Home Blog Page 5127

INDvsNZ LIVE: कोहली-रहाणे के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी, 557 रनों पर घोषित की पारी

india vs new zealand 3rd test match at indore 2nd day live update score
india vs new zealand 3rd test match at indore 2nd day live update score

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। भारत ने पारी घोषित करते हुए 5 विकेट पर 557 रन बनाए। तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरे भारत का पहला विकेट 26 रन पर ही गिर गया। भारतीय ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय को स्पिनर जीतन पटेल ने अपनी गेंद पर चकमा देते हुए कैच आउट करवाया। विजय ने सिर्फ 10 रन बनाए। दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले गंभीर ने थोड़ा निराश जरूर किया। हालांकि उन्होंने 29 रनों की अच्छी पारी खेली और बोल्ट का शिकार बने। बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। पुजारा को सैंटनर ने 41 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

विराट ने इंदौर टेस्ट की पहली पारी में विराट पारी खेली और 211 रन बनाए। विराट को जीतेन पटेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। चौथे विकेट के लिए विराट ने रहाणे के साथ मिलकर रिकॉर्ड 365 रनों की साझेदारी की। रहाणे ने गजब की बल्लेबाजी की और दोहरा शतक बनाने से चूक गए। उन्हें बोल्ट ने 188 रन पर कैच आउट करवाया। पहली पारी में रोहित शर्मा 51 रन जबकि जडेजा 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन बिना विकेट खोए १५ रन बना लिए है । टॉम लाथम (4) और मार्टिन गुप्टिल (8) पर खेल रहे है ।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत:- विराट कोहली (कप्तान), गौतम गंभीर, मुरली विजय, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और आर अश्विन।

न्यूजीलैंड:- केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, ल्यूक रॉन्ची, मिशेल सैंटनर, जे नीशाम, बीजे वाटलिंग, ट्रेंट बोल्ट और जीतन पटेल।

रिलायंस जियो वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहले ही महीने में डेढ़ करोड़ ग्राहक बनाए

reliance jio creates world record half million subscribers in one month
reliance jio creates world record half million subscribers in one month

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने आप में एक विश्व रिकार्ड बनाया है। कंपनी उन परिचालन के पहले ही महीने 1.6 करोड़ ग्राहक बनाए हैं। कंपनी का कहना है, उसने यह उपलब्धि दुनिया की किसी भी अन्य दूरसंचार कंपनी या स्टार्टअप से ज्यादा तेजी से हासिल की है, चाहे वह फेसबुक हो, वाट्सऐप या स्पाइक हो।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने 4जी सेवाओं का अपना परिचालन औपचारिक रूप से 5 सितंबर को शुरू किया था। भारत के इस बाजार में नई नई प्रवेशकर्ता इस कंपनी का कहना है कि उसने पहले 26 दिन में ही 1.6 करोड़ से अधिक ग्राहक हासिल किए हैं।

कंपनी के बयान के अनुसार अंबानी ने नई कंपनी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है, ‘हमें खुशी है कि लोग इस बात को समझ रहे हैं और हमारी सेवाओं का पूरा इस्तेमाल कर रहे है। जियो का मकसद डेटा की ताकत से हर भारतीय को सशक्त बनाना है।’

गौरतलब है कि रिलायंस जियो फिलहाल ‘वेलकम ऑफर’ अवधि में चल रही है, जिसके तहत उसकी सारी सेवाएं इस दिसंबर तक बिलकुल नि:शुल्क हैं। कंपनी ने हाल ही में आईफोन के नए ग्राहकों के लिए अपने सारी सेवाएं एक साल यानी दिसंबर 2017 के आखिर तक नि:शुल्क देने की विशेष योजना की घोषणा की। कंपनी जल्द से जल्द 10 करोड़ ग्राहक बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

कंपनी सिम एक्टिवेशन की आधुनिकतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रही है, जिसमें आधार कार्ड धारक का नया सिम कुछ ही मिनटों में एक्टिवेट हो जाता है। कंपनी का कहना है कि वह 3100 शहरों-कस्बों में यह प्रणाली इस्तेमाल कर रही है और इससे भी उसे अधिक व जल्दी सिम सक्रिय करने में मदद मिली है। विज्ञप्ति के अुनसार कंपनी कुछ ही हफ्ते के अंदर इस प्रणाली को पूरे देश में लागू करेगी।

ISL 2016 : पुणे ने गोवा को 2-1 से हराया

0
isl 2016 in fc pune city edge past goa 2 1
isl 2016 in fc pune city edge past goa 2 1

