Home Blog Page 5297

चीनी कंपनी लाएगी ‘मच्छर मार रोबोट’

mosquitoes killer Robot
Chinese company will bring Laser Movable mosquitoes killer Robot

मुंबई। शेनझेन की लीशेन नामक चीनी कंपनी ने ऐसा रोबोट तैयार किया है जो लेजर से मच्छरों को मारता है। उसने इसे मच्छर मार रोबोट नाम दिया है।

आसाराम को आज ले जाया जाएगा दिल्ली, समर्थकों के संभावित उत्पात को लेकर पुलिस सतर्क

Asaram will be taken to Delhi today, police alerted supporters about potential violence
Asaram will be taken to Delhi today, police alerted supporters about potential violence

जोधपुर। अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीडऩ के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम को पुलिस हालांकि रविवार को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली लेकर जाएगी लेकिन पुलिस उनके समर्थकों के संभावित उत्पात को लेकर भी सतर्कता बरत रही है।

घनश्याम तिवाडी का राजे पर हमला, बोले BJP को बना दिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी

ghanshyam Tiwari targets at cm Vasundhara Raje attack, said party has made private limited company
ghanshyam Tiwari targets at cm Vasundhara Raje attack, said party has made private limited company

भरतपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि प्रदेश में संगठन भ्रष्ट हो गया है। भाजपा कुछ लोगों की प्राईवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है। इस एकाधीन सत्ता को खत्म करने के लिए हमने दीनदयाल वाहिनी का गठन किया है।

Happy Birthday : प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन पर लिया मां का आशीर्वाद

PM Modi takes blessings from mother hiraba in gandhinagar on his birthday
PM Modi takes blessings from mother hiraba in gandhinagar on his birthday

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपने 67वें जन्मदिन पर अपनी माताजी से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने गुजरात के गांधीनगर स्थित उनके निवास पर गए। आशीर्वाद लेने के बाद मोदी ने कहा कि मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है।

प्रधानमंत्री जब अपनी माताजी से मिलने गए तो उनके साथ कोई भी अधिकारी नहीं था। वह केवल एक वाहन में गए और अपनी माताजी का आशीर्वाद लिया, प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने यहां बताया।

उद्योगपतियों, फ़िल्मी सितारों ने बधाई संदेशों में प्रधानमंत्री के गुण गए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 66वें जन्मदिन पर उद्योगपतियों और फ़िल्मी सितारों ने उनकी कार्यशैली, देश के प्रति निष्ठा और नेतृत्व के गुणों की प्रशंसा करते हुए बधाई संदेश दिए। ज्यादातर बधाई संदेश उन्हें मोबाइल एप के माध्यम से मिले।

सभी फ़िल्मी सितारों और उद्योग जगत ने शनिवार को शुरू किये मोबाइल एप्प के द्वारा बधाई सन्देश भेजे। लगभग सभी ने नरेन्द्र मोदी से भेंट कर अपने अनुभव स्मरण किये कि किस प्रकार मोदी ने उनपर एक छाप छोड़ी थी।

महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा जब वह अपनी फिल्म ‘पा’ पर टैक्स छूट के लिए नरेन्द्र मोदी से मिले, किस तरह मोदीजी ने उन्हें फिल्म देखने के लिए कहा था और किस तरह उन्हें ‘गुजरात पर्यटन’ का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया था।

आमिर खान ने आशा व्यक्त की कि आने वाला समय प्रधानमंत्री के लिए और अधिक लाभकारी होगा।

टाटा समूह के अध्यक्ष सायरस मिस्री ने कहा उन्हें वर्ष 2012 में मोदीजी से मिलने के बाद नेतृत्व के विषय पर एक बड़ा सबक मिला।

प्रसिद्द गायका लता मंगेशकर ने कहा कि आपकी बहुत आलोचना हुई परंतु आप सच्चाई के पथ से डिगे नहीं। जबकि सारा संसार हिंसा के दौर से गुज़र रहा है, मुझे विश्वास है कि आपकी नीतियां इस हिंसा पर विजयी होंगी।

