Home Blog Page 4885

पीएम मोदी होंगे ‘अतुल्य भारत’ अभियान का चेहरा

Prime Minister Narendra Modi set to be mascot of 'Incredible India'
Prime Minister Narendra Modi set to be mascot of ‘Incredible India’

नई दिल्ली। पर्यटकों को लुभाने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान के ब्रांड अम्बेसडर के लिए तमाम नामों को लेकर लग रहा कयास अब थम गया है।

प्रेमिका के शौक पूरा करने को बने लुटेरे, 4 अरेस्ट

4 youth arrested for loot in kanpur

कानपुर। कल्याणपुर में बीते दिनों एक ही दिन में हुई तीन लूट की घटनाओं को पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। लूट की वारदात में शामिल चार शातिरों को पुलिस ने पकड़ते हुए माल बरामद किया है।

मनाली में देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन लड़कियों समेत 5 अरेस्ट

police bust sex racket in Manali, three girls rescued, 2 held
police bust sex racket in Manali, three girls rescued, 2 held

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने शनिवार रात ओल्ड मनाली क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मौके से तीन लड़कियों को पकडा गया।

दिल्ली में कम दृश्यता के चलते 9 विमान जयपुर में उतरे

 9 plane diverted at jaipur due to low visibility in Delhi airport
9 plane diverted at jaipur due to low visibility in Delhi airport

जयपुर। दिल्ली में स्मॉग से कम दृश्यता और एयर ट्रेफिक कंजेशन के चलते रविवार को 9 विमानों को डायवर्ट कर जयपुर के सांगानेर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

पंजाब की महिला से एटा में गैंगरेप, बेहोशी की हालत में झाड़ियों में फेंका

uttar pradesh : punjab woman gangraped by four in etah
uttar pradesh : punjab woman gangraped by four in etah

एटा। एटा जिले में हो रही बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार की रात कार सवार लोगों द्वारा पंजाब की एक 45 वर्षीय महिला को अगवा करने के पश्चात बेहोश कर उसके साथ गैंगरेप किया गया है और उसके पास से नगदी तथा आभूषण लूट ली गई। घटना के बाद महिला को अचेतावस्था में झाडियों में फेंक दिया गया।

कोतवाली देहात पुलिस को रविवार को दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली कि एटा-कासगंज मार्ग स्थित आर्ष गुरूकुल गेट से पहले तिराहे पर झाड़ियों में एक बेहोश महिला पड़ी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को वहां से उठाया और पूछताछ की गई तब पता चला कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ है।

पुलिस पीड़िता को लेकर महिला थाने पहुंची। उसने बताया कि वह अलीगंज के गांव नकटई खुर्द की रहने वाली है। उसका मायका मैनपुरी के गांव ऐलवा में है। करीब 25 वर्ष से वह अपने पति के साथ पंजाब प्रदेश के जिला मानसा के गुडलाडा में निवास कर रही है। वहां पर उसका पति सब्जी का हथठेला लगाकर बच्चों का भरण-पोषण करता है। उसके 8 बच्चे हैं।

महिला ने बताया कि पंजाब से उसके पति ने ट्रेन में उसको बैठाया था, वह दिल्ली से रोडवेज बस में बैठकर एटा रोडवेज बस स्टेण्ड पर शनिवार की रात करीब 4 बजे पहुंची। यहां पर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर तरसेन पुत्र लख्खी नामक व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पास आ गया।

कार सवार लोगों ने कहा कि वे लोग भी अलीगंज के नकटई गांव जा रहे हैं, चलो छोड़ देंगे। यह कहते हुए उसको कार में बैठा लिया। बाद में उसको नशीले पदार्थ से निर्मित बिस्कुट का सेवन करा दिया गया। नाक में भी कुछ सुंघा दिया गया जिससे वह बेहोश हो गईं।

बेहोश होने के पश्चात उसके साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, उसके पास से 4000 रुपए एवं कानों की सोने की बाली लूट ली गईं। उसके बाद क्या हुआ उसको नहीं पता।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला को एटा-कासगंज मार्ग स्थित झाडियों से लाया गया है। महिला से पूछताछ करने के पश्चात उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। महिला के बताए अनुसार तरसेन सहित 4 लोगों के खिलाफ धारा-376 व 392 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीम ने दबिश भी दी लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

https://www.sabguru.com/dalit-woman-gangraped-5-booked-including-a-father-and-son-in-varanasi/

https://www.sabguru.com/married-woman-gangraped-front-husband-garhwa-4-accused-arrested/

https://www.sabguru.com/dalit-woman-gangraped-second-time-3-years-accused/

https://www.sabguru.com/22-year-old-woman-gangraped-in-ramgarh/

https://www.sabguru.com/woman-gangraped-four-including-husband-azamgarh/

https://www.sabguru.com/divorced-woman-gangraped-by-ex-husband-friends-in-saharanpur/