Home Blog Page 496

भारत, चीन के पास शांति से रहने के अलावा विकल्प नहीं : दलाई लामा

India, China have no option but to live peacefully : Dalai Lama
India, China have no option but to live peacefully : Dalai Lama

भुवनेश्वर। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने सोमवार को कहा कि भारत और चीन के पास शांति से रहने और एक-दूसरे की मदद करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने डोकलाम में दो माह तक चीन और भारत की सेनाओं के आमने-सामने आ जाने के बाद विवाद उत्पन्न होने पर कहा कि वह कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है।

लुधियाना में कारखाने की इमारत आग में ध्वस्त, 3 की मौत

Massive fire at plastic manufacturing factory in Ludhiana causes building collapse, three killed
Massive fire at plastic manufacturing factory in Ludhiana causes building collapse, three killed

लुधियाना। प्लास्टिक के कारखाने की इमारत सोमवार को आग लगने से ध्वस्त हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के उसमें फंसे होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि चार मंजिली इमारत के मलबे के नीचे 10 लोग फंसे हो सकते हैं। लेकिन इलाके के लोगों का कहना है कि मलबे में फंसे लोगों की संख्या लगभग 15 हो सकती है।

सीडीकांड : पत्रकार विनोद वर्मा की जमानत याचिका मंजूर

Senior journalist Vinod Verma
Senior journalist Vinod Verma

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत की कथित अश्लील सीडी से जुड़े मामले में आरोपी विनोद वर्मा की जमानत याचिका सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दायर की गई। अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली।

मध्यप्रदेश में फिल्म ‘पद्मावती’ पर प्रतिबंध, बनेगा स्मारक

Madhya Pradesh bans Deepika padukone starrer Padmavati amid protests
Madhya Pradesh bans Deepika padukone starrer Padmavati amid protests

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पद्मावती को राष्ट्रमाता बताते हुए ऐलान किया कि पद्मावती के जीवन और शौर्यगाथा पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर बनाई गई फिल्म को राज्य में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा।

संसदीय लोकतंत्र पर काली छाया डाल रही है ‘अहंकारी’ मोदी सरकार : सोनिया

Narendra Modi government sabotaging winter session of Parliament: Sonia Gandhi
Narendra Modi government sabotaging winter session of Parliament: Sonia Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के शीतकालीन सत्र को आहूत करने में ‘सारहीन वजहों’ से देरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने ‘घमंड’ में भारतीय संसदीय लोकतंत्र पर काली छाया डाल रही है।