
रीवा। मध्यप्रदेश के कई जिलों में हाहाकार मचा देने वाली बारिश से रीवा भी अब अछूता नहीं रहा है। महाबारिश ने पहले जहां प्रदेश के कई जिलों को तर-बतर करते हुए आगे बढक़र रीवा पहुंच गई है वहीँ पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले भर में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस चुका है।