Home Blog Page 5135

कच्चे तेल के दाम 50 डॉलर प्रति बैरल के पार हुए

While crude oil prices crossed $ 50 a barrel
While crude oil prices crossed $ 50 a barrel

न्यूयार्क। अमेरिका में पेट्रोलियम भंडार के कम होने होने के कारण न्यूयॉर्क में कच्चे तेल के दाम जून के बाद आज पहली बार 50 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुँच गए।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ओपेक देशों द्वारा उनके उत्पादन में कटौती की घोषणा के बाद बुधवार को जारी अमेरिकी रिपोर्ट में उसके कच्चे तेल भंडार में कमी होने की बात स्वीकारी गई है।

फिलहाल ब्रेंट क्रूड की कीमत 52 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुँच गई है। ऐसे में पेट्रोल–डीजल की कीमतों में कटौती के लिए लंबा इंतजार करने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

ब्रिक्स अंडर-17 में साऊथ अफ्रीका से हारा भारत

0
BRICS U-17 tournament in losing India to South Africa
BRICS U-17 tournament in losing India to South Africa

बमबौलिम (गोवा)। भारतीय फुटबॉल टीम को ब्रिक्स अंडर-17 टूर्नामेंट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में साऊथ अफ्रीका ने 0-1 से हरा दिया। शुक्रवार को मैच के शुरू से ही दोनों ही टीमों ने आक्रामाक खेल खेलना शुरू किया।

हालांकि बाजी साऊथ अफ्रीका के हाथ लगी जब उसके खिलाड़ी एंडामोलेलो राडजीलानी ने 22वें मिनट में मैच का पहला और एकमात्र गोलकर अपनी टीम को मुकाबले में 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों की तरफ से गोल करने के कई प्रयास किये गये लेकिन गोल नहीं हो सका और दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 से मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के अब तीन अंक हो गए हैं। टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार दूसरी हार है। मेजबान भारत को अपने पहले मैच में रूस से मात मिली थी।

राजस्थान : जवानों का मनोबल बढ़ाने मुनाबाव सीमा पर पहुंचे राजनाथ सिंह

Home Minister rajnath Singh visits western outskirts in Munabao
Home Minister rajnath Singh visits western outskirts in Munabao

जयपुर/बाडमेर। पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद भारत- पाक सीमा पर उपजे तनाव के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह पश्चिमी सरहद मुनाबाव पहुंचे।

पाक के ISI प्रमुख पर गिरी गाज, पद से हटाया: रिपोर्ट

Pakistan ISI chief can be removed
Pakistan ISI chief can be removed

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की शक्तिशाली जासूसी एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर को पद से हटाया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट ने यह जानकारी दी गई है।

अख्तर को सितंबर 2014 में इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस आईएसआईएस का महानिदेशक बनाया गया था। उन्होंने नवंबर 2014 में पदभार संभाला था। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल जहीर उल इस्लाम की जगह ली थी।

सामान्यत नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए होती है। इसमें केवल तभी बदलाव आता है जब आईएसआई प्रमुख सेवानिवृत्त हो जाएं या सैन्य प्रमुख उनकी जगह ले लें।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वे आईएसआई डीजी पद के लिए तय तीन साल के कार्यकाल से पहले ही हट सकते हैं।’ एक अधिकारी के मुताबिक कराची पलटन के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार उनकी जगह ले सकते हैं।

एक अन्य अधिकारी का कहना है कि बदलाव का समय इस बात पर निर्भर करेगा कि ‘‘सैन्य प्रमुख राहिल शरीफ को विस्तार मिलता है या फिर जैसी की घोषणा की गई है उन्हें सेवानिवृत्ति दे दी जाती है।’

इस साल की शुरूआत में राहिल ने घोषणा की थी कि उन्हें विस्तार नहीं चाहिए और नवंबर माह में वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे। हालांकि सेना के मुख्य प्रवक्ता असीम बाजवा ने आईएसआई के प्रमुख को हटाए जाने की खबरों को गलत बताया है।

सलमान खान ने चैनल पर किया 100 करोड़ मानहानि का मुकदमा

Salman khan files 100 crore defamation suit against channel for sting operation
Salman khan files 100 crore defamation suit against channel for sting operation

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान एक बार फिर चर्चा में है। सलमान ने एक टीवी चैनल पर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में दर्ज कराया है।