online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
गर्मियों का मौसम दस्तक दे चूका है। अब स्किन केयर की चिंता सताने लगेगी। ऐसे में हर कोई अपनी त्वचा का खास ख्याल रखता है, जिसके लिए सनस्क्रीन, हाइड्रेटिंग लोशन, डियोड्रेंट, परफ्यूम, चेहरे के वाइप्स आदि खरीदते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि आप ऐसे उत्पांदों के इस्तेमाल से ही धूप से बचाव कर पाएं या त्व्चा को स्व स्थव रख पाएं। त्वचा को तेज धूप और पराबैंगनी किरणों से बचाने के लिए आप कुछ और सरल उपाय भी अपना सकते हैं।
अगर आप सही एसपीएफ के सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करती हैं और उसके बाद लम्बे समय तक धूप में रहते हैं तो आप इस समस्या को एक और तरीके से हल कर सकती हैं। इसके लिए आप धूप में गुजारने के लिए अपने समय को सीमित कर लें, तय समय तक ही धूप में रहें या दोपहर के दौरान बाहर जाएं। क्योंकि धूप से आपकी त्वचा झुलस सकती है और टैनिंग भी हो सकती है।
प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक की धूप, शरीर के लिए नुकसानदेह होती है। इसलिए कोशिश करें कि आप सुबह 10 बजे के बाद धूप में न निकलें और शाम को 4 बजे के बाद ही निकलें। इससे आपकी त्वचा पर पराबैंगनी किरणों का प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही टैनिंग होगी।
-हर शाम अपने चेहरे को क्लींंजर से साफ करें। ऐसा करने से चेहरे की टैनिंग निकल जाएगी। अगर आपके चेहरे पर या गालों पर चटकन आ जाती है तो उसमें धूप लगने पर और ज्यादा जलन होगी। ऐसे में क्लींजर से गंदगी निकल जाएगी और त्वचा साफ होने लगेगी।
-अगर आप फील्ड जॉब करते हैं तो आपको धूप में रहना ही पड़ेगा। ऐसे में आप ऐसी खुराक को लें जिसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा कहीं ज्यादा हो। एंटीऑक्सीडेंट, शरीर में ज्याादा होने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और शरीर, नकरात्मक असर से कम प्रभावित होता है। एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ, विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर आहर भी लें ताकि आपका शरीर पुष्ट बनें। इससे शरीर, लम्बे समय तक हाईड्रेट भी रहता है।
-धूप में निकलने से पहले पैरों को कवर कर लें, इसके लिए आपको जूते-मोजे पहनने होंगे। साथ ही नाक को कवर करने के लिए आप गमछे से (पुरूषों के लिए) या स्टोकल से (महिलाओं के लिए) मुंह को ढांक लें। इस तरह, अपने पैरों व नाक का बचाव करें ताकि भविष्य में किसी गंभीर समस्या से बच सकें।
-अगर आप यूपीएफ शर्ट को पहनकर धूप में निकलते हैं तो लगभग 98 प्रतिशत पराबैंगनी किरणें वापस हो जाती हैं। ऐसे में यूपीएफ शर्ट कोधूप में पहनना फायदेमंद होता है। ये शर्ट आपको किसी भी ब्रांडेंड स्टोर पर आसनी से मिल जाते हैं बस इनकी कीमत सामान्य फैब्रिक से अधिक होती है।
-बाहर निकलने से पहले शरीर के कुछ अंगों जैसे- कान, गले, हाथ पर विशेष ध्यान दें। इन्हें कवर करके रखें। साथ ही सीने या स्तनों की वी लाइन पर सनस्क्रीइन लगाएं ताकि शरीर के उस सवेंदनशील हिस्से पर कोई प्रभाव न पड़ने पाएं। एक अध्ययन के निष्कर्ष में यह बात उभरकर सामने आई है कि कान, स्तनों या गले की त्वचा पर पराबैंगनी किरणों का प्रभाव इतना खतरनाक हो सकता है कि व्यक्ति को त्वैचा का कैंसर भी हो सकता है।
