
राष्ट्रवाद के ज्वार में खून की दलाली का खलल

पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश विदेश में भारत और उसकी सेनाओं के प्रति जैसा वातावरण बना वैसा पूर्व में कभी कदाचित ही देखनें में आया होगा।
Untold Story : मदनपुर देवी के दर्शन के लिए रात में पहुंचते हैं बाघ

बगहा। बिहार के पश्चिम चम्पारण जिला स्थित बाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना में मां मदनपुर की देवी स्थान काफी सुख्यात है। यहां स्थान पर दर्शन करने वालों में बाघ भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के लोग दर्शन के लिए सबसे ज्यादा पहुंचते हैं।
टाटा मोटर्स बिक्री 1 लाख के पार पहुंची

नई दिल्ली। वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स समूह की इस साल सितंबर में वैश्विक बिक्री एक लाख के पार पहुँच गई। कंपनी ने आज यहाँ कहा कि सितंबर में उसने जगुआर लैंड रोवर सहित कुल मिलाकर 1,02,289 वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष के इसी महीने में बेेचे गये वाहनोें की तुलना में पाँच प्रतिशत अधिक है।
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसने कुल मिलाकर 5,37,187 वाहन बेचे जो वर्ष 2015-16 की समान अवधि की बिक्री की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। टाटा मोटर्स और टाटा डेबू ब्रांड के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री सितंबर 2016 में एक फीसदी बढकर 34,394 इकाई पर पहुँच गई।
यात्री वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 67,895 वाहनों पर पहुँच गयी। इस महीने में समूह ने जगुआर लैंड रोवर ब्रांड के 52,914 यात्री वाहनों की बिक्री की।
चोट के चलते भारत दौरे से बाहर रहेंगे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड भारत के क्रिकेट दौरे से बाहर रहेंगे। मार्क वुड अपनी एड़ी की सर्जरी करायेंगे जिसके चलते वो अगले महीने शुरू हो रहे भारत के दौरे से बाहर रहेंगे।
इंग्लैंड एंड क्रिकेट वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को एक बयान में कहा कि वुड पिछले कुछ समय से एड़ी के दर्द से जूझ रहे हैं और उन्हें इसकी सर्जरी कराने की जरूरत है। यह उनकी एड़ी की तीसरी सर्जरी होगी। उन्हें अभी पूरी तरफ ठीक होने में कुछ समय लगेगा जिसके चलते वह अगले महीने शुरू हो रहे भारत दौरे से बाहर रहेंगे।
टीम के फिजियो बेन लेंगले ने भी कहा कि वुड के पैरों में काफी सूजन है जोकि वाकर्ई चिंताजनक है। पहली बार किये गए स्कैन में इसकी गंभीरता के बारे में पता नहीं चला था लेकिन दूसरे स्कैन के बाद उन्हें अब सर्जरी करानी पड़ सकती है।
वुड चोट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ चल रही क्रिकेट सीरीज से पहले ही बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड को भारत दौरे में पांच टेस्ट, तीन वनडे तथा तीन ट्वेंटी-20 मैच खेलने हैं।