
ग्रीस में बाढ़ की चपेट में आने से 15 की मौत

दिल्ली में ट्रकों व निर्माण गतिविधियों से प्रतिबंध हटा, पार्किंग के दाम घटे

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हवा की गुणवत्ता के बदतर होने के बावजूद उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने गुरुवार को राजधानी में ट्रकों के प्रवेश और निर्माण गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।
बिहार : लखीसराय में सनकी पति ने की पत्नी व बेटी की हत्या

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र में बुधवार की रात घरेलू विवाद में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और छह वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर घर के सामने ही शवों का दाह संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
एनआईए ने 4 को अरेस्ट किया, 9.1 लाख रुपए मूल्य के जाली नोट बरामद

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि उसने कोलकाता से चार लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 9.1 लाख रुपए मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं। एनआईए ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने सभी चारों लोगों को कोलकाता में हावड़ा रेलवे स्टेशन के पास के इलाके से मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया।
नाइजीरिया में आत्मघाती विस्फोट, 10 की मौत
