
‘पद्मावती’ के रिलीज होने का पूरा विश्वास : शाहिद कपूर

पणजी। विवादों में घिरी फिल्म ‘पद्मावती’ के तीन मुख्य कलाकारों में से एक अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी यह फिल्म जरूर रिलीज होगी और इस फिल्म को उड़ता पंजाब जितना ही पसंद किया जाएगा। शाहिद ने यहां 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म के बारे में बातचीत की।
संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने में पहले भी देर हुई थी : अरुण जेटली

गांधीनगर। संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने में जानबूझकर देर किए जाने के विपक्ष के आरोप का जवाब देते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि संसद का सत्र निश्चित रूप से आयोजित किया जाएगा, पहले भी कांग्रेस सरकार ने संसद सत्र बुलाने में कई बार देरी की थी।
फिल्म पद्मावती को ममता का साथ, शिवराज, अमरिंदर खिलाफ

नई दिल्ली। निर्माताओं द्वारा ‘पद्मावती’ की रिलीज स्थगित किए जाने के बाद सोमवार को तीन मुख्यमंत्री इस विवाद में कूद पड़े। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राजपूत समुदाय की आपत्तियों का समर्थन किया।
फिल्म ‘पद्मावती’ को प्रतिबंधित करने संबंधी याचिका खारिज
