Home Blog Page 5209

दिल्ली का यह लड़का सेक्स चेंज कराकर बना खूबसूरत लड़की

Delhi boy sex change by making the beautiful girl
Delhi boy sex change by making the beautiful girl

नई दिल्ली। सेक्स चेंज का एक और नया मामला सामने आया है। दिल्ली का मॉडल लडक़ा फीमेल मॉडल के तौर पर मॉडलिंग भी करता है। वह पैदा तो लडक़ा हुआ था, लेकिन शक्ल, सूरत और विचारों से लडक़ी की तरह लगता था। उसके हावभाव, रहन-सहन और खूबसूरती से अंदाजा लगाना नामुमकिन था कि वह महिला नहीं पुरुष है। वह अपने मेल सेक्स से बहुत नाखुश था। इस युवक (25) ने इंदौर के डॉक्टरों से अपना सेक्स चेंज करवाया है।

यह सर्जरी दो महीने पहले शहर के एक नीजी अस्पताल में की गई थी। प्लास्टिक सर्जन डॉ. अश्विनी दाश और डॉ. सुमित जायसवाल ने यह सर्जरी की है। सर्जरी से पहले दो महीने तक मनोचिकित्सक ने उसकी काउंसिलिंग भी की।

डॉक्टरों ने बताया कि मीनल जन्म से लडक़ा था, लेकिन बचपन से लड़कियों की तरह जिंदगी जीता था। लड़कियों की तरह कपड़े पहनना, लड़कियों के साथ रहना और यहां तक की मानसिक रूप से भी लडक़ी जैसा था। वह पुरुषों की तरफ आकर्षित होता था।

खुद ने कराए स्तन विकसित

थोड़ा बड़ा होने पर उसने परिवार से सेक्स चेंज करवाने की बात कहीं तो उन्होंने इन्कार कर दिया। यहां तक कि ऐसी सोच के चलते सभी ने उससे किनारा भी कर लिया। आखिर उसने लेजर ट्रीटमेंट से चेहरे के बाल हटवाए और दिल्ली में ही आर्टिफिशियल ब्रेस्ट इंप्लांट (स्तन विकसित) करवाया।

उसने अपनी आवाज भी बदल ली। डॉक्टरों के अनुसार, दिल्ली में यह सर्जरी काफी महंगी होने के कारण उसने इंदौर का रुख किया था। छह डॉक्टरों की टीम ने मरीज का परीक्षण किया। जब मनोचिकित्सक ने मीनल को सेक्स चेंज करवाने के लिए पूरी तरह फिट बताया तभी उसकी सर्जरी की गई।

सर्जरी के पहले उससे सभी एग्रीमेंट साइन करवाए गए और शपथपत्र बनाया गया। इसके आधार पर वह भविष्य में अपने दस्तावेजों में सेक्स फीमेल बता सकती है। सेक्स चेंज कराने के बाद वह बहुत खुश है।

https://www.sabguru.com/two-girls-gets-same-sex-marriage-in-bagha-district-bihar/

https://www.sabguru.com/same-sex-marriage-in-bihar-one-boy-converted-into-girl/

https://www.sabguru.com/texas-man-receives-first-skull-and-scalp-transplant/

विजयदशमी पर नए लुक में नजर आएंगे आरएसएस के स्वयंसेवक

RSS members rehearse for vijayadasami in new uniform
RSS members rehearse for vijayadasami in new uniform

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर स्थित कार्यालय भारती भवन में नए गणवेश की पेंट व मोजों के बण्डलों के आगमन की सूचना पहुंचते ही स्वयंसेवकों में होड़ लग गई कि कौन नया गणेवश जल्दी से जल्दी खरीदता है।

टीवी अभिनेताओं के पास नहीं होते हैं बहुत अधिक विकल्प : अश्मित पटेल

TV actors don't have luxury to choose quality stuff, says Ashmit Patel
TV actors don’t have luxury to choose quality stuff, says Ashmit Patel

मुंबई। अभिनेता अश्मित पटेल ने कहा कि फिल्मों और रियल्टी शो की वजह से उनके पास धारावाहिकों से दूर रहने का विकल्प है लेकिन उनका मानना है कि टेलीविजन सितारों के पास इस तरह का विकल्प नहीं है।

भारत पाक के साथ करेगा हवाई संपर्क खत्म

Will air links with Pakistan over India
Will air links with Pakistan over India

नई दिल्ली। उरी हमले के बाद भारत पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहा है। भारत पाक को अलग-थलग करने की तैयारी कर रहा है। ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा वापस लेने की खबर के बाद अब यह जानकारी मिली है कि भारत अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ हवाई संपर्क भी खत्म करने पर विचार कर रहा है।

उरी आतंकी हमले में अपने 18 जवानों को गवाने के बाद भारत अब इस्लामाबाद पर दबाव बनाना चाहता है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय ने उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों से दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क को लेकर डिटेल्स मांगी है। बता दें कि भारत ने आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था लेकिन पाकिस्तान ने इससे साफ इनकार कर दिया था।

एविएशन मिनिस्ट्री के अधिकारी के अनुसार क्करूह्र ने यह जानकारी तीन दिन पहले मांगी थी. हालांकि क्करूह्र ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी है। इससे पहले भारत ने मंगलवार को कहा था कि वह नवंबर में इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेगा। इसके बाद इस सम्मेलन को रद्द कर दिया गया।

बता दें कि उरी हमले के बाद से ही पाकिस्तान पर अटैक करने के लिए भारत ने कई सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इसमें सिंधु नदी समझौते की समीक्षा भी शामिल है। साथ ही 26 सितंबर को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के जरिए पाकिस्तान की काली करतूत दुनिया के सामने ला दी थी।

केंद्र सरकार रियो पैरालंपिक में पदक विजेताओं को देगी 90 लाख का नगद इनाम

0
central government in Rio Paralympic medal winners will 90 million in cash
central government in Rio Paralympic medal winners will 90 million in cash

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रियो पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं के लिए कुल 90 लाख रुपए के नगद इनाम का ऐलान किया। एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक स्वर्ण पदक विजेता पैरालंपिक उंची कूद खिलाड़ी मरियप्पन थांगावेलू और भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को 30-30 लाख, वहीं शॉटपुट में रजत पदक विजेता दीपा मलिक को 32 लाख और उंची कूद में कांस्य पदक दिलाने वाले वरुण सिंह भाटी को 10 लाख प्रदान किये जाएंगे।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत जागरकता निर्माण और प्रचार योजना के तहत नगद इनाम देंगे।