Home Blog Page 5769

सूरत : भूपत आहीर गैंग ने किया था बिल्डर का अपहरण, छह अरेस्ट

six arrested for city realtor's abduction in surat
six arrested for city realtor’s abduction in surat

सूरत। बीते सप्ताह सरथाणा के बिल्डर के अपहरण में भावनगर की भूपत आहीर गैंग की लिप्तता सामने आई है। अपहर्ताओं ने 50 लाख रुपए की फिरौती वसूलने के बाद बिल्डर को छोड़ दिया।

राजस्थानी विद्यार्थियों ने सीए में सूरत का नाम किया रोशन

Rajasthan based students shine CA  Surat
Rajasthan based students shine CA Surat

सूरत। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्ट ऑफ इंडिया की परीक्षा में उंचे अंक हासिल कर राजस्थानी विद्यार्थियों ने सूरत शहर का नाम देश भर में रोशन किया है।

हार्दिक पटेल के जन्मदिन पर रक्तदान और पौधारोपण

blood donation and plantation on hardik patel's birthday
blood donation and plantation on hardik patel’s birthday

सूरत। गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के समन्वयक हार्दिक पटेल का 20 जुलाई को जन्म दिन है। जेल से रिहा होने के बाद वह भले ही उदयपुर में हो, लेकिन सूरत पास की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए उसका जन्मदिन मनाया जाएगा।

गुरू का नाम लेने से मिलती से सांसारिक बंधनों से मुक्ति : मंहत हनुमान भाऊ

Guru Purnima festival in Shantananda udasin ashram in pushkar
Guru Purnima festival in Shantananda udasin ashram in pushkar

अजमेर। पुष्कर चुंगी चौकी के समीप स्थित श्री शान्तानन्द उदासीन आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

महन्त श्रीराम मुनि महाराज व महन्त हनुमान राम उदासीन द्वारा ब्रह्मलीन शान्तानन्द उदासीन व ब्रह्मलीन स्वामी हिरदाराम महाराज का गुरू पूजन किया। अनुयायिओं द्वारा महन्त राम मुनि महाराज व महन्त हनुमान राम उदासीन की गुरू वन्दना की गई। सन्तों द्वारा शिष्य दीक्षा भी दी गई।

Guru Purnima festival in Shantananda udasin ashram in pushkar
Guru Purnima festival in Shantananda udasin ashram in pushkar

कंवल प्रकाश ने बताया कि सन्तों द्वारा प्रवचन व सत्संग किया गया जिसमें महंत राम मुनि महाराज ने कहा कि जीवन में भजन के साथ परोपकार के कार्य चलते रहें। महंत हनुमानराम भाऊ ने कहा कि गुरू के नाम लेने से सभी सांसारिक बंधनों से मुक्ति मिलती है।

जीवन को सार्थक बनाना है तो सिमरन व सेवा करने से लोक परलोक में व्यक्ति अपने जीवन के जन्म को सुधार सकता है व सभी कर्मो से हरी का नाम जपना ही सबसे श्रेष्ठ है।

गुरू पुर्णिमा के अवसर पर राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रौन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, सीईओ टीकम चन्द बोहरा व भरतपुर, बेरागढ़, जयपुर, कोटा व राज्यभर से श्रृद्धालु उपस्थित हुए। सुबह सुन्दरकाण्ड का पाठ तुलसी जयन्ती समारोह समिति अजमेर की ऊषा गुप्ता व सहयोगियों द्वारा किया गया।

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में काम कर सकती है प्रियंका चोपड़ा!

Priyanka Chopra to do her next bollywood film with Sanjay Leela Bhansali?
Priyanka Chopra to do her next bollywood film with Sanjay Leela Bhansali?

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मकार संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में काम करती नजर आ सकती है।