Home Blog Page 5179

किम कार्दशियन के साथ एक होटल में बंदूक की नोक पर किया ये काम….

kim kardashian was robbed at gunpoint in hotel
kim kardashian was robbed at gunpoint in hotel

पेरिस। रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट से यहां के आलीशान आवास पर बंदूक की नोक पर कई लाख यूरो लूट लिए गए। लुटेरे नकाब और पुलिस जैसी वर्दी पहने हुए थे। पुलिस ने बताया कि लूटपाट की घटना स्थानीय समयानुसार तीन बजे हुई।

पुलिस ने बताया, ‘कई लाख यूरो की लूट हुई है जिसमें ज्यादातर गहने हैं। कुल राशि का आकलन किया जा रहा है।’ खबरों के मुताबिक इस लूट में पांच लोगों का हाथ है और यह घटना उसके आलीशान आवास पर हुई है। पहले आई खबरों में बताया गया था कि लूट की घटना पेरिस के किसी होटल में किम के कमरे में हुई है।

‘कीपिंग अप विद दी करदाशियांस’’ की स्टार करदाशियां पेरिस में फैशन वीक में शामिल होने आई थीं। इस घटना में उन्हें कोई शारीरिक हानि नहीं पहुंची है। करदाशियां के एक प्रतिनिधि ने बताया, ‘वे बेहद घबराई हुई हैं हालांकि उन्हें शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा है।’ इससे पहले साल 2014 में भी 35 वर्षीय किम पेरिस के माडेलिन चर्च के पीछे स्थित इस आवास में रह चुकी हैं।

घटना की जानकारी लगने पर उनके पति कान्ये वेस्ट ने क्वींस में हो रहे मीडोज संगीत और कला समारोह में अपनी प्रस्तुति अधूरी ही छोड़ दी। उन्होंने प्रशंसकों से कहा, ‘मुझे माफ कीजिए। पारिवारिक आपात स्थिति के कारण मुझे इस शो को रोकना पड़ रहा है।’ यह पता नहीं चल सका है कि उनके दोनों बच्चे तीन वर्ष की बेटी नॉर्थ और नौ माह का बेटा सेंट घटना के वक्त कहां थे।

 

चीन में 2020 तक वृद्धों की आबादी 24 करोड़ हो जाएगी

china elderly population will be 24 million by 2020
china elderly population will be 24 million by 2020

बीजिंग। चीन में आबादी को लेकर चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। चीन में 60 वर्ष या ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी 2020 तक बढक़र 24 करोड़ हो जाएगी। यह कुल आबादी का 17 प्रतिशत होगा। इससे देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर बोझ बढ़ेगा और साथ ही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के श्रमबल में कमी आएगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयोग के उप प्रमुख ल्यू क्यान ने बताया, ‘फिलहाल चीन की बुजुर्ग आबादी 22 करोड़ है, 2020 तक वरिष्ठ नागरिकों की संख्या बढक़र 24 करोड़ हो जाएगी जो कुल आबादी का 17 प्रतिशत होगा।’

ल्यू ने कह, कि पुरानी बीमारियों के मामले में भी चीन को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा। इस समय देश में 26 करोड़ लोग ऐसे हैं जो पुरानी से पीडि़त हैं। इस तरह की बीमारियों का चीन में होने वाली मौतों में 86 प्रतिशत का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि 2015 में चीन में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर खर्च 472 डॉलर रहा।

नितीश कटारा हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने किया विकास यादव को 25 साल की सजा का ऐलान

Nitish Katara case, Supreme Court upholds conviction of three accused
Nitish Katara case, Supreme Court upholds conviction of three accused

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नितीश कटारा हत्याकांड में सजा का ऐलान कर दिया है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार विकास यादव को 25 तथा सुखदेव पहलवान को 20 साल की सजा सुनाई है। कटारा की हत्या फरवरी 2002 को हुई थी।

विदिशा में बस पुल से गिरी, 10 की मौत, 20 घायल

madhya pradesh : 10 dead, 20 injured as bus falls into reservoir from the bridge in Vidisha
madhya pradesh : 10 dead, 20 injured as bus falls into reservoir from the bridge in Vidisha

भोपाल/विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में रविवार को एक बस बेकाबू होकर पुल से नीचे सापन नदी में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हुए है।

रवीना टंडन बोलीं, कलाकार होने से पहले मैं एक भारतीय

Raveena Tandon Shocking Reaction on salman khan's pakistani actors statement
Raveena Tandon Shocking Reaction on salman khan’s pakistani actors statement

गोरखपुर। फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने रविवार को गोरखपुर के गोलघर में एक शो रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों पर सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का पालन करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि हम कलाकार से पहले एक भारतीय हैं।