Home Blog Page 5134

परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका मर्डर केस: गोवा पुलिस ने पड़ोसी राज्यों में टीमें भेजीं

Perfume expert Monica murder case in goa police send teams to neighbouring states
Perfume expert Monica murder case in goa police send teams to neighbouring states

पणजी। परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका घुर्दे की हत्या के मामले में गोवा पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ सुरागों के आधार पर पड़ोसी राज्यों में अपनी टीमें भेजी हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक विमल गुप्ता ने कहा, हम जल्द ही मामला सुलझा लेंगे। हम अलग अलग थ्योरी पर काम कर रहे हैं। कल हमने पड़ोसी राज्यों सहित विभिन्न जगहों पर अपनी टीमें भेजीं।

गत छह अक्तूबर को सानगोल्डा गांव में किराये के एक घर में 39 साल की फोटोग्राफर-परफ्यूम विशेषज्ञ का शव पाया गया था। पुलिस को संदेह है कि पांच अक्तूबर की दोपहर से रात के बीच किसी समय मोनिका के साथ बलात्कार किया गया और उनकी हत्या की गयी क्योंकि वह उस समय से किसी के संपर्क में नहीं थी।

पुलिस डकैती के पहलू को खारिज कर रही है क्योंकि मोनिका के फ्लैट से कुछ भी गायब नहीं है जिससे यह लग रहा है कि हत्यारा मोनिका का जानने वाला हो सकता है।

गुप्ता ने कहा कि मोनिका मूल रूप से नागपुर की रहने वाली थी और उसने तमिलनाडु के फोटोग्राफर भरत राममरूतम से शादी की थी। लेकिन पति से अलग होने से पहले पणजी के पास पोरवोरिम इलाके में रहती थी और बाद में सानगोल्डा में रहने लगी।

डीआईजी ने कहा, पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि वह जुलाई में सानगोल्डा आ गयी थी और तब से अकेले रह रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसे मौत की सही वजह का पता चलेगा।

गुप्ता ने कहा कि हत्या का पता तब चला जब छह अक्तूबर को मोनिका की घरेलू सहायिका वहां आयी और घर का दरवाजा बंद देखा। बार बार दरवाज खटखटाने के बाद भी जब मोनिका ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने मुंबई में रहने वाले मोनिका के भाई आनंद को फोन किया।

आनंद ने फिर भरत को और मोनिका की पड़ोसी एक अमेरिकी महिला को फोन किया जिसके पास घर की दूसरी चाभी थी। उस चाभी से घर का दरवाजा खोलने के बाद अंदर शव पाया गया। घटना को लेकर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोनिका ने अपनी परफ्यूम बनाने वाली कंपनी मो लैब स्थापित की थी। वह गोवा के सोशल सर्किट का हिस्सा थीं।

iPhone 7 और 7 plus की देश में बिक्री शुरू

iphone 7 and 7 plus began selling in the india
iphone 7 and 7 plus began selling in the india

नई दिल्ली। भारत में आईफोन 7 के दीवानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आईफोन7 और आईफोन7 प्लस की बिक्री शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 60 हजार रुपये है। आईफोन7 में जहाँ 4.7 इंच का डिस्प्ले है वहीं आईफोन7 प्लस में 5.5 इंच का डिस्प्ले है। इन दोनों स्मार्टफोनों में ए10 फ्यूजन चिपसेट प्रोसेसर है जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट प्रोसेसर है।

आईफोन7 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि आईफोन7 प्लस में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा वाइड-एंगल लेंस का काम करता है जबकि दूसरा टेलीफोटो लेंस का। इन दोनों स्मार्टफोन में सात मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। आईफोन7 में 1960 एमएएच तथा आईफोन7 प्लस में 2900 एमएएच की बैटरी है।

32 जीबी मेमोरी वाला आईफोन7 भारतीय बाजार में 60 हजार रुपये में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन का 128 जीबी संस्करण 70 हजार रुपये में और 256 जीबी संस्करण 80 हजार रुपये में उपलब्ध है। आईफोन7 प्लस के 32 जीबी संस्करण की कीमत 72 हजार रुपये, 128 जीबी संस्करण की कीमत 82 हजार रुपये तथा 256 जीबी संस्करण की कीमत 92 हजार रुपये है।

ये दोनों फोन कंपनी के आधिकारिक खुदरा भागीदार फ्लिपकार्ट पर पहले से उपलब्ध है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजॉन और इंफीबीम पर भी इसकी प्री-बुकिंग हो रही थी। ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने इन दोनों स्मार्टफोनों की खरीद पर विशेष छूट की भी पेशकश की है। अमेरिकन एक्सप्रेस के कार्डधारकों को स्नैपडील 10 हजार रुपये की छूट दे रही है। इसके अलावा एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से खरीद पर उपभोक्ताओं को दो हजार रुपये की छूट उपलब्ध है।

दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने भी एप्पल के इन दोनों स्मार्टफोनों के साथ विशेष ऑफर की पेशकश की है। कंपनी ने इन दोनों में से कोई भी स्मार्टफोन खरीदने पर पोस्टपेड इनफिनिटी प्लान के साथ प्रतिमाह 10 जीबी थ्री जी/ 4जी डाटा देने की घोषणा की है। उपभोक्ताओं को 12 महीने तक यह अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

PAK की धमकी, बलूचिस्तान पर चुप रहे भारत, वरना उठाएंगे माओवाद-खालिस्तान का मुद्दा

pakistan threaten india shut up on balochistan issue
pakistan threaten india shut up on balochistan issue

