
तीन घंटे खड़ी रही राजे, हजारों की समस्याओं का निदान किया

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को संभाग के लोगों की परिवेदनाओं, शिकायतों और ज्ञापनों पर सुनवाई की। उन्होंने पूरी संवेदनशीलता और तन्मयता के साथ अलवर, दौसा, जयपुर, झुन्झुनूं एवं सीकर जिलों के आमजन के अभाव अभियोग सुने, अनेक समस्याओं पर ज्ञापन लिए और अधिकारियों को उनके समाधान के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।
जबलपुर : मेडिकल अस्पताल कर्मियों ने युवती से किया गैंगरेप

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीछे पन्नी बीनने के लिए पहुंची एक युवती के साथ मेडिकल के ही दो सफाई कर्मियों ने गैंगरेप कर दिया।
बिरयानी बीफ मामले में हरियाणा की राजनीति हुई गर्म

चंडीगढ़। मेवात के बिरयानी बीफ मामले में हरियाणा की राजनीति गर्म हो गई है। कहा जा रहा है कि बिरयानी में बीफ के सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इनेलो नेता इसे राजनैतिक षड्यंत्र बता रहे हैं।
‘मिर्जिया’ का दूसरा गाना ‘तीन गवाह’ हुआ रिलीज

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म ‘मिर्जिया’ का नया गाना ‘तीन गवाह’ रिलीज हो गया है। गाने में हर्षवर्धन और सैयामी खेर की काफी अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले से ही सस्पेंस बना चुकी है। यह गाना सिद्धार्थ महादेवन और सैन जहूर ने गाया है। शंकर-एहसान-लॉय ने म्यूजिक इसमें दिया है और गुलजार ने इसके बोल लिखे हैं।
आपको बता दें कि हर्षवर्धन अपनी डेब्यू फिल्म ‘मिर्जिया’ से पहले ही अगली फिल्म ‘भावेश जोशी’ साइन कर चुके हैं। ‘भावेश जोशी’ एक मिडिल क्लास लड़के की कहानी है और उस माहौल को समझने के लिए हर्ष अपने जूहू के बंगले से शिफ्ट करके यारी रोड इलाके में 2 बेडरूम फ्लैट लेकर किराए पर रहने चले गए हैं। ताकि वो फिल्म में अपने रोल के साथ वह इंसाफ कर सके। फिल्म के निर्देशक विक्रम आदित्य मोटवानी हैं। ‘मिर्ज्या’ 7 अक्टूबर 2016 को रिलीज होगी।