Home Blog Page 5335

डिजिटल क्षेत्र छोटे, मध्यम बजट की फिल्मों का सफाया कर देगा : विक्रम भट्ट

Digital space will wipe out small, medium budget films : Vikram Bhatt
Digital space will wipe out small, medium budget films : Vikram Bhatt

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट का मानना है कि डिजिटल क्षेत्र इतना व्यापक हो गया है कि यह निकट भविष्य में मध्यम और छोटे बजट की फिल्मों का ‘सफाया’ कर देगा।

‘राज रीबूट’ फिल्म बनाने वाले विक्रम का कहना है कि जो लोग यह सोचते हैं कि डिजिटल क्षेत्र महज एक चरण है और अंतत यह बीत जाएगा, वे गलत हैं।

उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि डिजिटल यहां टिकेगा। मेरी बात पर ध्यान दें। यह छोटे और मझोले बजट की फिल्मों का सफाया करने जा रहा है। आपको नहीं पता कि यह कितना बड़ा होने जा रहा है। जो कोई भी यह सोचता है कि यह एक दौर है, वह गलती कर रहा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह एक समस्या बनेगी, उन्होंने कहा कि इसे क्यों समस्या बनना चाहिए। यह पश्चिम में हो चुका है। हमें वहां इतनी अधिक फिल्में बनती नहीं दिखती।

सीरिया में युद्धविराम लागू

0
Cease-fire in Syria
Cease-fire in Syria

अलेप्पो। रूस और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत सीरिया में सोमवार सूर्यास्त से युद्धविराम लागू हो गया। हालांकि इस बात को लेकर संशय कायम है कि पांच साल से चल रहे संघर्ष में यह समझौता कब तक लागू रह पाएगा।

शुरूआत में 48 घंटे का युद्धविराम होगा, जो स्थानीय समयानुसार शाम में सात बजे से सीरिया में विभिन्न स्थानों पर लागू हो गया। युद्धविराम उन स्थानों पर लागू नहीं होगा, जहां इस्लामी स्टेट जैसे समूहों का कब्जा है।

संवाददाताओं के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बाद अलेप्पो शहर में गोलीबारी नहीं हो रही है।

उन्होंने बताया कि शाम सात बजे युद्धविराम लागू होने से करीब पांच मिनट पहले एक रॉकेट दागा गया।

युद्धविराम शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रपति अशर अल असद ने पूरे देश को आतंकवादियों से मुक्त कराने का संकल्प व्यक्त किया।

जानें अपना मंगलवार का राशिफल और शुभ संयोग

Tuesday horoscopes and auspicious coincidence
Tuesday horoscopes and auspicious coincidence

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938
उत्तराषाढ़ नक्षत्र दिन के 08.18 तक
पदमी एकादशी व्रत वैष्णवाना, वामन अवतार, वामन द्वादशी, त्रिपुष्कर योग, ईदुज्जुहा

लंदन में बैठे ललित मोदी का नया दांव, बेटे को बनवाया जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष

Lalit Modi's son ruchir becomes president of District Cricket Association Alwar
Lalit Modi’s son ruchir becomes president of District Cricket Association Alwar

जयपुर। लंदन में निर्वासित जीवन बीता रहे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोदी के बेटे रूचिर की राजस्थान क्रिकेट की राजनीति में एंट्री हो गई है।

सोनम कपूर ने की केजरीवाल से उन पर बनी फिल्म देखने की अपील

Sonam Kapoor highly recommends arvind kejriwal to see the film which based on him
Sonam Kapoor highly recommends arvind kejriwal to see the film which based on him

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से फिल्म ‘एन इनसिगनिफिकेंट मैन’ देखने की अपील की है। यह फिल्म केजरीवाल पर बनी है और इसमें वास्तविक फूटेज का इस्तेमाल किया गया है।