Home Blog Page 5217

राजस्थान की बेटी वाग्मिता राज बलाई ने किया गुजरात में नाम रोशन

vagmita raj balai first in shot put and circle compitation
vagmita raj balai first in shot put and circle compitation

वलसाड। गुजरात के वलसाड में रहने वाले और आरपीएफ जवान की बेटी ने राजस्थान के नाम के साथ गुजरात का नाम रोशन किया और पूरे राज्य में चक्र फेंक और गोला फेंक प्रतियोगिता मे प्रथम आ कर नाम रोशन किया है।

एनचैंटेड वैली कार्निवल में प्रस्तुति देंगे फरहान अख्तर

Farhan Akhtar to perform at Enchanted Valley Carnival
Farhan Akhtar to perform at Enchanted Valley Carnival

मुंबई। अभिनेता फरहान अख्तर आगामी दिसंबर में ‘एनचैंटेड वैली कार्निवल’ के चौथे संस्करण में प्रस्तुति देंगे। भारत के सबसे बड़े बहुक्षेत्रीय संगीत उत्सव एनचैंटेड वैली कार्निवल में फरहान अपने बैंड ‘फरहान लाइव’ के साथ प्रस्तुति देंगे।

हिलेरी क्लिंटन के लिए ‘NUDE’ होकर वोट देगी केटी पेरी

Hillary Clinton NUDE by Katy Perry votes
Hillary Clinton NUDE by Katy Perry votes

लॉस एंजिलिस। पॉप गायिका केटी पेरी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए कथित तौर पर न्यूड होकर वोट डालेंगी।

इस 31 वर्षीय गायिका ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर लगाई है जिसमें उन्हें एक मतदान केंद्र पर एक कैप्शन के साथ निर्वस्त्र दिखाया गया है।

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, ‘कल मैं दुनिया बदलने के लिए अपने बदन का इस्तेमाल लोगों का ध्यान खींचने में करूंगी।’ यह गायिका हिलेरी की सबसे बड़ी सेलीब्रिटी समर्थकों में शामिल हैं।

सलोनी को 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल

0
Saloni gold medal in the 200m breaststroke
Saloni gold medal in the 200m breaststroke


रांची।
कर्नाटक की सलोनी दलाल ने आज यहां सीनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैम्पियनशिप के चौथे दिन महिला 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के राष्ट्रीय रिकार्ड में दो सेकेंड से भी अधिक का सुधार करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

सलोनी ने दो मिनट 44 . 37 सेकेंड का समय लिया। उन्होंने कर्नाटक की सजनी शेट्टी दो मिनट 46 . 39 सेकेंड के 19 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ा।

बंगाल की सयानी घोष ने भी दो मिनट 45 . 09 सेकेंड के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए रजत पदक जीता। कर्नाटक की हर्षिता जयराम ने भी दो मिनट 45 . 48 सेकेंड के साथ पिछले मीट रिकार्ड से बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

सजन प्रकाश, आरोन डिसूजा, सानू देबनाथ और सौरभ सांग्वेकर की रेलवे की पुरूष टीम ने चार गुणा 200 मीटर रिले में सात मिनट 45 . 24 सेकेंड के नये राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

रेलवे के अनुभवी संदीप सेजवाल ने दो मिनट 15 . 28 सेकेंड के साथ 200 मीटर पुरूष बटरफ्लाई स्पर्धा का स्वर्ण जीता।

दो साल बाद टीम में गंभीर की वापसी

0
gautam gambhir return to the team india after two years
gautam gambhir return to the team india after two years

नई दिल्ली। भारीतय टीम के बल्लेबाज गौतम गंभीर की दो साल बाद टीम में वापसी हुई है। मंगलवार को उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल होने का बुलावा गया। गंभीर को इस सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम में दिल्ली के ओपनर गौतम गंभीर को केएल राहुल की जगह शामिल किया गया है जो दाहिने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। राहुल को यह चोट कानपुर टेस्ट की पहली पारी के दौरान लगी। इस चोट के बाद से वो मैदान में दोबारा नहीं दिखे। हालांकि भारतीय टीम ने इस ऐतिहासिक 500वें टेस्ट को 197 रन से जीत लिया।

34 वर्षीय गंभीर ने इससे पहले 2014 के अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में टीम इंडिया के लिए खेला था। गंभीर को दलीप ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम में चुना गया। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 356 रन बनाए और लगातार चार अर्धशतक जड़े थे। इस दौरान गंभीर ने दो बार 90 से अधिक रन बनाए।

इस बीच, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी 30 सितंबर से शुरू हो रहे दूसरे (कोलकाता) टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। ईशांत को चिकनगुनिया की वजह से कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए नहीं चुना गया था। फिलहाल ईशांत इस बीमारी से उबर रहे हैं। उनकी जगह जयंत यादव को टीम में शामिल किया गया है।