-धूप में बाहर निकलते हैं तो शर्माएं नहीं और सन हैट पहन लें। इससे सिर की त्वकचा सुरक्षित रहती है और शरीर में गर्मी नहीं पहुंचती। साथ ही बालों और सिर की त्वचा पर धूप का असर कम होता है।
-धूप में निकलते समय हमेशा सनग्लाएस लगाएं। हमेशा ऐसे सनग्लारस लें जो कि पूरी तरह से UVA और UVB प्रोटेक्शन वाले हों। आपको बता दें कि पराबैंगनी किरणों का प्रभाव, न सिर्फ त्वचा और बालों पर बल्कि आंखों पर भी पड़ता है। ऐसे में आप हमेशा सनग्लास लगाएं और आंखों को दुष्प्रभाव से बचाएं।
सर्दियों में आवंले बहुत तेजी से बिकते हैं क्योंकि आवंले में बहुत सी बिमारियों से लड़ने की क्षमता होती हैं। बीमारी किसी भी प्रकार की हो यह फायदा जरूर करता हैं। आवंले खाने के साथ साथ आवंले के ज्यूस में बहुत से लाभकारी गुण छिपे हैं जो हम आपको बताते हैं। चलिए आज आपको आंवले के ज्यूस के फायदों के बारे में बताते है।
कैंसर- आंवले में एंटी इंफ्लेमेटरी, इम्यूनोमॉडयूलेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमें शरीर में होने वाले कैंसर से हमें बचाता है। इसलिए हमें आंवले का ज्यूस पीना चाहिए।
बालों के लिए लाभकारी- आंवले में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। आंवले का ज्यूस नियमित रूप से पीने से आपके बालों पर बहुत ही अच्छा असर पड़ता है और बाल बहुत ही हेल्थी होते है। इसके साथ ही साथ बाल जल्दी बढ़ते और बालों के रंग भी काला होने लगता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है- अगर आपको भी हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं, तो ऐसे में एक गिलास आंवले का ज्यूस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। एक गिलास जूस पीने से बहुत ही लाभ होता है।
मधुमेह से राहत- आंवले में गैलोटेनिन, कोरिलैगिन और गैलिक एसिड होता है, जो कि ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है, इससे डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है।
मुंह के अल्सर से राहत- आंवले में होने वाले औषधीय गुण और एंटी ऑक्सडेंट के कारण इस ज्यूस से मुंह का अल्सर भी ठीक हो जाता है।
सेक्स लाइफ में सहायक – आंवले में कामोत्तेजक गुण होते हैं। इतना ही नहीं इसमें विटामिन सी के भी बेहतरीन स्रोत होते हैं, जिससे पुरुषों में स्पर्म बढ़ता है और सेक्स करने क्षमता में भी सुधार होता है।
सर्दी जुकाम से छुटकारा- माना जाता है कि आंवले में औषधीय गुण होते हैं जिनसे सर्दी और जुकाम जैसी मौसमी बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही साथ आंवला खाने से बहुत समय तक सर्दी व जुकाम नहीं होता है इसलिए हमें आंवले का जूस पीना चाहिए।
त्वचा के लिए फायदेमंद- आंवले में एंटी ऑक्सीडेंट होता हैं जो हमारी त्वचा को हमेशा जवां बनाने में हमारी सहायता करता है और यह बढ़ती उम्र के प्रभावों को भी यह जल्द खत्म कर देते है।
मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री सुधा चंद्रन का कहना है कि वह धारावाहिक ‘आयुष्मान भव’ को लेकर काफी उत्साहित है और इस शो की कहानी काफी मनोरंजक है। वह इस शो में माई का किरदार निभा रही है। सुधा शो में विक्रांत (मनीष गोयल) की मां के रूप में शामिल हुई।
यशोमति Mom से,
Talking नंदलाला,
राधा Q Fair,
I m Q काला,
बोली Smiling मईया
Listen मेरे लाला,
…. वो City की item,
तु Village का ग्वाला,
That’s why U काला…..