फातोर्दा (गोवा)। एफसी पुणे सिटी ने शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सत्र के अपने दूसरे मैच में मेजबान एफसी गोवा को 2-1 से हरा दिया।

पुणे ने मोमोर नडोए द्वारा 90वें मिनट में किए गए बेहतरीन गोल की मदद से बीते साल के उपविजेता और मेजबान को मात दी।

नडोए ने यह गोल जोनाथन लुका के पास पर किया। लुका ने इससे पहले भी गोवा को परेशान किया था। वह 25वें मिनट में खुद एक गोल करने से चूक गए थे, लेकिन अंतिम पलों में अपने साथी को एक शानदार पास देकर लुका ने अपनी टीम को सफलता दिलाई। इस मैच से पुणे ने पूरे तीन अंक हासिल किए। गोवा को लगातार दूसरी हार मिली।

मैच का पहला गोल पुणे के अराता इजुमी ने 25वें मिनट में किया। लुका ने इसी मिनट में गोवा के गोलपोस्ट पर एक जोरदार हमला किया जिसे गोलकीपर ने बचा लिया। लुका ने एक बार फिर गेंद तक अपनी पहुंच बनाई और किक लगाया लेकिन इस बार गोलकीपर लक्ष्मीकांत काप्तीमनी ने उसे नकार दिया। गेंद काप्तीमनी के दस्तानों से टकराकर अराता इजुमी के पास गई, जो उस समय ऑनसाइड थे। अराता ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की।

एक गोल से पिछड़ने के बाद गोवा ने हमले तेज किए और 33वें मिनट में बराबरी का गोल किया। रफाएल कोएल्हो लुइज ने पुणे के डिफेंडर गौरमांगी सिंह और गोलकीपर एडेल बेटे को छकाकर एक बेहतरीन गोल किया। लुइज ने यह गोल जोफ्रे गोंजालेज मातेउ के पास पर किया।

पहला हाफ काफी रोचक रहा। दोनों टीमों की ऊर्जा कमाल की थी। हर टीम ने जबरदस्त टैकल दिखाए और अपने खाते में एक-एक गोल डाला। वैसे आपसी टकराव की भी इस हाफ में कमी नहीं रही क्योंकि इस दौरान चार पीले कार्ड दिखाए गए।

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने बराबरी के हमले किए। गोवा ने 55वें मिनट में एक बेहतरीन मौका बनाया लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। जोफ्रे ने फुलगांको कोरदोजो के स्थान पर 46वें मिनट में मैदान में आए रोमियो फर्नांडेस को एक बेहतरीन पास दिया। उनके पास कोई खिलाड़ी नहीं था और उनके पास गोल करने का भी समय था लेकिन उन्होंने गेंद को बाहर मार बैठे। बेटे ने राहत की सांस ली।

इसके बदले पुणे ने अपने कप्तान मोहम्मद सिसोको की मदद से 61वें मिनट में एक मौका बनाया। सिसोका ने अनीबाल जुर्डो को एक अच्छा पास दिया। जुर्डो ने इसे गोल में धकेलने की कोशिश की लेकिन उनके इस प्रयास को राजू गायकवाड ने बेकार कर दिया। इसके बाद गेंद जोनाथन लुका के पास गई। लुका ने भी दूर से प्रयास किया लेकिन इसे काप्तीमनी ने रोक दिया।

दोनों टीमों का यह दूसरा मैच था। पहले मुकाबले में दोनों को हार मिली थी। गोवा को जहां नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने चार अक्टूबर को गुवाहाटी में हराया था वही पुणे को तीन अक्टूबर को अपने ही घर में मुंबई सिटी एफसी के हाथों हार मिली थी।

600 साल के इतिहास में पहली बार जेसीबी मशीन से खींचा गया दशहरा रथ

chhattisgarh : dussehra rath first time pull by jcb machine in 600 years of history
chhattisgarh : dussehra rath first time pull by jcb machine in 600 years of history

जगदलपुर। तेज बारिश के कारण अंतिम दिन रथ को जेसीबी मशीन से खींचना पड़ा तेज बारिश के दौरान रथ खींंचने वाले कम पड़ गए। इस तरह रथ को जेसीबी से सिंह द्वार तक रथ को पहुंचाया गया।

अभिनेता रूद्रनील के पिता रवीन घोष का शव रेलवे ट्रैक से बरामद

Bengali Actor Rudranil Ghosh
Bengali Actor Rudranil Ghosh’s father body recovered from railway track

कोलकाता। बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता रूद्रनील घोष के पिता रवीन घोष का शव रेल लाईन के किनारे से बरामद किया गया। वह गुरूवार से लापता थे।