Home Blog Page 5178

तालिबान ने अफगानिस्तान के कुंदुज पर किया हमला

Taliban attack on Afghan Kunduz
Taliban attack on Afghan Kunduz

कुंदुज। तालिबान ने सोमवार को अफगानिस्तान के कुंदुज पर हमला किया, जहां भीषण लड़ाई हो रही है। इस जगह इस्लामी मिलिशिया ने एक साल पहले भी हमला किया था और इस शहर को कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया था।

हमला आज ऐसे समय हुआ है जब एक दिन बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ब्रसेल्स में एक सम्मेलन में विश्व शक्तियों के नेताओं से मिलने वाले हैं। एक संवाददाता ने बताया कि हमला आज तड़के प्रांतीय राजधानी के दक्षिणी एवं पूर्वी हिस्सों में हुआ जहां आतंकवादियों एवं सरकारी बलों के बीच लड़ाई चल रही है। अफगानिस्तान की सेना के दो हेलीकॉप्टर शहर के उपर उड़ान भरते दिखे। शहर की सड़कें सुनसान हैं और दुकानें बंद हैं ।

इस हमले से करीब एक साल पहले तालिबान ने कुंदुज पर कब्जा किया था। यह एकमात्र प्रांतीय राजधानी है जो वर्ष 2001 में सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से विद्रोहियों के कब्जे में आई थी। इसके बाद से ही शहर पर सरकार का नियंत्रण डांवाडोल स्थिति में रहा है।

गनी मंगलवार एवं बुधवार को ब्रसेल्स में विश्व के नेताओं से मिलेंगे ताकि इस युद्धग्रस्त देश के पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वित्तीय मदद प्राप्त की जा सके। गनी के अलावा यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क के साथ अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

यह सम्मेलन ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है जब अफगानिस्तान तालिबान एवं अन्य आतंकवादी समूहों के साथ शांति वार्ता के लिए संघर्ष कर रहा है। ये समूह अमेरिका के हमले के बाद से करीब 15 वर्ष से खूनी आतंकवाद चला रहे हैं। काबुल ने सितंबर में हिज्ब-ए-इस्लामी आतंकवादी समूह के प्रमुख गुलबुददीन हिकमतयार के साथ एक शांति समक्षौते पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि इस कदम से सुरक्षा पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन यह तालिबान को वार्ता की मेज पर लाने के प्रयासों की एक सांकेतिक जीत है।

अधिकारियों ने ब्रसेल्स सम्मेलन से पहले कहा कि अफगानिस्तान को स्थिरता एवं संभावित शांति के मार्ग पर मोड़ने के लिए वित्तीय समर्थन अहम है। यूरोपीय संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अफगानिस्तान का फिर से अस्थिर होना किसी के भी हित में नहीं होगा। कुंदुज को 28 सितंबर 2015 को कब्जे में लेने के बाद तालिबान ने दो दिन तक शहर को अपने नियंत्रण में रखा और बाद में उन्होंने घोषणा की कि वे 15 अक्तूबर को बाहरी इलाकों से पीछे हट रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक उस लड़ाई में 289 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए ।

जयपुर से सिंगापुर तक सीधी विमान सेवा की शुरूआत

Start direct flights from Jaipur to Singapore
Start direct flights from Jaipur to Singapore

जयपुर। राजस्थान की पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा ने कहा है कि प्रदेश में पर्यटन की विपुल संभावनाओं के मद्देनजर छोटे शहरों में भी हवाई सेवाएं शुरू की जायेगी। दीपा ने आज यहां सिंगापुर की विमानन कंपनी एयरलाइन स्कूट की जयपुर से सिंगापुर के लिये सीधी विमान सेवा की शुरूआत करते हुए कहा कि स्कूट जैसी अंर्तराष्ट्रीय विमान सेवाओं के शुरू होने से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही कारोबार में नये सोपान कायम होंगे।

उन्होंने कहा कि अपनी विविध सांस्कृतिक शैली, पौराणिक हवेलियां और पर्यटन स्थलों के कारण राजस्थान ने विश्व में विशेष पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के छोटे शहरों को भी हवाई सेवाओं से जोडऩे के लिये प्रयासरत है।

स्कूट एयरलाइंस के कंट्री हैड भरत महादेवन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कंपनी ने भारत में चैन्नई और अमृतसर के बाद तीसरी विमान सेवा जयपुर से शुरू की है जो इस माह सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी तथा अगले माह से सप्ताह में चार दिन चलेगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी की पहली उड़ान कल सिंगापुर से यहां पहुंची। उन्होंने कहा कि व्यापार की दृष्टि से भारत एक भरोसेमंद देश है और आगामी 20 सालों में भारत में विमान सेवाओं में सर्वाधिक बढोतरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत में कंपनी हवाई सेवाओं का विस्तार करेगी।

