Home Blog Page 5101

जयपुर में महिलाओं ने मुफ्त में किया मेट्रो का सफर

kurja

जयपुर। महिला सशक्तिकरण के क्रम में महिला यात्रियों को बुधवार को मुफ्त में मेट्रो यात्रा करवाई गई। भारत के पहले व एक मात्र महिला स्टेशन श्याम नगर से चांदपोल व चांदपोल से श्याम नगर के बीच यह यात्रा करवाई गई।

कंगना रनौत की ‘क्वीन’ की बनेगी सीक्वेल?

Kangana Ranaut's 'Queen' to have a sequel?
Kangana Ranaut’s ‘Queen’ to have a sequel?

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनीत ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘क्वीन’ का सीक्वेल बन सकता है। खबर है निर्माण कंपनी फैंटम फिल्मस 20174 में आई कॉमेडी हास्य फिल्म का सीक्वेल बनाने की योजना बना रहे हैं।

भारत के खिलाफ चीन के साथ मिलकर नई साजिश रच रहा पाकिस्तान!

0
pakistan want bigger saarc summit
pakistan want bigger saarc summit

वॉशिंगटन। पाकिस्तान आठ सदस्यीय सार्क सम्मेलन पर भारतीय नियंत्रण से निपटने के लिए अपेक्षाकृत एक बड़ा दक्षिण एशियाई आर्थिक गठबंधन बनाने की संभावना तलाश रहा है। कूटनीतिक जानकारों ने यह बात कही है। डॉन की वेबसाइट के अनुसार, पाकिस्तान के एक प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह वॉशिंगटन की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान यह प्रस्ताव रखा।

सीनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद ने कहा कि अपेक्षाकृत एक बड़ा दक्षिण एशिया पहले से ही उभर रहा है, जिसमें चीन, ईरान और पड़ोसी मध्य एशियाई गणतंत्र शामिल हैं। हुसैन ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत भी इसमें शामिल हो।

भारत का दबदबा कम करने के लिए चीन के साथ मिलकर नई साजिश रच रहा पाकिस्तान! पाकिस्तान आठ सदस्यीय सार्क सम्मेलन पर भारतीय नियंत्रण से निपटने के लिए अपेक्षाकृत एक बड़ा दक्षिण एशियाई आर्थिक गठबंधन बनाने की संभावना तलाश रहा है।

भारत ने कश्मीर के उरी में हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का आरोप लगाते हुए सार्क के 19वें सम्मेलन में शामिल होने से इंकार कर दिया, जो 15 और 16 नवंबर को इस्लामाबाद में होने वाला था। उसके बाद अन्य सार्क देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका ने भी सम्मेलन का बहिष्कार करने का फैसला किया।

डॉन के अनुसार , बहिष्कार के कारण सम्मेलन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया और इससे क्षेत्र में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया। एक वरिष्ठ राजनयिक ने इस खबर की पुष्टि की कि पाकिस्तान क्षेत्र में बड़े सार्क की संभावनाएं तलाश रहा है। राजनयिक ने कहा कि प्रत्यक्ष तौर पर, पाकिस्तान इसका यह निष्कर्ष निकालने पर विवश हो गया कि सार्क के वर्तमान स्वरूप में इस पर हमेशा भारत का प्रभुत्व रहेगा।

यही कारण है कि वह अब एक बड़े दक्षिण एशिया के बारे में बात कर रहा है। एक अन्य कूटनीतिक जानकार ने कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था के बाद जब भी भारत उस पर कोई फैसला थोपना चाहेगा, तो उसे पैंतरेबाजी करने का मौका मिलेगा।’

वॉशिंगटन के कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रस्तावित व्यवस्था चीन को भी पसंद आएगी, क्योंकि वह क्षेत्र में भारत के तेजी से बढ़ते प्रभुत्व से चिंतित है। इसके लिए वह मध्य एशियाई गणराज्यों और ईरान को नई व्यवस्था में शामिल होने के लिए राजी करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

लेकिन जानकारों के अनुसार, सार्क देश इसके समर्थन में रुचि नहीं दिखाएंगे। अधिक बड़े दक्षिण एशियाई गठबंधन से अफगानिस्तान को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है, जो तकनीकी रूप से एक अन्य सार्क देशों से कटा हुआ है। लेकिन जानकारों का मानना है कि अफगानिस्तान के किसी ऐसी व्यवस्था का समर्थन करने की संभावना नहीं है जो भारत के हित के खिलाफ हो।

फिल्म ‘रईस’ के रिलीज की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी : रितेश सिद्धवानी

release date of shahrukh khan's raees not pushed says Ritesh Sidhwani
release date of shahrukh khan’s raees not pushed says Ritesh Sidhwani

मुंबई। फिल्म निर्माता रितेश सिद्धवानी ने अपनी आनेवाली शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘रईस’ के रिलीज के समय को लेकर कहा है कि यह फिल्म अपने तय समय पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसी अफवाहें उड़ रही थी कि इस फिल्म के रिलीज का समय बढ़ा दिया गया है।

रेनो ने 50,000 क्विड को वापस मंगाया, फ्यूल सिस्टम में गड़बड़ी

renault recall 50000 kwid car from market
renault recall 50000 kwid car from market

नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने लगभग 50,000 क्विड को वापस बुलाया है जिनमें ईंधन प्रणाली में सुधार किया जाना है और एक होज क्लिप लगाया जाना है। क्विड कंपनी की भारत में बाजार में प्रवेश स्तर की छोटी कार है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रेनो इंडिया 18 मई 2016 से अक्तूबर 2015 के बीच उत्पादित 0.8 L संस्करण (800 CC) की क्विड का अग्रसारी कदम उठाते हुए स्वैच्छिक निरीक्षण कर रही है।

बयान के मुताबिक कि इन कारों में एक फ्यूल होज क्लिप लगाई जाएगी और पूरी ईंधन प्रणाली की कार्यविधि पर ध्यान दिया जाएगा ताकि ईंधन आपूर्ति में किसी तरह की समस्या का समाधान किया जा सके। कंपनी ने कहा कि प्रभावित कारों की जांच मुफ्त में की जाएगी। क्विड में अब दो इंजनों का विकल्प उपलब्ध है। पहले मॉडल में 799 सीसी का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 53 बीएचपी की पावर और 72 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। हाल में रेनो ने 1.0 लीटर या 999 सीसी इंजन वाली क्विड को लॉन्च किया था। इसकी पावर 68 पीएस और टॉर्क 91 एनएम का है। जल्द ही कंपनी इसका ऑटोमैटिक अवतार भी लाने वाली है। अटकलें हैं कि ऑटोमैटिक क्विड अगले साल आएगी।