
मुंबई: कस्टम विभाग ने पकड़े 38 करोड़ के चाइनीज पटाखे

एफबीआई ने एंजलिना जोली से चार घंटे पूछताछ की

लॉस एंजिलिस। निजी विमान में अभिनेता ब्रैड पिट द्वारा दंपती के 15 वर्षीय पुत्र मैडॉक्स की कथित रूप से पिटाई किए जाने के मामले में एफबीआई ने अभिनेत्री एंजलिना जोली से करीब चार घंटे पूछताछ की।
सीएएम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय डाक्यूमेंट्री ने जीता पुरस्कार

काहिरा। काहिरा में आयोजित छठे सीएएम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विभा बक्शी के निर्देशन में बनी भारतीय डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘डॉटर्स ऑफ मदर इंडिया’ ने पुरस्कार जीता है।
काहिरा में स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, महोत्सव के डाक्यूमेंट्री खंड में फिल्म ने पहला पुरस्कार जीता।
महोत्सव का आयोजन अरेबिक ईजिप्शियन सोसाइटी फॉर कल्चर, मीडिया एंड आटर््स सीएमए ने आठ अक्तूबर से 13 के बीच किया था। ‘डॉटर्स ऑफ मदर इंडिया’ में लैंगिक हिंसा के खिलाफ लड़ाई में भारत के संकल्प, आशा और साहस को दिखाया गया है।
अज्ञानता, गरीबी और आतंकवाद का सामना करने के लिए एक साधन के रूप में सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए सीएएम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हर साल किया जाता है।
इस साल तीन श्रेणियों शॉर्ट फिक्शन, डाक्यूमेंट्री और एनिमेशन में 33 देशों की करीब 92 फिल्में दिखाई गयीं। फिल्म महोत्सव में भारत ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ था जिसकी 12 प्रविष्टियां थीं।
सिंगापुर फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी ‘रमन राघव 2.0’

सिंगापुर। फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एसजीआईएफएफ में दिखाई जाएगी। इस साल होने वाले महोत्सव के 27वें संस्करण के लिए इस फिल्म का चयन हुआ है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ विवाद पर कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है