ई-कॅार्मस वेबसाइट पर इतने सस्ते मिल रहे है iPhone, जाने प्राइस

0
e commerce website is getting so cheap iPones
e commerce website is getting so cheap iPones

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन की शुरूआत सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने कर दी है। वेबसाइट्स पर तरह-तरह के प्रोडोक्टस पर ऑफर्स हैं। जहां आपको हर दिन हर घंटे नई डील्स मिल सकती है। आपको बता दे कि इन सेल्स में स्मार्टफोन और गैजेट्स पर खासकर ज्यादा छूट मिल रही है। इनमें सबसे खास ऑफर है, iPhone के पुराने मॉडल्स पर छूट जिसमें शामिल है iPhone 5S, iPhone 6S, iPhone 6 और iPhone SE । जो कि आसानी से आपको अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर मिल सकती है।

कुछ ही दिनों में भारत में iPhone 7 और iPhone 7 Plus लॉन्च हो हाने वाली हैं। ऐसे में लगता है कि ई.कॉमर्स कंपनिया पुराने आईफोन पर छूट देकर अपना स्टॉक कम करने की कोशिश कर रहीं हैं।

फिलहाल iPhone 6 या iPhone 6S आप 30,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। इसके अलावा iPhone 5S आपको मात्र 17,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकता हैं।

आपको बता दे कि फ्लिपकार्ट पर iPhone 6 का 16GB वैरिएंट 29,990 रुपये में उपलब्ध है। और अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो इसके अलावा भी आपको 17,000 रुपये तक की छूट एक्स्ट्रा मिलेगी। इसके अलावा अगर आपके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कार्ड है तो आप 10 फीसदी कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं। कुल मिला कर आपको iPhone 6 में 18050 रुपये की छूट मिल सकती है यानी आपको इसके लिए सिर्फ 11240 रुपये ही देने होंगे।

अमेजॉन पर अपको मिल रहा है iPhone 6S जिसमें 3D टच दिया गया है। और इसकी कीमत यहां 29,999 रुपये से शुरू है। हालांकि यह ऑफर शाम 5 बजे से शुरू होती है तो फिलहाल यह बताना मुश्किल है कि इसमें और भी कुछ शर्ते हैं या नहीं। लेकिन अगर इतने में iPhone 6S मिल रहा है तो यह आपके लिए किसी सुनहरे ऑफर से कम नही हैं। इसके अलावा आपको बता दे कि एचडीएफसी के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर यूज़ करने वाले ग्राहक 15 फीसदी तक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।

अगर छोटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के फैन हैं तो फ्लिपकार्ट पर आपके लिए उपलब्ध है iPhone SE (4 इंच) जो कि आपको मिल सकता है मात्र 30,999 रुपये में। इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते है, यदी आप एसबीआई कार्ड के जरिए खरीदारी करते है तो यहां आपको कुछ और छूट भी मिल सकते है।

जयपुर: नकली आईफोन-7 बेचने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Jaipur in The police boarded handle vicious selling fake iPhones 7
Jaipur in The police boarded handle vicious selling fake iPhones 7

जयपुर। अभी हाल में ही लांच हुए आईफोन-7 को लेकर कई तरह की खबरे आ रही है। युवाओं में आईफोन का क्रेज सबसे ज्यादा बढ़ रहा है। लेकिन अभी तक आईफोन-7 अधिक कीमत और खरीददारी को लेकर सस्पेंस है।

आईफोन की डिलवरी या हैंड टू हैंड खरीद को लेकर कई मामले आए हैं, जब लेने वाले धोखे के शिकार हुए। सोशल साइट्स पर कई प्रैंक वीडियोज के जरिए यूजर्स को आगाह भी किया गया है। फिर भी नकली आईफोन बेचने वालों के हौंसले कम नहीं होते।

राजस्थान के जयपुर जिले में एक ऐसे ही बड़े शातिर के बारे में पुलिस को जब जानकारी मिली। रविवार को बजाज नगर थाना पुलिस ने कीमती एप्पल आई फोन बताकर नकली मोबाइल बेचने वाले इस युवक को धोखाधड़ी व नकली माल सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक अशीष कुमार काठवाल (32) नई दिल्ली का रहने वाला है। कुमार जयपुर के लक्ष्मी मंदिर के पास एप्पल मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। लोगों के अनुसार वह कई दिन वहां देखा गया।

फिर एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसको पकड़ा। पूछताछ में आरोपित ने दिल्ली से नकली मोबाइल लेकर आना और उन्हें यहां बेचने के लिए ग्राहक तलाशना बताया। पुलिस गिरोह के अन्य लोगों को भी तलाश रही है। यह गिरोह जयपुर में अलग-अलग ग्राहक पटाने में लगे हुए बताए जा रहे हैं।

