Home Blog Page 5272

Jio का एयरटेल पर आरोप, 1 दिन में 10 करोड़ कॉल विफल

0
jio blames airtel for ten crore call failures a day
jio blames airtel for ten crore call failures a day

नई दिल्ली। मौजूदा दूरसंचार सेवाप्रदाताओं पर अपने हमले को जारी रखते हुए रिलायंस जियो ने आज एयरटेल पर आरोप लगाया कि उसके नेटवर्क से एक दिन में 10 करोड़ कॉल एयरटेल के नेटवर्क पर करने के दौरान विफल हो रही हैं।

उसने कहा कि पिछले 15 दिनों में कई बार याद दिलाए जाने के बावजूद मौजूदा कंपनियां उसे नए इंटरकनेक्ट उपलब्ध नहीं करा रही हैं। जियो ने एक बयान में कहा कि हर सेवाप्रदाता द्वारा चार से पांच हजार इंटरकनेक्ट मुहैया कराने की जरूरत के मुकाबले एयरटेल उसे 2000, वोडाफोन 1500 और आइडिया 1600 इंटरकनेक्ट ही उपलब्ध करा रही हैं।

शहाबुद्दीन मामले की सुनवाई कर रहे जज अजय कुमार श्रीवास्तव का तबादला

Former RJD MP Mohammad Shahabuddin
Former RJD MP Mohammad Shahabuddin

सीवान। पूर्व राजद सांसद शहाबुद्दीन मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश (एडीजे) अजय कुमार श्रीवास्तव का तबादला सीवान से पटना कर दिया गया है।  यह तबादला 9 सितम्बर को हुआ।

iPhone 7 के स्मगलर्स रंगे हाथ पकड़े गए

0
iPhone 7's Smugglers caught red handed
iPhone 7’s Smugglers caught red handed

शेनझेन। आईफोन का क्रेज़ दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। युवाओं में आईफोन क्रेज़ सबसे ज्यादा है और शायद इसके लिए कुछ भी कर सकते है। जी हां क्योंकि चीनी बाॅर्डर कंट्रोल अथाॅरिटी ने कई लोगों को आईफोन की स्मगलिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

यह सुनकर हैरानी होगी कि यह स्मगलिंग उसी दिन हुई जिस दिन आईफोन 7 लाॅन्च हुआ था और इन पकड़े गए लोगों से 400 नए आईफोन 7 हैंडसेट्स बरामद हुए हैं। खबर के अनुसार पकड़े गए स्मगलर्स यह फोन्स चीन शहर शेनझेन से हाॅन्ग काॅन्ग ले जाना चाहते थे और इन चुराए गए फोन को स्मगलर्स ने कपड़ो, ट्राउजर्स के साथ ही अपने शरीर के सहारे बाँध रखा था।

जानकारी के अनुसार पकड़े गए आईफोन कि कीमत लगभग 3 मिलियन युआन यानि 344,787 पाउंड आंकी गई है। फिलहाल कस्टम डिपार्टमेन्ट की ओर से पकड़ाए गए फोन की निलामी की योजना बनाई जा रही है।

प्रोसेनजीत ने रितुपर्णा के साथ बांग्ला एल्बम के लिए गाना गाया

Prosenjit Chatterjee lends voice to bengali puja album with Rituparna Sengupta
Prosenjit Chatterjee lends voice to bengali puja album with Rituparna Sengupta

कोलकाता। बंगाली फिल्म अभिनेेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने फिल्म ‘प्रकटन’ की अपनी सह-कलाकार रितुपर्णा सेनगुप्ता के साथ मिलकर एक बांग्ला एल्बम के लिए गाना गाया है।

कुछ महिलाएं भी करती हैं कानून का दुरुपयोग : अमिताभ बच्चन

laws  made to protect women are sometimes misused : Amitabh Bachchan
laws made to protect women are sometimes misused : Amitabh Bachchan

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि कुछ मामलों में महिलाएं भी उन कानूनों का दुरपयोग करती हैं, जो उनकी रक्षा के लिए बनाए गए हैं।