इस्लामाबाद। भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनिया में अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान बौखला गया है। उसने कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अमरीका के आगे हाथ फैलाये है। दरअसल पाक ने अपने दो विशेष राजनयिकों को अमरीका भेजा है। बता दें कि पाक के ये दोनों राजनयिक बलूचिस्तान के मुद्दे पर भारत को धमका रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों राजनयिकों ने भारत को धमकी दी कि अगर भारत बलूचिस्तान का मुद्दा उठाना बंद नहीं करता है, तो पाकिस्तान खालिस्तान, नागालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम और माओवाद विद्रोह का मुद्दा उठा सकता है। सैयद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए ये बात कही।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार स्टीम्सन सेंटर में उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कश्मीर मसले पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष दूत मुशाहिद हुसैन सैयद ने कहा, ‘जब आप शांति की बात करते हैं, तो काबुल में शांति का रास्ता कश्मीर से जुड़ता है। आप काबुल में शांति चाह सकते हैं, लेकिन कश्मीर को जलते नहीं छोड़ सकते, ऐसा नहीं हो सकता।’

अमरीका को दी चेतावनी
पाक राजनयिकों ने अमरीका को यह चेतावनी दी कि यदि कश्मीर और भारत के संबंध में पाकिस्तान के विचारों को तवज्जो नहीं दी गई तो वह चीन, रूस और ईरान का रुख करेगा। दूसरे राजनयिक मंसब ने कहा, “इस वक्त हमारा एकमात्र मकसद है और वह है कश्मीर में शांति बहाली।”

LIVE: INDvsNZ: विराट कोहली ने जड़ा शतक, पहले दिन भारत 3/267 रन

india vs new zealand 3rd test 1st day from indore
india vs new zealand 3rd test 1st day from indore

इंदौर। इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टैस्ट मैच में भारत ने पहले दिन पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 267 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली ने शानदारी बल्लेबाजी करते हुए इस टेस्ट सीरीज का पहला और अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाया है। जबकि अजिंक्या रहाणे (79) के स्कोर पर खेल रहे हैं। कोहली और रहाणे की साझेदारी की बदौलत भारत को मजबूत स्थिति में पहुचाया गया हैं।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। विजय का विकेट स्पिन गेंदबाज जीतन पटेल ने लिया।भारत ने भारत ने जीता टॉस कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

विराट सेना की कोशिश होगी सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने की। इंदौर पहुंच कर दोनों ही टीमों ने जमकर अभ्यास किया।विजय रथ पर सवार टीम इंडिया की निगाहें इंदौर में जीत दर्ज कर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर टिकी हैं।

कानपुर और कोलकाता में ऐतिहासिक मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के हौसले सातवें आसामान पर हैं। ऐसे में कीवी टीम की राह किसी भी लिहाज से आसान नहीं होने वाली है। न्यूजीलैंड पर इस मुकाबलों को जीतने का दबाव रहेगा। क्योंकि वो सीरीज में अबतक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

टीमें इस प्रकार है-
टीम इंडिया :गौतम गंभीर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्वनि, रिद्धिमन साहा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।

न्यूजीलैंड :टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, जॉन वेटलिंग, जीतन पटेल, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट

पाक आर्टिस्ट्स के साथ काम नहीं करेंगे अजय देवगन, क्या बोलीं काजोल?

ajay devgans stand on not working with pakistani artists
ajay devgans stand on not working with pakistani artists

मुंबई। पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर बॉलीवुड दो खेमे में बंट गया है। कई बॉलीवुड स्टार इसका स‍मर्थन कर रहे हैं तो कई विरोध। इसी बीच बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने कहा है कि हाल फिलहाल वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे।

इस माह के आखिर में 47 वर्षीय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ साथ-साथ रिलीज होंगी। करण की फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की विशेष भूमिका है। देवगन ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में अपनी फिल्म की रिलीज के बारे में चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा ‘यह समय देश के साथ खड़े होने का है। ‘ पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ‘‘हाल फिलहाल तो नहीं। मैं इस बारे में बिल्कुल साफ हूं क्योंकि आप सबसे पहले भारतीय हैं। अगर मेरी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होती है तो मुझे परवाह नहीं है। उनके कलाकार अपने देश के साथ खडे हैं. वह यहां कमाते हैं लेकिन अपने देश का साथ देते हैं. हमें उनसे सीखना चाहिए। ‘

अजय के साक्षात्कार के कुछ ही मिनट बाद उनकी पत्नी, अभिनेत्री काजोल ने ट्वीट कर अपने पति की तारीफ की. उन्होंने लिखा ‘गैर राजनीतिक और सही निर्णय लेने के लिए अपने पति पर मुझे बेहद गर्व है। ‘ उरी हमले के मद्देनजर भारत में कुछ वर्ग पाकिस्तान के कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

भारत में लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों में से एक फवाद करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आएंगे।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने फवाद और अन्य पाकिस्तानी कलाकारों माहिरा खान, अली जाफर और आतिफ असलम आदि पर निशाना साधते हुए उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड देने का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि न जाने पर उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा। पार्टी ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और माहिरा अभिनीत ‘रईस’ की रिलीज रोकने की धमकी भी दी थी

इसके बाद ‘इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ (आईएमपीपीए) ने भारत पाक संबंधों के सामान्य होने तक सीमा पार के कलाकारों पर भारतीय फिल्मों में काम करने पर रोक लगाने संबंधी एक प्रस्ताव पारित किया। फवाद की टिप्पणी से एक दिन पहले ही शफकत अमानत अली ने उरी हमले की निंदा की थी।

इस मुद्दे पर बॉलीवुड में स्टार अलग अलग दे रहे है। सलमान खान, करण जौहर, हंसल मेहता और अनुराग कश्यप ने जहां पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने जाने के विचार की आलोचना की है वहीं रणदीप हूडा, सोनाली बेन्द्रे और नाना पाटेकर ने इस विचार का समर्थन किया है।