
पेरिस। फ्रांस की सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को दो हमलावरों को मार गिराया जो एक चर्च में प्रार्थना कर रहे कुछ लोगों को चाकुओं के बल पर बंधक बनाना चाहते थे। इस हमले में चर्च के 84 वर्षीय पादरी फादर ज्याक हामेल की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।