
सूरत। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार को सूरत कलेक्टर कार्यालय में उप मुख्यमंत्री नितीन पटेल की मौजूदगी में इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कोर्पोरेशन, गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कोर्पोरेशन लिमिटेड और मनपा के बीच सूरत रेलवे स्टेशन के स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब (एमएटीएच) बनाने के लिए एमओयू साइन किए।