ISL 2016: आज भिड़ेंगे FC पुणे सिटी और मुंबई सिटी FC

0
ISL 2016 in FC Pune City vs Mumbai City FC will today match
ISL 2016 in FC Pune City vs Mumbai City FC will today match

एफसी पुणे सिटी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सीजन के अपने पहले मैच में सोमवार को बेलावाडी स्टेडियम में अपने कोच एंटोनियो हाबास की गैरमौजूदगी में ही मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ जीत के लिए प्रयास करना होगा। हाबास चार मैचों के लिए प्रतिबंधित हैं।

उस समय हाबास एटलेटिको दे कोलकाता के कोच थे। चूंकी कोलकाता वह मैच हार गया था, लिहाजा उसे खिताब भी खोना पड़ा था। हाबास ने इसके बाद एफसी पुणे सिटी का रुख किया लेकिन प्रतिबंध उनके साथ यहां तक चला आया। इस सीजन में अब उन्हें एफसी पुणे सिटी के डग आउट से चार मैचों के लिए बाहर रहना पड़ेगा।

हाबास की गैरमौजूदगी शुरूआत में एफसी पुणे सिटी को हतोत्साहित कर सकती है लेकिन सहायक कोच मिग्वेल और अनुभवी खिलाड़ियों के रहते यह टीम अपने पहले मैच की चुनौती पर खरी उतर सकती है।

इस मैच में बार्सिलोना और चेल्सी के पूर्व मिडफील्डर इदुर गुडजानसन भी नहीं होंगे। वह चोट के कारण लीग के तीसरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन उनके स्थानापन्न और लीवरपूल तथा युवेंतस के पूर्व मिडफील्डर मोहम्मद सिसोको को पहले मैच के लिए मैदान में उतारने की जल्दबाजी नहीं करना चाहेगा।

पुणे को हालांकि ज्यादा बातों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हाबास ने अनुभवी और भारत में अपनी छाप छोड़ चुके खिलाड़ियों की अच्छी फौज खड़ी की है। गोलकीपर एडेल बेटे, जोनाथन लुका और ब्रूनो एरियास जैसे खिलाड़ी इस टीम के लिए पहले मैच में अहम किरदार निभाएंगे।

बेटे ने पहले सीजन में कोलकाता के साथ खिताब जीता था और दूसरे सीजन में वह चेन्नयन एफसी के साथ विजेता रहे थे। अब उनका लक्ष्य तीसरे सीजन में पुणे के साथ खिताबी हैट्रिक होगा। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।

अन्य घरेलू खिलाड़ियों में हाबास ने डिफेंडर अगस्टीन फनार्डेस और स्ट्राइकर इजुमी अरारा को चुना है। अराता बीते सीजन में कोलकाता के लिए खेले थे और अब वह अपने कोच के साथ पुणे को सफलता दिलाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा पुणे के पास फ्रांसिस फनार्डेस, नारायण दास और संजू प्रधान जैसे अनुभवी भारतीय खिलाड़ी हैं।

मुम्बई सिटी एफसी की बात की जाए तो यह टीम कागज पर किसी अन्य विपक्षी टीम की बराबरी कर सकती है। लगातार दो सीजन से यह टीम काफी मजबूत रही है लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। यह पहले सीजन में छठे और दूसरे सीजन में सातवें स्थान पर रही थी।

इसके कोच कोस्टा रिका के एलेक्सजेंडर गुइमारेस के पास काफी अनुभव है। वह कोस्टा रिका को दो बार विश्व कप खिला चुके हैं। ऐसे में मुम्बई को रणनीतिक तौर पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस टीम को हालांकि भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री समेत चार खिलाड़ियों की कमी खलेगी, जो इन दिनों एएफसी कप में बेंगलुरू एफसी को सेवाएं दे रहे हैं। ये बाद में क्लब के साथ जुड़ेंगे।

मुम्बई को अपने मार्की खिलाड़ी डिएगो फोर्लान से काफी उम्मीदें होंगी। उरुग्वे के इस दिग्गज खिलाड़ी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह 2010 विश्व कप में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्कोरर रहे थे। वह इस साल आईएसएल में सबसे बड़े नामों में से एक हैं। ऐसे में उन पर मुम्बई की आक्रमण पंक्ति का पैनापन बनाए रखने का दारोमदार होगा। इस काम में जैकीचंद सिंह उनकी मदद करेंगे, जिन्हें बीते सीजन की नीलामी में पुणे ने काफी अधिक कीमत पर अपने साथ जोड़ा था।