Home Blog Page 4836

…पिंक सिटी में बैंक खुलने से पहले ही लगीं कतारें, शहर के कई ATM खराब

Jaipur in Lines started before the bank opened
Jaipur in Lines started before the bank opened

जयपुर। मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटबंदी के बाद देशभर में लोगो को मुशीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वही राजस्थान में भी लोगो को 500 और 1000 के नोट बदलवाने के लिए बैंको में लंबी कतरो में लगना पड़ रहा है।

लोग सुबह छह बजे से बैंको के बहार लाइन में लगे हुए हैं। राज्य में कई स्थानों पर एटीएम खराब हैं। वहीं कई एटीएम खुले, लेकिन उनमें पैसे नहीं होने से लोग काफी परेशान हो रहे है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को कितनी परेशानी हो रही है। तय समय पर एटीएम द्वारा पैसा नहीं निकलने पर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने हालात सामान्य होने में 2-3 हफ्तों का समय लगने को कहा है ।

आइये जाने शहर के हालात ….
– जयपुर में भी ज्य़ादातर एटीएम खराब ।
– बैंको के बहार आधा किलोमीटर तक लाइन लगी हुई हैं।
– शादी का सीजन होने के कारण भी लोगों में जल्दी की होड़ मची हुई है।
– राजधानी के ज्यादातर बैंकों में भीड़ है, लेकिन स्थितियां बेकाबू नहीं हैं।
– कई बैंकों के बाहर लोग खड़े हैं, लेकिन अभी स्थिति व्यवस्थित नहीं हो पाई।
– राज्य के सभी बैंकों में शुक्रवार को 2000 रुपए के नए नोट मिलना शुरू हो गए थे।
– नोट बदलवाने के लिए एक फॉर्म भरवाया जा रहा है।

हिमेश अपने सह-कलाकारों का काफी ध्यान रखते हैं : पूजा

Himesh Reshammiya_T-Series

मुंबई। अभिनेत्री पूजा का कहना है कि संगीतकार और अभिनेता हिमेश रेशमिया अपने सह-कलाकारों का बहुत ध्यान रखते हैं और उनकी मदद को भी तैयार रहते हैं।

‘कमांडो 2’ छह जनवरी, 2017 को होगी रिलीज

'Commando 2' is all set to release on January 6th, 2017
‘Commando 2’ is all set to release on January 6th, 2017

मुंबई। फिल्म ‘कमांडो 2’ छह जनवरी, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें एक्शन स्टार विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में है।

एच.के.एच. पब्लिक स्कूल में मनाया बाल दिवस

children's day celebration in hkh public school ajmer
children’s day celebration in hkh public school ajmer

अजमेर। एचकेएच पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बाल-दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की वन्दना से की गई। विद्यालय के अध्यक्ष मोतीलाल ठाकुर व प्राचार्य एचके सोनी ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया।

नेकी की दीवार शुरू, पहले ही दिन हुजुम उमड़ा

neki ki diwar by apna ajmer
neki ki diwar by apna ajmer

अजमेर। सडक किनारे एक चमचमाते स्टाल पर सजे रंग बिरंगे कपडे, आस पास जमा लोगों की भीड। इसी बीच एक गरीब सा दिखने वाला शख्स बरबस एकटक नजारे को निहारने लगता है।