
‘पद्मावती’ को दो नायकों की फिल्म कहना सही नहीं : शाहिद कपूर

‘गोलमाल रिटर्न्स’ एक बकवास फिल्म थी : रोहित शेट्टी
मुंबई। लोकप्रिय फिल्म सीरीज ‘गोलमाल’ की सभी किस्तें भले ही बाक्स आफिस पर सफल रही हों, लेकिन फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने स्वीकार किया कि इस फिल्म का दूसरा भाग बकवास था।
‘ऐ दिल है मुश्किल’ विवाद को लेकर शिवसेना ने फडणवीस पर तंज कसा

मुंबई। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज से जुड़े घटनाक्रमों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने कहा कि इस फिल्म की रिलीज भयानक और निर्मम है और यह शहीद जवानों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
मुलायम बोले, पार्टी और परिवार एक है, कुछ लोग कर रहे षड्यंत्र

लखनऊ। सपा परिवार में कलह के बाद संभावित सुलह पर पार्टी मुखिया मुलायम सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि पार्टी और परिवार एक है।
U-17 फीफा विश्वकप 6 से 28 अक्टूबर तक, ड्रॉ 7 जुलाई को

कोलकाता। फीफा ने अंडर-17 वर्ल्ड कप के छठे मेजबान वेन्यू के रूप में कोलकाता को मंगलवार हरी झंडी देने के साथ बताया कि देश में टूर्नामेंट अगले साल 6 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा और इसका ड्रॉ 7 जुलाई को निकाला जाएगा।
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम का दौरा करने आए फीफा के जांच दल ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद शहर को अंडर-17 वर्ल्ड कप की मेजबानी के छठे स्थल के रूप में अपनी स्वीकृति दे दी। इसके साथ यह साफ हो गया है कि देश के छह शहरों कोलकाता, कोच्चि, मुंबई, गोवा, नई ल्ली और गुवाहाटी में फीफा टूर्नामेंट के लिए मैचों का आयोजन किया जाएगा।
फीफा के टूर्नामेंट प्रमुख मारियन मेयर वोरफेल्डर ने बताया कि अंडर-17 वर्ल्ड कप भारत में साल 2017 में 6 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का ड्रॉ 7 जुलाई को निकाला जाएगा। उन्होंने कहा, ‘पिछले दौरे से लेकर अब तक यहां काफी काम किया गया है। हमें इस बात से बहुत खुशी हुई है।’
टूर्नामेंट निदेशक जेवियर सेप्पी ने कहा, ‘यहां जो काम किया गया है उससे हम संतुष्ट हैं। लेकिन कोलकाता में फाइनल होगा या नहीं यह बाकी काम पूरा होने के बाद समीक्षा किए जाने के बाद ही तय किया जाएगा।’ राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी और सॉल्ट लेक स्टेडियम में 31 जनवरी 2017 तक सारा काम पूरा कर लिया जाएगा।