रही थी और टीम को कोहली की बहुत जरूरत थी। उसी समय कोहली से एक बड़ी चूक हुई। हुआ कुछ ऐसा, इंग्‍लैंड के स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर कोहली ने बैकफूट में जाकर गेंद को मिडविकेट पर पुल किया।

कोहली का यह पसंदिदा शॉट भी है, लेकिन इस बार उनसे बड़ी चूक हो गयी और अपने आप को शॉट खेलने के बाद संतुलित नहीं रख पाये और उनका पिछला पैर स्‍टंप पर जा लगा। कोहली समझ गये कि उनसे बड़ी भूल हो गयी, हालांकि वो कुछ देर मैदान पर जमे रहे, लेकिन इंग्‍लैंड की टीम जश्‍न मनाना शुरू कर दिया। इसका फैसला थर्ड अंपायर को लेना पडा़। थर्ड अंपायर ने कोहली को हिटविकेट आउट करार दिया। कोहली से पहले भरतीय क्रिकेट में करीब 22 खिलाड़ी हिटविकेट आउट हो चुके हैं, लेकिन हाल के दिनों में यह कम हुआ। पिछली बार 14 साल पहले 2002 में लक्ष्‍मण हिटविकेट आउट हुए थे।

जयपुर में बोले नायडू- मेहनत से धन कमाने वालों को नोट बदलवाने की चिंता नहीं करनी चाहिए

if your money is valid no need to worry venkaiah naidu

if your money is valid no need to worry venkaiah naidu

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में कहा है कि जो लोग ईमानदारी से धन कमा रहें है उन्हें बड़े मूल्य के नोटों को बदलवाने की चिंता नहीं होनी चाहिए।

राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक सम्मेलन में नायडू ने कहा कि घबराने करने की जरूरत नहीं है, धन यदि वैध है तो आपके नोटों को अमान्य करार नहीं किया जाएगा। केवल ऐसे लोग जो भ्रष्ट है, आतंकवादी है, पैसे का लेने देन करते है उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद होने से चिंता करने की जरूरत है। किसानों के पास कोई काला धन नहीं है इसलिए उन्हें इस निर्णय पर घबराने की जरूरत नहीं है।

इस अवसर पर नायडू ने कहा कि स्मार्ट ग्राम बनाने की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की पहल में केन्द्र पूरी मदद करेगा। राजस्थान के किसानों को खुशहाल बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पूरे देश में स्मार्ट सिटी की बात हो रही है। स्मार्ट ग्राम तथा ‘ग्राम समिट’ की बात करना मुख्यमंत्री की गांव और किसान को मजबूत करने की सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान से जुड़ाव होने के नाते उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वे प्रदेश के विकास से संबंधित विषयों पर केन्द्र सरकार में पूरी पैरवी करें।

इससे पहले कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि इस समारोह में हो रहे एमओयू इस बात का संकेत है कि राजस्थान में निवेश का माहौल बना है। उन्होंने बताया कि कुल 38 MOU में से कृषि विपणन के क्षेत्र में सर्वाधिक 21, कृषि उत्पादन में 7, उद्यानिकी एवं पशुपालन में 5-5 MOU किए गए हैं।

 

H1B वीजा से प्रभावित होगा भारत-US रिश्ता

India US relationship will be affected by the H1B visa
India US relationship will be affected by the H1B visa

वाशिंगटन। अमेरिका में दक्षिण एशिया मुद्दों पर एक प्रसिद्ध विशेषज्ञ ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भारत-अमेरिका संबंधों में हुई प्रगति पर निर्मित होगा और यह आतंकवाद पर पाकिस्तान की दोहरी नीतियों को लेकर कम उदार होगा, लेकिन एच-1बी वीजाओं का मुद्दा भारत के साथ टकराव का एक संभावित क्षेत्र हो सकता है।

शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक हेरिटेज फाउंडेशन की लिजा कर्टिस ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रंप प्रशासन इन कुछ वर्षों में भारत-अमेरिका संबंधों में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर निर्मित होगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में यह द्विदलीय मान्यता है कि एशिया प्रशांत, नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय आदेश और मुक्त एवं खुला समुद्री पारगमन सुनिश्चित करने में अमेरिकी उद्देश्यों की प्राप्ति में भारत की भूमिका अहम है।

हेरिटेज में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों एवं क्षेत्रीय भूराजनीति पर केंद्रित लिजा ने कहा, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान भारत के बारे में कई सकारात्मक टिप्पणियां की हैं, जिससे इस सहभागिता में उनका समर्थन झलकता है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुददे पर ट्रंप का बहुत सख्त रवैया है और पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के हमलों से चौकन्ने भारतीयों के बीच उन्हें समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि बहरहाल, एच-1बी वीजा दोनों देशों के बीच टकराव का क्षेत्र हो सकता है।

उन्होंने कहा, एच-1बी वीजा का मुद्दा संभावित टकराव का क्षेत्र हो सकता है। यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी कामगारों को सुरक्षा देने के लिए कैसे ट्रंप के वैश्विक कारोबार की पृष्ठभूमि उनकी प्रतिबद्धताओं पर प्रभाव डालेगी।

85 रन पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, साउथ अफ्रीका की भी हालत खराब

Austrlia vs saout africa 2nd test 1st day
Austrlia vs saout africa 2nd test 1st day

होबार्ट। अपने घर में टेस्ट सीरीज खेल रही ऑस्टेलिया का साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरा प्रदर्शन जारी है। बेलेरिवे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 85 रनों पर सिमट गई। हालांकि मेहमान टीम ने भी दिन का खेल खत्म होने तक 55 ओवरों में 171 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। टेम्बा बावुमा 38 और क्विंटन डि कॉक 28 रन बनाकर स्टम्पस तक क्रिज पर डटे हुए हैं।

पहले टेस्ट में मेजबान टीम को मात देने वाली दक्षिण अफ्रीका ने सुबह टॉस जीतकर उसे बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (1) को वेर्नोन फिलांडर ने दो के कुल योग पर चलता किया। यहां से मेजबान टीम के विकेट गिरने का सिलसिला रूका नहीं। विश्व विजेता टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के आकंड़े तक पहुंच सके।

स्टार्क ने दिलाई वापसी
अपनी पहली पारी खेलनी उतरी अफ्रीकी टीम को डीन एल्गर (17) और स्टीफन कुक (23) ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। लेकिन मिशेल स्टार्क ने तीन रनों के भीतर तीन विकेट लेकर उसको परेशानी में डाल दिया। 46 के कुल स्कोर पर एल्गर, कुक और ज्यां पॉल ड्यूमिनी (1) पवेलियन लौट चुके थे।

 

 

पुराने नोट बंद का IMF ने किया समर्थन

0
imf supports india action against corruption
imf supports india action against corruption

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने मुद्रा नियंत्रण उपायों के जरिये भ्रष्टाचार से लडऩे के भारत के प्रयासों का समर्थन किया, लेकिन अर्थव्यवस्था में न्यूनतम गतिरोध का ख्याल रखने पर जोर दिया।

व्यापक भ्रष्टाचार और कर चोरी से निपटने के लिए चौकाने वाले कदम में 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने के सरकार के निर्णय के बाद पहली बार गुरुवार भारतीय बैंक दोबारा खुले।

IMF के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा, ‘हम भारत में भ्रष्टाचार और अवैध वित्तीय प्रवाह से लडऩे के लिए घोषित उपायों का समर्थन करते हैं। भारत की अर्थव्यवस्था में प्रतिदिन के लेनदेन में नकदी की भूमिका को देखते हुए एक मुद्रा से दूसरी मुद्रा की ओर रुख करने में सावधानी बरतनी होगी जिससे न्यूनतम अवरोध पैदा हो।’