Home Blog Page 5116

मैथ्यू तूफान से मरने वालों की संख्या 1000 पहुंची , महामारी का खतरा

0
Matthew storm death toll reaches 1000
Matthew storm death toll reaches 1000

पोर्ट आ प्रिन्स। हैती में दशक के सबसे शक्तिशाली तूफानमैथ्यू तूफान से मृतकों की संख्या एक हजार पहुंच गई है और अब लोगों ने मरे व्यक्तियों के शवों को दफन करना शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि तूफान के बाद अब महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

कैरेबियन सागर में उठा यह तूफान एक दशक के भीतर का सबसे अधिक ताकतवार तूफान था। तूफान हैती के समुद्र तट से मंगलवार को टकराया था। इसके अन्तर्गत 233 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली और भारी बारिश हुई।

सरकार ने अधिकारिक रूप से मृतकों की संख्या 233 बताई है, किन्तु अधिकारी जैसे गांवों में पहुंच रहे हैं, मृतकों की संख्या अधिक होने की जानकारी मिल रही है।

अधिकारियों ने अब शवों को दफन करने का काम शुरू कर दिया है। कालरा से और लोगों के मरने की आशंका है।

सेंसेक्स 21 और निफ्टी 11 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद

sensex ends 21 points and Nifty closed 11 points
sensex ends 21 points and Nifty closed 11 points

मुम्बई। सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.20 अंकों की तेजी के साथ 28.082.34 के स्तर पर और निफ्टी 11.20 अंकों की तेजी के साथ 8,708.80 के स्तर पर बंद हुआ है।

अगर इंडेक्स की बात की जाए तो एफएमसीजी (0.16 फीसदी), आईटी (0.85 फीसदी), मेटल (1.64 फीसदी) और फार्मा (0.59 फीसदी) को छोड़ सभी लाल निशान में कारोबार कर बंद हुए है। बैंक (0.11 फीसदी), ऑटो (0.08 फीसदी), फाइनेंशियल सर्विस (0.39 फीसदी), पीएसयू बैंक (0.80 फीसदी), प्राइवेट बैंक (0.02 फीसदी) और रियल्टी (1.30 फीसदी) में गिरावट देखी गई है। वहीं, मिडकैप में 0.13 फीसदी की तेजी और स्मॉलकैप में 0.15 फीसदी की तेजी दिखी है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 37.75 अंकों की तेजी के साथ 8,735.35 पर खुला और 11.20 अंकों या 0.13 फीसदी तेजी के साथ 8,708.80 पर बंद हुआ।

सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील (3.14 फीसदी), एसीसी (2.56 फीसदी), एशियन पेंट (2.23 फीसदी), सिप्ला (1.99 फीसदी) और हिंडाल्को (1.93 फीसदी) के शेयर्स में देखी गई है। वहीं भारती एयरटेल (1.22 फीसदी), रिलायंस (1.17 फीसदी), अदानीपोर्टेस (1.07 फीसदी), एनटीपीसी (1.05 फीसदी) और बीपीसीएल (0.97) के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली।

सूखे कुएं में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

Missing man's body found inside dry well, murder suspected
Missing man’s body found inside dry well, murder suspected

जोधपुर। निकटवर्ती बेरू स्थित विश्नोईयों की ढाणी में रहने वाले युवक का शव सोमवार सुबह सूखे कुएं में मिला। वह चार दिन पहले घर से निकला था। दो दिन पहले ही परिजन ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

BSLN ऑफर: 16 रुपए में 60 MB

0
BSNL launches Rs 16 for 60 MB data plan
BSNL launches Rs 16 for 60 MB data plan

नई दिल्ली। दूरसंचार सेवाएं देने वाली सरकारी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 16वें फाउंडेशन माह के मद्देनजर डिजिटल इंडिया अभियान के समर्थन में इंटरनेट से वंचित उपभोक्ताओं के लिए 16 रुपये के विशेष वाउचर पर 30 दिनों की वैधता वाले 60 एमबी डाटा की पेशकश की है।

BSNL ने कहा कि यह ऑफर 31 अक्टूबर तक ही उपलब्ध रहेगा।बीएसएनएल के निदेशक आर.के. मित्तल ने बताया कि बीएसएनएल द्वारा प्रदत्त डाटा सेवाओं की तुलना किसी भी वर्तमान अन्य डाटा सेवा देने वाले टेलीकाम ऑपरेटर से नहीं कि जा सकती है क्योंकि हमारी सेवायें उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर दी जाती है।

16वें फाउंडेशन माह के दौरान उपभोक्ताओं को मात्र 16 रुपये के विशेष वाउचर पर 60 एमबी डाटा नि:शुल्क दिया जा रहा है।

मां विन्धवासिनी के दर्शन को पहुंचे अमर सिंह व जयाप्रदा

Amar Singh worship in maa Vindhyavasini Temple  with Jaya Prada
Amar Singh worship in maa Vindhyavasini Temple with Jaya Prada

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले में मां विन्धवासिनी के दरबार में मत्था टेकने सोमवार को समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह और फिल्म विकास परिषद की अध्यक्ष जयाप्रदा पहुंचे। दोनों ने मंदिर में दर्शन पूजन किया और भंडारे में भाग लिया।