online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
share market closed in the red line and Sensex down 97 points
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट देखी गई। आज बाजार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी करीब 4 महीने के निचले स्तरों पर बंद हुए हैं। वहीं इंफोसिस, विप्रो और सन फार्मा जैसे दिग्गज शेयरों ने 52 हफ्तों का निचला स्तर बनाया है।
आज की गिरावट में निफ्टी 8500 के नीचे फिसल गया है, तो सेंसेक्स भी 27500 के नीचे आ गया। आज के कारोबार में निफ्टी 8480 के नीचे फिसला, तो सेंसेक्स ने 27400 के तक गोता लगाया था। अंत में सेंसेक्स और निफ्टी 0.25 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुए हैं।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की जमकर पिटाई हुई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी गिरकर बंद हुआ है, तो निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 100 इंडेक्स 1.2 फीसदी टूटा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑयल एंड गैस, पावर, कंज्यूमर ड्यूरबेल्स, आईटी, मेटल और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी गिरकर 19179 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 फीसदी गिरकर बंद हुआ है।
निफ्टी के फार्मा इंडेक्स में 1.3 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.6 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 0.7 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.8 फीसदी, पावर इंडेक्स में 1 फीसदी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 0.8 फीसदी की कमजोरी आई है। आज एफएमसीजी शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 97 अंक यानि करीब 0.4 फीसदी गिरकर 27430 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 29 अंक यानि 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 8485 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में अदानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, ग्रासिम, अरविंदो फार्मा, बीपीसीएल, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और एसबीआई 3.9-2.25 फीसदी तक लुढ़ककर बंद हुए हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, भारती इंफ्राटेल, हीरो मोटोकॉर्प, एसीसी, आईटीसी, बजाज ऑटो, डॉ रेड्डीज और टीसीएस 4-0.7 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं।
मिडकैप शेयरों में इंडियन होटल्स, हैवेल्स इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग और ओरिएंटल बैंक सबसे ज्यादा 4.6-3.7 फीसदी तक कमजोर होकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में जीएनएफसी, सेंचुरी एन्का, आईजी पेट्रो, टीटीके प्रेस्टीज और इंटेलेक्ट डिजाइन सबसे ज्यादा 17.4-7.9 फीसदी तक टूटकर बंद हुए हैं।
कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में गुरुवार सुबह एक पैसेंजर ट्रेन के एक खड़ी हुई ट्रेन से टकरा जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए।
Andy Murray reached the third round of the Paris Masters
पेरिस। ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने स्पेन के फर्नादो वेर्डास्को को मात देकर पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त मरे ने बुधवार देर रात खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे दौर के मैच में वेर्डास्को को दो घंटे 29 मिनट में 6-3, 6-7, (5-7) 7-5 से मात दी।
इससे पहले, एक अन्य मुकाबले में विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने लक्जमबर्ग के गिलेस मुलर को 6-3, 6-4 से मात दी। जोकोविक अगर इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाते हैं, तो वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहेंगे।
ब्रिटिश खिलाड़ी मरे भी टॉप रैंकिंग हासिल करने के लिए काफी उत्सुक हैं। अगर वह पेरिस मास्टर्स का खिताब अपने नाम करने में सफल हो जाते हैं, तो वह जोकोविक को पछाड़ते हुए विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लेंगे।
नई दिल्ली। UPSC की परीक्षाओं के लिए जल्द ही ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों से कहा है कि वे प्रोजेक्ट्स पर जो खर्च कर रहे हैं उस राशि को रिकवार करने के लिए लोगों से अधिक फीस लें।