उद्योगपति अनिल अंबानी ने कहा वह 1990 में ‘नरेन्द्रभाई’ से मिले थे जब धीरूभाई अंबानी ने उन्हें रात्रिभोज पर आमंत्रित किया था। भोज के बाद धीरूभाई अंबानी ने मोदीजी से कहा था कि ‘लंबी रेस नो घोड़ो छे, लीडर छे.’ (लंबी रेस के घोड़े हो, नेता हो),

PM Modi takes blessings from mother hiraba in gandhinagar on his birthday
PM Modi takes blessings from mother hiraba in gandhinagar on his birthday

अनिल अंबानी के अनुसार उनके पिता ने कहा नरेन्द्रभाई खुली आंखों से सपने देखते हैं और उनमें महाभारत के अर्जुन की तरह दृष्टि और उद्देश्य की स्पष्टता है।

सुनील भारती मित्तल ने कहा एक दार्शनिक नेता के नेतृत्व में भारत की क्षमता और भविष्य कभी भी शक़ के दायरे में नहीं थे और उन्हें अब एक नयी गति मिल गई है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने अपनी नीतियों को विश्व के सामने रखा, प्रत्येक भारतीय को उसपर गर्व होना चाहिए।

आनंद महिन्द्रा ने कहा लगभग दस वर्ष पहले जब नरेन्द्र मोदी मुंबई गए और उद्योगपतियों को गुजरात में निवेश करने के लिए कहा, उस समय यह विदित हो गया था कि यह साधारण मनुष्य नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री ने प्रमाणित किया है कि वह एक अलग प्रकार के मनुष्य हैं। वह भारत को बदलने की जल्दी में हैं।

कुमारमंगलम बिरला ने कहा प्रधानमंत्री में एक आत्मविश्वास भरा हुआ है। उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी ने एक सशक्त भारत के लिए नींव डाल दी है जहां आर्थिक प्रगति से साधारण मानव का भला हो सकता है।

sehwag

मोदी जी, 66 नाबाद साल मुबारक : सहवाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सहवाग ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई संदेश देते हुए कहा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मोदी जी, 66 नाबाद साल मुबारक, अपने जीवन में शतक पूरा करें और इस सदी को भारत की सदी भी बनाएं।’

इसके साथ ही सहवाग ने पीएम मोदी को बर्थडे विश मैसेज के साथ एक तस्वीर भी साझा कि जिसपर मैसेज भी लिखा था। सहवाग ने उस मैसेज में लिखा, ‘प्रिय मोदी जी, आपकी विनम्रता, टाइम मैनेजमेंट, वक्तृत्व कौशल और उत्साह आपकी बढ़ती उम्र को पूरी तरह से नकार देता है और हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हम उम्मीद करते हैं कि भारत को सुपरपावर तथा और ऊंचाइयों तक ले जाने में आपको आपके साथियों और देशवासियों से सहयोग मिलता रहेगा।’

राहुल गांधी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्मदिन पर शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें बधाई दी है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी किसान यात्रा के दौरान शनिवार सुबह ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं मोदी ने उन्हें इसके लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को निशाना बनाया था।

इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने भी प्रधानमंत्री मोदी से बात की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।

https://www.sabguru.com/russian-ambassador-alexander-kadakin-wishes-pm-modi-66th-birthday/

https://www.sabguru.com/bjp-celebrates-prime-minister-modis-birthday/

https://www.sabguru.com/cm-vasundhara-raje-wishes-birthday-greetings-to-pm-modi-on-mobile-app/

 

सुसाइड के लिए विवश करने वाली पत्नी और प्रेमी को 5 साल की कैद

wife and lover gets 5 years imprisonment in mandi
wife and lover gets 5 years imprisonment in mandi

मण्डी। प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाकर पति को आत्महत्या के लिए विवश करने की आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अदालत ने 5 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि न भरने की सूरत में आरोपियों को एक साल की अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी।