
दिवाली पर सैफई में जुटा मुलायम का कुनबा, अखिलेश पहुंचे इटावा

इटावा। सियासी घमासान के बाद समाजवादी कुनबा दिवाली मनाने के लिए रविवार को सैफई पहुंच गया है। इस बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने समर्थकों को दीपावली की बधाई देने के लिए पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस पहुंचें। वहां जनता से मुलाकात की।
आतंकी संगठन आसाक के मुख्य सेनाध्यक्ष की पत्नी अरेस्ट

तूरा (मेघालय)। मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिला के माइंडिक्रे गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित गारो आतंकी संगठन आचिक संगना एनपाचाग्रीपा कोटक (आसाक) के मुख्य सेनाध्यक्ष टी संगमा की पत्नी फेर्निसा सांग्मा को गिरफ्तार किया है।
खड़े टैंकर में घुसी बोलेरो, तीन दिन के नवजात समेत पांच की मौत

टोंक। टोंक जिले के देवली थाना इलाके में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर देवाड़वास मोड़ पर एक बोलेरों सड़क किनारे खड़े टैंकर में घुस गई।
दीपावली पर दो विशेष योग, शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी की पूजा
