
चीरुडीह में कफन सत्याग्रहियों और पुलिस में हिंसक संघर्ष, 4 की मौत

भारत-पाक सीमा पर 5.2 तीव्रता का भूकंप

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 5.2 तीव्रता का भूकंप की खबर है। भूकंप का केंद्र पाक के मिंगोरा से 117 किमी पूर्व में बताया गया है। भूकंप के कारण लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
इससे पहले सितंबर महीने में पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में 4.5 तीव्रता के भूकंप आने के बाद खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के एक स्कूल में भगदड़ मच गयी थी। जिसमें कम से कम 57 छात्र घायल हो गए थे।
मुंह बोले मामा ने भांजी और सहेली के साथ किया रेप

इंदौर। सहेली के साथ गाड़ी सीखने के लिए गई नाबालिग को रास्ते में मुंह बोला मामा मिल गया। उसने दोनों को झांसे में लिया और शहर से बाहर ले जाकर दरिंदगी दिखाते हुए भांजी से रेप किया। बाद में दोनों को छोडक़र भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
आप विधायक सरिता सिंह को अश्लील और धमकी भरे फोन कॉल्स

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी की विधायक सरिता सिंह अश्लील और धमकी भरे फोन कॉल्स की शिकायत दर्ज कराई है।
‘शिवाय’ में नहीं है पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर
