Home Blog Page 5759

एडीए ने पंचशील ई ब्लॉक के प्लाटों की लॉटरी निकली

ADA Panchsheel Yojana E Block scheme lottery draw result 2016
ADA Panchsheel Yojana E Block scheme lottery draw result 2016

अजमेर। अजमेर विकास प्राधिकरण ने बुधवार को पंचशील नगर योजना स्कीम के तहत ई ब्लाक के प्लॉटों की लॉटरी निकाली। जवाहर रंगमंच पर सार्वजनिक रूप से खोली गई लॉटरी बिना किसी विवाद के संपन्न हुई।

मेरठ : भरी कचहरी में सिपाही ने अपनी पत्नी को जमकर पीटा

constable beats up wife in court campus in meerut
constable beats up wife in court campus in meerut

मेरठ। भरी कचहरी में एक सिपाही ने तारीख पर आई अपनी पत्नी को जमकर पीटा। यहीं नहीं वह कार्रवाई करने पर अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे गया। जिसके बाद पीड़ित महिला दहशत में है। पीड़िता ने सिविल लाईन थाना पुलिस को अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

उफ! 52 साल के गोविंदा और रागिनी खन्ना का ये डांस

52 साल के चीची उर्फ गोविंदा ने 90 के दशक की अपनी फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ के हिट गाने ‘व्हाट इज मोबाइल नंबर’ पर अपनी भांजी टीवी एक्टर रागिनी खन्ना के साथ जमकर डांस किया। जबरदस्त डांस के इस वीडियो को आप बार बार देखना चाहेंगे।

आखिर क्यूं है हिन्दू धर्म में श्रावण (सावन) माह का महत्व

Shravan Maas the holiest month in the hindu calendar
Shravan Maas the holiest month in the hindu calendar

जानिए की कैसे और किस शुभ घड़ी में करें श्रावण मास में भगवान शिव का पूजन, भगवान शिव की भक्ति का प्रमुख माह श्रावण 20 जुलाई 2016 से प्रारंभ हो गया है। पूरे माह भर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का दौर जारी रहेगा।

गुरुवार का राशिफल, जाने शुभ संयोग

rashifal

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938
सूर्योदय 05.23, सूर्यास्त 06.37, वर्षा-ऋतु, रवि-दक्षिणायन

श्रावण नक्षत्र दिन के 04.59 तक, पंचक प्रारम्भ रात्रि 04.47 तक, जातकर्म, नामकरण, प्रसूति स्नान, अन्न प्रासन्न मुहूर्त

आज का सुविचार – जगत् में ईश्वर व्याप्त है, पर उनके पाने के लिए साधना करनी पड़ती है।
वास्तु टिप्स – यदि फ्लेट के दक्षिण भाग में बालकनी है तो उसे बंद करके स्टोर बना देना चाहिए।

आज श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया, गुरुवार 21 जुलाई – 2016 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि

आज आपको अपना गुस्सा काबू में रखने के लिए कहते हैं। कोई भी कार्य या संबंध बिगाडऩे का कारण गुस्सा बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी।

वृष राशि

कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना रहेगी। नए कार्य आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खान-पान में ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगी पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

कर्क राशि

ईश्वर की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

सिंह राशि

लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।धार्मिक परोपकार के कार्य में मन लगेगा।

कन्या राशि

इस राशि के जातक आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा, जलाशय से दूर रहना बेहतर है।

तुला राशि

शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक कलह-द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने में ही आपकी भलाई है। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें।

धनु राशि

आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी से काम करना होगा, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक- सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

कुंभ राशि

आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे।

मीन राशि

नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की मात्रा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा।