
नम आंखों से जवान फ्रांसिस होरो को दी गयी अंतिम विदाई

रांची। सेना में हवलदार फ्रांसिस होरो का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सेरंगटोली स्थित गांव घर से सौ मीटर की दूरी पर रीति-रिवाज से मिट्टी देकर द्फनाया गया।
राजस्थान: वायुसेना का जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

जयपुर । राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोखरण के पास ट्रेनर एयरक्राफ्ट IAF जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है।
जैसलमेर से जगुआर का ट्रेनी एयरक्राफ्ट अपनी रूटीन फ्लाइट पर रवाना हुआ। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद पोखरण के ऊपर विमान में आग लग गई। दोनों पायलटों फाइटर को आबादी वाले इलाके से दूर ले गए।
प्लेन के नीचे गिरने से पहले दोनों पायलट ने खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जगुआर एक जोरदार धमाके के साथ एक सूने स्थान पर जाकर मलबे में बदल गया।
जानकारी मिलते ही आर्मी और एयरफोर्स की टीम मौके पर पहुंच गईं। सेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
एफिल टॉवर पर लॉन्च होगा ‘बेफिक्रे’ का ट्रेलर

पेरिस। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर की आने वाली फिल्म ‘बेफिक्रे’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। जी हां यह पहली भारतीय फिल्म है जिसका ट्रेलर एफिल टॉवर पर लॉन्च किया जाएगा। यशराज फिल्म्स के ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
कंपनी के एक बयान के अनुसार, फ्रांस के अधिकारियों के सहयोग से इस फिल्म का ट्रेलर 10 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। उस दिन की शानदार शाम को रणवीर और वाणी अपने खास अंदाज में पेश करेंगे।
इस फिल्म में काम करने को लेकर रणवीर का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह कई एक्शन फिल्में कर चुके हैं और अब उन्हें ब्रेक चाहिए था इसलिए उन्होंने यह फन और रोमांटिक फिल्म की। उनका यह भी बताया कि इस फिल्म में काम करके उन्हे बहुत मजा आया।
बता दें कि इस फिल्म के बाद रणवीर, संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी।
दुनिया की सबसे लंबी शादीशुदा जोड़ी टूटी, 110 साल की उम्र में पति की मौत

लंदन। दुनिया में सबसे लंबी अवधि तक चली शादी का रिकॉर्ड रखने वाले ब्रिटेन के एक भारतीय मूल के व्यक्ति की यहां मौत हो गई। अपने 111वें जन्मदिन से महज छह हफ्ते पहले यहां के एक अस्पताल में 110 वर्षीय करमचंद की प्राकृतिक मौत हो गई।
करमचंद और उनकी 103 वर्षीय पत्नी करतारी ने पिछले साल ही अपने विवाह की 90वीं वषर्गांठ मनाई थी। उनके परिजनों के मुताबिक इस दंपति के बीच कभी भी झगड़ा नहीं हुआ था। वे पश्चिमी यॉर्कशायर में ब्रेडफोर्ड के निकट गिरलिंगटन में स्थित घर में रहते थे। उनके साथ उनका बेटा पॉल भी रहता था।
पॉल ने कहा, ‘उनकी मौत से हम बहुत दुखी हैं, ज्यादा लोग इस उम्र तक नहीं पहुंच पाते।’ करमचंद का जन्म 1905 में पंजाब के एक किसान परिवार में हुआ था। करतारी के साथ उनका विवाह 1925 में हुआ था। वे 1965 में ब्रेडफोर्ड आ बसे थे। उनके आठ बच्चे, 27 नाती-पोते और दर्जनों पड़नाती-पड़पोते हैं।
अपनी लंबी उम्र का राज बताते हुए करमचंद ने एक बार कहा था, ‘‘मनचाहा खाएं और पिएं लेकिन संतुलित रहकर।’ उनकी शादी 90 साल 291 दिन तक चली। हालांकि इसे सबसे लंबी शादी का विश्व रिकॉर्ड माना जाता है लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस ने इसे कभी भी आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी।